Fiat India Comeback: क्या फिएट की भारत में होगी वापसी? टेस्टिंग के दौरान नजर कंपनी की 'Grizzly' एसयूवी
Fiat India Comeback: फिएट (Fiat) जिसने करीब 7 साल पहले भारतीय बाजार से रिटेल बिक्री बंद कर दी थी। अब वैश्विक स्तर पर अपनी नई एसयूवी रेंज पेश कर दी है। कंपनी ने Grizzly और Grizzly Fastback नाम से दो नए मॉडल्स से पर्दा उठाया है, जिनके भारत आने को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिएट (Fiat) ने वर्ष 2019 में भारत में अपनी कारों की बिक्री बंद कर दी थी। तब से लेकर अब तक कंपनी ने भारतीय बाजार में अपनी दोबारा शुरुआत नहीं की है। लेकिन, हाल ही में सड़कों पर भारी कैमोफ्लाज (कवर) के साथ फिएट की एक कार को टेस्टिंग करते देखा गया था। इसने भारत में फिएट की वापसी की उम्मीदें जगा दी हैं। अब फिएट ने वैश्विक स्तर पर इसी F2X एसयूवी का प्रोडक्शन वर्जन पेश कर दिया है। इसे दो मॉडल्स Grizzly (रेगुलर एसयूवी) और Grizzly Fastback (एसयूवी कूप) में लाया गया है।
ग्लोबल मार्केट में फिएट ग्रिजली (Grizzly) की एंट्री
फिएट ग्रिजली और ग्रिजली फास्टबैक, कंपनी की ग्लोबल लाइनअप में ग्रांडे पांडा (Grande Panda) से ऊपर रखी गई हैं। फिएट इसे फैमिली के लिए एक बेहतरीन एसयूवी बता रही है। करीब 4.5 मीटर लंबी इस कार का सीधा मुकाबला रेनॉल्ट बिगस्टर (Renault Bigster) जैसी कारों से होगा। यह एसयूवी स्टेलेंटिस (Stellantis) के स्मार्ट कार आर्किटेक्चर पर आधारित है। इसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल फिएट ग्रांडे पांडा, सिट्रोएन C3 (Citroen C3), सिट्रोएन एयरक्रॉस और ओपल फ्रोंटेरा में भी किया गया है।
कैसा है डिजाइन और लुक?
फिएट की इस नई एसयूवी में सिट्रोएन की डिजाइन की हल्की झलक भी देखने को मिलती है, खासकर इसके पिछले दरवाजों और C-पिलर्स में।
- एक्सटीरियर डिजाइन: इसमें स्क्वायर शेप वाले व्हील आर्च, इल्यूमिनेटेड ग्रिल, जियोमेट्रिकल डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स और कनेक्टेड एलईडी टेल लाइट्स दी गई हैं।
- Grizzly Fastback का खास लुक: फास्टबैक वर्जन में पीछे की तरफ ढलान वाली (स्लोपिंग) कूप रूफलाइन है, जो इसे सिट्रोएन बेसाल्ट जैसा अट्रैक्टिव लुक देती है। इसके अलॉय व्हील्स का डिजाइन भी रेगुलर मॉडल से अलग है।
- अन्य फीचर्स: ब्लैक पेंटेड बॉडी क्लैडिंग, फॉक्स स्किड प्लेट्स, क्लैमशेल बोनट, ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस और पारंपरिक डोर हैंडल इसे एक मस्कुलर और रफ-एंड-टफ लुक देते हैं।
फिलहाल कंपनी ने इसके इंटीरियर का खुलासा नहीं किया है। लेकिन यह कयास जरूर लगाए जा रहे हैं कि इसमें शानदार केबिन और सेगमेंट में सबसे ज्यादा बूट स्पेस यानी सामान रखने की जगह मिलेगा।
दमदार इंजन और पावरट्रेन
फिएट ग्रिजली सीरीज में ग्राहकों को कई आधुनिक इंजन विकल्प मिलेंगे:
- पेट्रोल और माइल्ड हाइब्रिड: इन दोनों वर्जन में स्टेलेंटिस का 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो बेहतरीन पावर और माइलेज का तालमेल देगा।
- इलेक्ट्रिक (ईवी): इसका एक प्योर इलेक्ट्रिक वर्जन भी आएगा, जिसका बैटरी पैक और मोटर स्टेलेंटिस की अन्य इलेक्ट्रिक कारों से लिया जा सकता है।
क्या यह एसयूवी भारत में लॉन्च होगी?
वैश्विक बाजार जैसे- यूरोप, मध्य पूर्व, लैटिन अमेरिका और अफ्रीका में ये दोनों एसयूवी 2026 के अंत तक लॉन्च होने वाली हैं। फिएट लाइनअप में यह कारें पुरानी Tipo, Pulse और Fastback की जगह लेगी।
क्या यह कार भारत में लॉन्च होगी?
भारतीय कार बाजार अब काफी बड़ा हो चुका है और यहां एसयूवी की भारी डिमांड है। हालांकि, फिएट की भारत में वापसी को लेकर कई अफवाहें हैं, लेकिन कंपनी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अगर फिएट इस कार के साथ भारत में कदम रखती है तो यह उनके लिए एक शानदार कमबैक साबित हो सकता है।