सब्सक्राइब करें

Tiago EV Price Hike : टाटा टियागो इलेक्ट्रिक हुई महंगी, जानें डिलीवरी लेने से पहले देनी होगी बढ़ी कीमत

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Fri, 10 Feb 2023 01:35 PM IST
सार

टाटा मोटर्स की ओर से सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार टियागो की कीमत में बदलाव कर दिया गया है। कंपनी ने कार की कीमत में कितनी बढ़ोतरी की है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
tata tiago electric price hike by Rs 20000, know features and other details
For Reference Only - फोटो : tata motors

देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स की ओर से पिछले साल पेश की गई सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को खरीदना अब महंगा हो गया है। कंपनी की ओर से कार की कीमत में बढ़ोतरी कर दी गई है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से कार की कीमत में कितनी बढ़ोतरी की गई है और इसमें क्या फीचर्स दिए जाते हैं।

Trending Videos

महंगी हुई टियागो ईवी

tata tiago electric price hike by Rs 20000, know features and other details
टाटा टियागो ईवी - फोटो : Tata Motors

देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाली टाटा की टियागो की कीमत बढ़ गई हैं। कंपनी ने जानकारी दी है कि अब टाटा की टियागो की शुरूआती कीमत में 20 हजार रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है।

यह भी पढ़ें - Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन

किस वैरिएंट की क्या कीमत

tata tiago electric price hike by Rs 20000, know features and other details
For Reference Only - फोटो : tata motors

कंपनी की ओर से टियागो इलेक्ट्रिक के सभी वैरिएंट्स की कीमतों में बदलाव किया गया है। 19.2 KWH बैटरी पैक और 3.3 किलोवॉट के चार्जर के साथ शुरूआती एक्सई वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 8.49 लाख रुपये हो गई है। इसके बाद एक्सटी वैरिएंट की नई कीमत 9.29 लाख रुपये कर दी गई है।

24KWH बैटरी पैक और 3.3 किलोवॉट मोटर के साथ आने वाले एक्सटी वैरिएंट की नई कीमत 10.19 लाख रुपये, एक्सजेड प्लस की नई कीमत 10.99 लाख रुपये, एक्सजेड प्लस टेक-लग्जरी वैरिएंट की नई कीमत 11.49 लाख रुपये रखी गई है।

24KWH बैटरी पैक और 7.2 किलोवॉट मोटर के साथ आने वाले एक्सजेड प्लस वैरिएंट की नई कीमत 11.49 लाख रुपये और एक्सजेड प्लस टेक लग्जरी वैरिएंट की नई कीमत 11.99 लाख रुपये हो गई है।
 

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च

यह थी इंट्रोडक्ट्री कीमत

tata tiago electric price hike by Rs 20000, know features and other details
टाटा टियागो ईवी - फोटो : सोशल मीडिया
टाटा की ओर से जब इस इलेक्ट्रिक कार को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। तब इसे 8.49 लाख रुपये की शुरूआती कीमत के साथ पेश किया गया था। कंपनी ने बताया था कि पहली 20 हजार बुकिंग्स के लिए ही कीमत 8.49 लाख रुपये होगी, जिसके बाद कीमतों में बदलाव किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी
विज्ञापन

कैसी है बैटरी और रेंज

tata tiago electric price hike by Rs 20000, know features and other details
For Reference Only - फोटो : tata motors
24 kWh वाली बैटरी को फुल चार्ज करने के बाद लगभग 315 किलोमीटर चलाया जा सकता है। जबकि 19.2 kWh बैटरी के साथ कार को 250 किलोमीटर की रेंज मिलती है। टाटा टियागो ईवी फास्ट-चार्जिंग ऑप्शन को सपोर्ट करती है। डीसी फास्ट चार्जर का उपयोग करके बैटरी को सिर्फ 58 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। यह, निश्चित रूप से, आदर्श और सबसे तेज चार्जिंग टाइम है।

यह भी पढ़ें - Base Variant Car: क्या फायदे का सौदा है कार का बेस वैरिएंट खरीदना, कीमत और फीचर्स में होता है फर्क
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed