सब्सक्राइब करें

Sunroof In Cars: इन चार कम कीमत वाली हैचबैक और एसयूवी में मिलता है सनरूफ जैसा फीचर, जानें पूरी डिटेल

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Thu, 05 Oct 2023 11:57 AM IST
सार

अगर आप अपने लिए हैचबैक या कम कीमत वाली एसयूवी खरीदने का मन बना रहे हैं। साथ ही आपको सनरूफ जैसे फीचर के साथ कार खरीदनी है। तो किन विकल्पों में से एक को खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Features like sunroof are available in these four low priced hatchback and suvs, know the complete details
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

कार निर्माताओं की ओर से अब कम कीमत वाली कारों और एसयूवी में भी कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर आप अपने लिए हैचबैक या एसयूवी खरीदने वाले हैं। साथ ही आपको कार में सनरूफ जैसा फीचर चाहिए। तो किन विकल्पों में से एक को चुना जा सकता है।

Trending Videos
Features like sunroof are available in these four low priced hatchback and suvs, know the complete details
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
आई-20
ह्यूंदै की ओर से प्रीमियम हैचबैक के तौर पर आई-20 को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से इस कार में सनरूफ का फीचर दिया जाता है। इस हैचबैक कार के टॉप वैरिएंट एस्टा में इस फीचर को दिया जाता है। जिसके साथ ही इस कार में कंपनी की ओर से कई बेहतरीन फीचर्स और सेफ्टी फीचर्स को भी दिया जाता है।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन
विज्ञापन
Features like sunroof are available in these four low priced hatchback and suvs, know the complete details
टाटा अल्ट्रोज - फोटो : tata motors
टाटा अल्ट्रोज
टाटा की ओर से भी प्रीमियम हैचबैक के तौर पर अल्ट्रोज को ऑफर किया जाता है। इस कार में भी कंपनी सनरूफ जैसे फीचर को ऑफर करती है। मजबूत बॉडी, सेफ्टी फीचर्स, इंफोटेनमेंट सिस्टम, फीचर्स के साथ ही इस कार में सनरूफ को भी दिया जाता है। कंपनी की ओर से इस कार के सीएनजी वैरिएंट में भी इस फीचर को दिया जाता है।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
Features like sunroof are available in these four low priced hatchback and suvs, know the complete details
Hyundai Exter - फोटो : Hyundai
ह्यूंदै एक्सटर
ह्यूंदै की ओर से सब फोर मीटर एसयूवी के तौर पर एक्सटर को ऑफर किया जाता है। इस छोटी एसयूवी में भी कई बेहतरीन फीचर्स के साथ सनरूफ जैसे फीचर को भी दिया जाता है। कंपनी की ओर से इस एसयूवी को जुलाई 2023 के दौरान ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है।

यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
विज्ञापन
Features like sunroof are available in these four low priced hatchback and suvs, know the complete details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : kia india
किआ सोनेट
किआ की सोनेट को भी सब फोर मीटर एसयूवी के तौर पर भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता है। इस छोटी एसयूवी में भी सनरूफ जैसे फीचर को दिया जाता है। इस फीचर के साथ सोनेट के एचटीके प्लस टर्बो आईएमटी वैरिएंट को ऑफर किया जाता है। इसके अलावा इसके एचटीएक्स और जीटीएक्स वैरिएंट में भी यह फीचर मिलता है।

यह भी पढ़ें -  Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed