सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Automobiles News ›   Maharashtra Budget 2026: Up to 30% Tax Rebate for Scrapping Old Vehicles

Scrappage: महाराष्ट्र में पुरानी कार स्क्रैप करने पर बड़ी छूट, जानिए नई गाड़ी खरीदने वालों को क्या फायदा होगा?

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Sat, 07 Mar 2026 11:10 AM IST
विज्ञापन
सार

Vehicle Scrappage Policy: महाराष्ट्र में नई गाड़ी खरीदना फायदेमंद हो गया है। महाराष्ट्र सरकार ने बजट 2026-27 में पुरानी गाड़ी स्क्रैप करने पर मोटर व्हीकल टैक्स में 30% तक की भारी छूट का एलान किया है। वहीं पुरानी गाड़ियों पर पर्यावरण टैक्स दोगुना होगा। 

Maharashtra Budget 2026: Up to 30% Tax Rebate for Scrapping Old Vehicles
महाराष्ट्र व्हीकल स्क्रैपिंग पॉलिसी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

अगर आप महाराष्ट्र में रहते हैं और नई गाड़ी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए एक शानदार खबर है। राज्य सरकार ने प्रदूषण कम करने और सड़कों पर नई गाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए एक नई पॉलिसी का एलान किया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 2026-27 का बजट पेश करते हुए बताया कि अब पुरानी गाड़ी को स्क्रैप (कबाड़) करके नई गाड़ी खरीदने पर मोटर व्हीकल टैक्स में भारी छूट मिलेगी।

Trending Videos

नई गाड़ी खरीदने पर कितनी मिलेगी छूट?

अगर आप अपनी पुरानी गाड़ी को स्क्रैप सेंटर में देकर नई गाड़ी खरीदते हैं तो सरकार आपको टैक्स में फायदे देगी। BS-4 या उससे नई गाड़ी स्क्रैप करने पर मोटर व्हीकल टैक्स में 16% की छूट मिलेगी। वहीं BS-3 या उससे पुरानी गाड़ी स्क्रैप करने पर मोटर व्हीकल टैक्स में 30% तक की बड़ी छूट दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी गाड़ी रखने वालों को लगेगा झटका

सरकार एक तरफ नई गाड़ी लेने वालों को तोहफा दे रही है तो दूसरी तरफ पुरानी और ज्यादा प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियों पर सख्ती भी कर रही है। अगर आपके पास BS-4 या उससे पुराने इंजन वाली प्राइवेट गाड़ी है तो अब आपको उस पर दोगुना पर्यावरण टैक्स चुकाना होगा।

क्रेन वाले वाहनों के लिए भी नया नियम

इसके अलावा, कमर्शियल इस्तेमाल में आने वाले 'क्रेन-माउंटेड' (क्रेन लगे हुए) वाहनों के लिए भी एक राहत दी गई है। अब ऐसे वाहनों के लिए मोटर व्हीकल टैक्स की अधिकतम सीमा 30 लाख रुपये तय कर दी गई है।

सरकार का मकसद क्या है?

सरकार का सीधा सा प्लान है कि सड़कों से ज्यादा तेल पीने वाली और धुआं उगलने वाली पुरानी गाड़ियों को हटाया जाए। इससे राज्य में प्रदूषण कम होगा और लोग नई, साफ और बेहतर माइलेज वाली गाड़ियों का इस्तेमाल करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed