{"_id":"63e60e0b2867e5de9e048225","slug":"govt-has-given-information-in-parliament-how-many-old-vehicles-registration-cancelled-in-delhi-ncr-2023-02-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Old Vehicles: सरकार ने दी जानकारी, NCR में प्रदूषण फैलाने वाले कितने पुराने वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ रद्द","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Old Vehicles: सरकार ने दी जानकारी, NCR में प्रदूषण फैलाने वाले कितने पुराने वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ रद्द
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Fri, 10 Feb 2023 03:04 PM IST
सार
दिल्ली एनसीआर में लगातार 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल/सीएनजी वाहनों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया जा रहा है। केंद्र सरकार की ओर से इस मामले पर क्या जानकारी दी गई है। आइए जानते हैं।
दिल्ली एनसीआर सहित देशभर के कई बड़े शहरों में प्रदूषण की समस्या काफी गंभीर हो रही है। लगातार बढ़ते वाहनों से ज्यादा पुराने वाहन प्रदूषण फैला रहे हैं। इन्हें हटाने की कोशिश सरकार की ओर से जारी हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अब तक दिल्ली एनसीआर से कितने ऐसे वाहनों को हटाया गया है जो अपनी उम्र पूरी कर चुके हैं।
Trending Videos
अब तक कितने वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ रद्द
2 of 7
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
केंद्र सरकार की ओर से संसद में जानकारी दी गई है कि दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में अब तक कितने पुराने वाहनों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया गया है। सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अब तक 54 लाख से ज्यादा ऐसे वाहनों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया जा चुका है।
एक सांसद के सवाल के जवाब में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि माननीय एनजीटी और भारत के सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के परिणाम के तौर पर जीएनसीटीडी ने 31 जनवरी 2023 तक 54,42,267 वाहनों का पंजीकरण रद्द ͩकिया है। इनमें 10 साल पुराने डीजल वाहन और 15 साल से ज्यादा पुराने पेट्रोल और सीएनजी वाहन शामिल हैं।
केंद्रीय मंत्री की ओर से आगे जवाब में बताया गया कि दिल्ली सरकार की प्रवर्तन शाखा नियमित तौर पर 10 साल से ज्यादा पुराने डीजल और 15 साल से ज्यादा पुराने पेट्रोल और सीएनजी वाहनों की जांच करती है। जिन वाहनों को जांच के दौरान सही नहीं पाया जाता है, उन्हें स्क्रैपर्स को सौंप दिया जाता है।
Petrol and Diesel will not get Without Vehicle PUC Certificate
- फोटो : Istock
नितिन गडकरी ने बताया कि एक जनवरी 2014 से 31 जनवरी 2023 तक 10 साल पुराने 446 डीजल वाहनों और 15 साल से ज्यादा पुराने पेट्रोल और सीएनजी के 12959 वाहनों को जब्त किया गया है। इन्हें जब्त करने के बाद स्क्रैपर्स को दिया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।