सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Automobiles News ›   360° Car Camera: No Roof Camera, Yet Top View? Here’s Secret Science Behind Bird Eye Vision

Car 360° View: कार के ऊपर कैमरा नहीं फिर भी टॉप व्यू? जानें 360 डिग्री कैमरा सिस्टम कैसे दिखाता है पूरी गाड़ी

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Sat, 07 Mar 2026 01:03 PM IST
विज्ञापन
सार

How Car 360 Camera Works: क्या आपने कभी सोचा है कि कार की छत पर बिना किसी कैमरे के, आपकी स्क्रीन पर गाड़ी ऊपर से कैसी दिखाई देती है? आजकल मिड-रेंज कारों में इसका खूब चलन है। ये 360 डिग्री कैमरा सिस्टम पार्किंग और तंग गलियों में ड्राइविंग को बेहद आसान बना देता है, लेकिन यह तकनीक काम कैसे करती है और इसमें सॉफ्टवेयर का क्या रोल है? आइए, इस लेख में विस्तार से जानते हैं...
 

360° Car Camera: No Roof Camera, Yet Top View? Here’s Secret Science Behind Bird Eye Vision
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार

आज के समय में कारों में मिलने वाली टेक्नोलॉजी तेजी से बदल रही है। पहले जो फीचर्स केवल लग्जरी गाड़ियों में मिलते थे, वे अब मिड-रेंज कारों में भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसा ही एक फीचर है 360 डिग्री कैमरा सिस्टम, जो अब कई नई कारों में दिया जा रहा है। इस सिस्टम की मदद से ड्राइवर को कार के आसपास का पूरा दृश्य कार की स्क्रीन पर दिखाई देता है, जिससे पार्किंग और तंग जगहों पर गाड़ी चलाना काफी आसान हो जाता है।
Trending Videos


बिना रूफ कैमरे के कैसे बनता है टॉप व्यू?

अक्सर लोगों के मन में सवाल आता है कि जब कार की छत पर कैमरा नहीं होता तो स्क्रीन पर गाड़ी ऊपर से दिखाई कैसे देती है। दरअसल, इस तकनीक में कई छोटे-छोटे कैमरे लगाए जाते हैं, जो अलग-अलग एंगल से आसपास की तस्वीरें कैप्चर करते हैं। आमतौर पर ये कैमरे कार के आगे फ्रंट ग्रिल के पास, पीछे रियर कैमरा के पास या और दोनों साइड मिरर के नीचे लगे होते हैं। ये सभी कैमरे अपने-अपने एंगल से आसपास का लाइव वीडियो रिकॉर्ड करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े: Bumper Guards: क्या भारत में कारों पर बम्पर गार्ड लगाना गैरकानूनी है? जान लें ये ट्रैफिक नियम और जुर्माना

फिश-आई लेंस और इमेज करेक्शन

ये कैमरे साधारण नहीं होते, इनमें वाइड-एंगल (Fish-eye) लेंस का उपयोग होता है ताकि अधिक से अधिक क्षेत्र कवर हो सके। शुरुआत में ये तस्वीरें मुड़ी हुई और अजीब दिखती हैं। इसमें कार का ऑन-बोर्ड कंप्यूटर दिखाई देता है। वह इन डिस्टॉर्टेड (मुड़ी हुई) तस्वीरों को सीधा करता है ताकि सड़क की रेखाएं और दूसरी गाड़ियां प्राकृतिक दिखें।

एडवांस सॉफ्टवेयर करता है असली काम

इन कैमरों से आने वाली तस्वीरों को कार का एडवांस सॉफ्टवेयर प्रोसेस करता है। इस प्रक्रिया में कई सबसे पहले सभी कैमरों से वीडियो डेटा इकट्ठा किया जाता है, फिर सॉफ्टवेयर हर इमेज में कॉमन पॉइंट खोजता है। इसके बाद उन पॉइंट्स के आधार पर तस्वीरों को सही जगह पर फिट किया जाता है, फिर सभी तस्वीरों को जोड़कर एक पैनोरमिक टॉप व्यू तैयार किया जाता है।इस तरह स्क्रीन पर ऐसा दृश्य दिखाई देता है, जैसे गाड़ी को ऊपर से देखा जा रहा हो।

वाइड-एंगल कैमरे की इमेज कैसे एकदम सही होते हैं?

कार के कैमरों में आमतौर पर वाइड-एंगल लेंस लगे होते हैं। इनसे ज्यादा एरिया कैप्चर होता है, लेकिन कभी-कभी तस्वीरें थोड़ी मुड़ी हुई या डिस्टॉर्ट दिखाई दे सकती हैं। सॉफ्टवेयर इन इमेज को ठीक करता है। यह ब्राइटनेस एडजस्ट करता है, रंग को बैलेंस करता है और तस्वीरों को सही आकार में बदलता है। इसके बाद सभी तस्वीरों को जोड़कर एक स्मूद 360° व्यू तैयार किया जाता है।

ये भी पढ़े: Electric Car: छोटी दूरी की रोजाना यात्रा के लिए कौन-सी इलेक्ट्रिक कार बेहतर विकल्प हो सकती है? ये हैं टॉप-5 ऑप्शन

इस तकनीक को समझने का आसान तरीका स्मार्टफोन का पैनोरामा फोटो मोड है। जैसे जब आप फोन से पैनोरामा फोटो लेते हैं, तो फोन कई तस्वीरों को जोड़कर एक बड़ी तस्वीर बना देता है। ठीक इसी तरह कार का सिस्टम भी अलग-अलग कैमरों की तस्वीरों को जोड़कर पूरा व्यू तैयार करता है।

 ड्राइविंग में कैसे मदद करता है 360° कैमरा

360° कैमरा सिस्टम कई तरह से ड्राइवर के लिए फायदेमंद होता है। इससे ब्लाइंड स्पॉट कम हो जाते हैं, तंग जगहों में पार्किंग आसान हो जाती है, आसपास की गाड़ियों और बाधाओं को देखना आसान होता है और दुर्घटना का जोखिम कम हो सकता है। इसी वजह से आज कई लोग नई कार खरीदते समय इस फीचर को काफी जरूरी मानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed