{"_id":"69aba5dc453a26f4870a9763","slug":"fuel-alert-petrol-over-100-know-why-prices-rising-and-check-today-s-rate-your-city-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fuel Update: क्या पेट्रोल 100 के पार? जानें क्यों महंगे हो रहे हैं ईंधन के दाम और क्या है आपके शहर का हाल?","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Fuel Update: क्या पेट्रोल 100 के पार? जानें क्यों महंगे हो रहे हैं ईंधन के दाम और क्या है आपके शहर का हाल?
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Sat, 07 Mar 2026 09:43 AM IST
विज्ञापन
सार
India petrol price today: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में मची उथल-पुथल के बीच भारतीय तेल कंपनियों ने आज यानी सात मार्च के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। दिल्ली से लेकर मुंबई तक, ईंधन की कीमतों में स्थिरता बनी हुई है, लेकिन कई महानगरों में अभी भी पेट्रोल 100 रुपये के पार बिक रहा है। आखिर क्यों दाम कम नहीं हो रहे हैं? जानिए इस रिपोर्ट में...
petrol diesel
- फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन
विस्तार
आज यानी 7 मार्च 2026 को भारत के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (IOC, BPCL, HPCL) ने सुबह करीब छह बजे कहा कि कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि वैश्विक स्तर पर होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) जैसे प्रमुख व्यापारिक मार्गों पर भू-राजनीतिक तनाव के कारण कच्चे तेल की सप्लाई में बाधा आने का डर है, लेकिन घरेलू बाजार में फिलहाल शांति है।
महानगरों में पेट्रोल के दाम एक नजम में...
ये भी पढ़े: Hybrid Cars: क्या दमदार माइलेज के लिए स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कारें बेहतर विकल्प हैं? ये हैं बेस्ट फ्यूल-एफिशिएंट हाइब्रिड कारें
आखिर कैसे तय होती हैं कीमतें ?
आम आदमी अक्सर सोचता है कि जब कच्चा तेल सस्ता होता है, तो पेट्रोल सस्ता क्यों नहीं होता? इसकी मुख्य रूप से तीन बड़ी वजह होती है।
ऑटो एक्सपर्ट्स के अनुसार, पश्चिम एशिया (Middle East) में बढ़ता तनाव चिंता का विषय है। अगर वहां संघर्ष बढ़ता है, तो कच्चे तेल की आपूर्ति बाधित हो सकती है, जिसका सीधा असर भारतीय खुदरा कीमतों पर पड़ सकता है।
Trending Videos
महानगरों में पेट्रोल के दाम एक नजम में...
| शहर | पेट्रोल (₹/लीटर) | डीजल (₹/लीटर) |
| दिल्ली | 94.77 | 87.67 |
| मुंबई | 103.49 | 90.03 |
| कोलकाता | 105.45 | 92.02 |
| चेन्नई | 100.84 | 92.39 |
| बेंगलुरु | 102.92 | 90.99 |
| हैदराबाद | 107.46 | 95.70 |
ये भी पढ़े: Hybrid Cars: क्या दमदार माइलेज के लिए स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कारें बेहतर विकल्प हैं? ये हैं बेस्ट फ्यूल-एफिशिएंट हाइब्रिड कारें
विज्ञापन
विज्ञापन
आखिर कैसे तय होती हैं कीमतें ?
आम आदमी अक्सर सोचता है कि जब कच्चा तेल सस्ता होता है, तो पेट्रोल सस्ता क्यों नहीं होता? इसकी मुख्य रूप से तीन बड़ी वजह होती है।
- कच्चा तेल और डॉलर : भारत अपनी जरूरत का 80 प्रतिशत से ज्यादा तेल आयात करता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत और डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती या कमजोरी सीधे तौर पर हमारे पेट्रोल बिल को तय करती है।
- टैक्स का जाल: पेट्रोल की जो कीमत आप चुकाते हैं, उसमें केंद्र सरकार का उत्पाद शुल्क ( Excise Duty) और राज्य सरकार का वीएटी शामिल होता है। यही वजह है कि दिल्ली और मुंबई की कीमतों में आठ से नौअका अंतर होता है।
- माल ढुलाई : रिफाइनरी से पेट्रोल पंप तक तेल पहुंचाने का खर्च भी कीमतों में जोड़ा जाता है।
ऑटो एक्सपर्ट्स के अनुसार, पश्चिम एशिया (Middle East) में बढ़ता तनाव चिंता का विषय है। अगर वहां संघर्ष बढ़ता है, तो कच्चे तेल की आपूर्ति बाधित हो सकती है, जिसका सीधा असर भारतीय खुदरा कीमतों पर पड़ सकता है।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X