फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   From Family Cars EVs, New SUVs Coming Soon

Upcoming Cars: फैमिली SUV से लेकर ईवी तक, भारत में जल्द लॉन्च होंगी ये पांच शानदार कारें; जानें क्या होगा खास

Tue, 04 Aug 2026 01:31 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Tue, 04 Aug 2026 01:31 PM IST
सार

Upcoming SUVs: अगर आप भी एक नई एसयूवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो थोड़ा सा इंतजार आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है। भारतीय बाजार में कई दिग्गज कंपनियां फैमिली एसयूवी से लेकर प्रीमियम इलेक्ट्रिक तक कई शानदार मॉडल्स पेश करने जा रही हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी कारें दस्तक देने वाली हैं।
 

विज्ञापन
From Family Cars EVs, New SUVs Coming Soon
जल्द लॉन्च होने वाली हैं शानदार कार्स (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

New SUV Launch 2026: आने वाले कुछ समय में कई दिग्गज ऑटो कंपनियां अलग-अलग कीमत और सेगमेंट में कई नई एसयूवी पेश करने की तैयारी में हैं। इनमें कुछ मॉडल्स बिल्कुल अलग हो और नए हो सकते हैं और कुछ लोकप्रिय एसयूवी के अपडेट्स हो सकते हैं। इस लेख में सभी एसयूवी के बारे में विस्तार से जानिए ।
विज्ञापन


जल्द लॉन्च होंगी ये 5 नई SUVs
इस सूची में महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट, किया सोरेंटो, MG हेक्टर हॉक, इलेक्ट्रिक होंडा एलीवेट और वोल्वो EX90 जैसी कार शामिल हैं। हर मॉडल अलग-अलग तरह के ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
विज्ञापन


Mahindra Scorpio N Facelift में मिलेगा पैनोरमिक सनरूफ
  • इस लिस्ट में सबसे पहले महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट लॉन्च हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके यूनिट्स डीलरशिप तक पहुंचने लगे हैं। हालिया स्पॉटिंग से यह भी पुष्टि हुई है कि SUV में पैनोरमिक सनरूफ दिया जाएगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इसके अलावा, केबिन में बड़ा इंफोटेनमेंट स्क्रीन और नया डैशबोर्ड देखने को मिल सकता है। हालांकि, मौजूदा पेट्रोल और डीजल इंजन में किसी बदलाव की उम्मीद नहीं है।

Kia Sorento की भारत एंट्री हुई तय
  • किआ ने भी भारत में अपने मॉडल सोरेंटो के लॉन्चिंग की पुष्टि कर दी है। यह कंपनी की लाइनअप में सेल्टोस और कैरेंस क्लेविस से ऊपर की पोजिशन पर हो सकती है।
  • भारतीय बाजार में इसका मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, जीप मेरिडियन और स्कोडा कोडियाक जैसी प्रीमियम एसयूवी से होने की उम्मीद है। हालांकि, भारत के लिए इसके इंजन और पावरट्रेन की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

MG Hector Hawk में मिल सकते हैं EV और हाइब्रिड विकल्प
  • एमजी हेक्टर हॉक को कंपनी के ADAPT प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। इस SUV को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है।
  • रिपोर्ट्स के अनुसार, इसे प्लग-इन हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक दोनों वर्जन में पेश किया जा सकता है। डिजाइन की बात करें तो इसमें आयताकार LED हेडलाइट्स, LED DRLs, ब्लैंक्ड-ऑफ ग्रिल और रैपअराउंड LED टेललाइट्स मिल सकती हैं।

Honda Elevate EV से बढ़ेगी इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में टक्कर
  • होंडा भारतीय ग्राहकों के लिए एलीवेट का इलेक्ट्रिक वर्जन तैयार कर रही है।
  • हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी पूरी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि यह इलेक्ट्रिक SUV ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक, टाटा कर्व EV और मारुति सुजुकी ई विटारा जैसी कारों को टक्कर दे सकती है।

Volvo EX90 में मिलेगी 606 किलोमीटर तक की रेंज
  • वोल्वो EX90 प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट की सबसे चर्चित कारों में से एक मानी जा रही है। ग्लोबल मॉडल में 92kWh और 106kWh बैटरी पैक के विकल्प दिए गए हैं।
  • बड़े बैटरी पैक वाले वेरिएंट में अधिकतम 679.5 hp की पावर और 870 Nm का टॉर्क मिलता है। कंपनी के अनुसार, यह SUV एक बार चार्ज करने पर 606 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है।

किसके लिए कौन-सी SUV होगी बेहतर?
अगर आप एक फैमिली एसयूवी चाहते हैं, तो किआ साेरेंटो और महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है, लेकिन अगर आप ईवी खरीदना चाह रहे हैं, तो होंडा एलीवेट ईवी और वोल्वो EX90 एक सही विकल्प बन सकता है। वहीं, एमजी हेक्टर हॉक हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक दोनों विकल्पों के साथ ग्राहकों को नया अनुभव दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed