इलेक्ट्रिक कार खरीदने वाले कई लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल होता है, कि वाहन का ड्राइविंग रेंज कितना है। लेकिन अगर आपकी रोजाना की यात्रा 40 किमी से कम है, तो रेंज एंग्जायटी काफी हद तक खत्म हो जाती है। ऐसे मामलों में लंबी रेंज से ज्यादा महत्व आराम, टेक्नोलॉजी और स्मूद ड्राइविंग को दिया जा सकता है।
Electric Car: छोटी दूरी की रोजाना यात्रा के लिए कौन-सी इलेक्ट्रिक कार बेहतर विकल्प हो सकती है? टॉप-5 ऑप्शन
इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों के लिए रेंज एंग्जायटी सबसे आम चिंताओं में से एक है, लेकिन अगर आप रोजाना कम्यूट करते हैं लेकिन कम दूरी तक ही सीमित हैं तो यह चिंता की बात नहीं है।
क्या Tata Punch EV शहर के लिए व्यावहारिक EV है?
Tata Punch EV को हाल ही में अपडेटेड डिजाइन और नए टेक फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इसमें नया बैटरी पैक विकल्प मिलता है, जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 275 किमी तक की रेंज देने में सक्षम है।
फीचर्स की बात करें तो इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वॉइस-असिस्टेड इलेक्ट्रिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, एयर प्यूरीफायर और कूल्ड ग्लव बॉक्स जैसे कई आधुनिक फीचर्स मिलते हैं।
इसके दरवाजे 90 डिग्री तक खुलते हैं, जिससे कार में बैठना और उतरना ज्यादा आसान हो जाता है।
क्या MG Windsor EV आरामदायक दैनिक ड्राइव के लिए सही है?
MG Windsor EV को स्मूद परफॉर्मेंस और आरामदायक केबिन के लिए जाना जाता है। इसमें 38 kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो एक बार चार्ज पर लगभग 332 किमी तक की रेंज देता है।
इसके केबिन में बड़ा 15.6-इंच इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।
इसके अलावा इसमें 9-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, पावर्ड टेलगेट और 135 डिग्री तक झुकने वाली रियर सीट्स भी दी गई हैं। जो लंबी ड्राइव को और आरामदायक बनाती हैं।
क्या VinFast VF6 स्टाइल और टेक्नोलॉजी का मिश्रण है?
VinFast VF6 भारत में वियतनामी ब्रांड का एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक SUV मॉडल है। इसमें 59.6 kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो अलग-अलग वेरिएंट में अलग रेंज और पावर आउटपुट देता है।
इसके इंटीरियर में वेगन लेदर सीट्स, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट मिलती है।
इसके अलावा 12.9-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, हेड-अप डिस्प्ले, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स भी उपलब्ध हैं।
क्या BMW iX1 LWB लग्जरी EV अनुभव देती है?
BMW iX1 LWB उन खरीदारों के लिए है जो लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV का अनुभव चाहते हैं। इसका लंबा व्हीलबेस केबिन में ज्यादा स्पेस देता है, खासकर पीछे की सीटों पर।
इसमें 66.4 kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो लगभग 531 किमी तक की ड्राइविंग रेंज दे सकता है।
फीचर्स में कर्व्ड डिजिटल डिस्प्ले, 12-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल सीट्स और ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल शामिल हैं।
कमेंट
कमेंट X