अगर आपकी प्राथमिकता ईंधन की बचत है, तो भारत में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कारें एक मजबूत विकल्प बनकर उभर रही हैं। इन कारों में पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी का संयोजन होता है।
Hybrid Cars: क्या दमदार माइलेज के लिए स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कारें बेहतर विकल्प हैं? ये हैं टॉप फ्यूल-एफिशिएंट कार
अगर ईंधन बचाना आपरी सबसे बड़ी प्राथमिकता है, तो भारत में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कारें एक अच्छा ऑप्शन हो सकती हैं। इनमें पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी होती है। जानें टॉप-5 फ्यूल-एफिशिएंट हाइब्रिड कारें।
क्या Maruti Suzuki Victoris माइलेज के लिए सबसे मजबूत विकल्प है?
Maruti Suzuki Victoris (मारुति सुजुकी विक्टोरिस) एक 1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जिसमें इलेक्ट्रिक मोटर भी जुड़ी होती है।
कम स्पीड पर यह एसयूवी प्योर ईवी मोड में भी चल सकती है और सिस्टम अपने आप पेट्रोल और इलेक्ट्रिक पावर के बीच स्विच करता रहता है। ताकि अधिकतम माइलेज मिल सके।
इसके साथ पैनोरमिक सनरूफ, बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम और आधुनिक सेफ्टी फीचर्स जैसे कई प्रीमियम फीचर्स भी मिलते हैं।
क्या Toyota Urban Cruiser Hyryder भरोसेमंद हाइब्रिड SUV है?
Toyota Urban Cruiser Hyryder (टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर) तकनीकी रूप से Victoris के समान हाइब्रिड सिस्टम का इस्तेमाल करती है, लेकिन इसमें Toyota की डिजाइन और ब्रांड पहचान देखने को मिलती है।
शहरी ट्रैफिक में इसका इलेक्ट्रिक मोटर काफी काम करता है, जिससे वास्तविक इस्तेमाल में भी बेहतर माइलेज मिलता है।
जो खरीदार Toyota की विश्वसनीयता और हाइब्रिड तकनीक को प्राथमिकता देते हैं, उनके लिए यह एसयूवी एक मजबूत विकल्प है।
क्या Honda City e:HEV सबसे किफायती हाइब्रिड सेडान है?
अगर एसयूवी के बजाय सेडान पसंद है, तो Honda City e:HEV (होंडा सिटी ई:एचईवी) काफी कुशल विकल्प माना जाता है।
इसमें दो-मोटर वाला हाइब्रिड सिस्टम है, जिसमें कम स्पीड पर कार ईवी मोड में चल सकती है। जबकि पेट्रोल इंजन अक्सर जनरेटर की तरह काम करता है।
यह कार स्मूद ड्राइविंग अनुभव, शांत केबिन और होंडा सेंसिंग ADAS जैसे एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स के लिए भी जानी जाती है।
क्या Toyota Innova Hycross परिवार के लिए किफायती हाइब्रिड MPV है?
बड़ी फैमिली के लिए Toyota Innova Hycross Hybrid (टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस हाइब्रिड) एक संतुलित विकल्प है।
यह 2.0-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम और e-CVT ट्रांसमिशन के साथ आती है। जो अच्छी परफॉर्मेंस के साथ अपेक्षाकृत कम ईंधन खपत सुनिश्चित करता है।
शहर के ट्रैफिक में इसका इलेक्ट्रिक मोटर अधिक काम करता है। जिससे बड़ी MPV होने के बावजूद अच्छा माइलेज मिल सकता है।
कमेंट
कमेंट X