{"_id":"63e4e37117efa967b10ac749","slug":"ola-s1-and-s1-air-scooter-launch-in-low-variant-for-budget-customers-know-range-motor-and-price-details-2023-02-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ola New EV: ओला के एसवन और एसवन एयर में मिला बैटरी का विकल्प, जानें कीमत और कितनी होगी रेंज","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Ola New EV: ओला के एसवन और एसवन एयर में मिला बैटरी का विकल्प, जानें कीमत और कितनी होगी रेंज
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Thu, 09 Feb 2023 06:05 PM IST
सार
ओला इलेक्ट्रिक की ओर से गुरूवार को तीन नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लॉन्च किया गया। कंपनी ने मौजूदा एसवन और एसवन एयर के और विकल्प पेश किए हैं। कंपनी की ओर से कितने स्कूटर पेश किए गए हैं। आइए जानते हैं।
देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक की ओर से अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से किन नए स्कूटर्स को बाजार में किस कीमत पर लाया गया है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
Trending Videos
लॉन्च हुए ये स्कूटर
2 of 7
For Reference Only
- फोटो : ola electric
ओला ने अपना पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को बाजार में लॉन्च किया है। कंपनी की ओर से एसवन एयर के तीन वैरिएंट हो गए हैं और एस1 अब दो वर्जन में मिलेगा।
ओला की ओर से एसवन एयर स्कूटर में तीन विकल्प दिए गए हैं। इनमें सिर्फ बैटरी की क्षमता कम-ज्यादा की गई है जबकि इनकी मोटर 4.5 किलावॉट की ही रहेगी। ओला एसवन एयर के सबसे सस्ते वर्जन में अब दोKWH की बैटरी मिलेगी जिससे स्कूटर को 85 किलोमीटर की रेंज मिलेगी। तीनKWH की बैटरी के साथ आने वाले एसवन एयर से 125 किलोमीटर और चारKWH की बैटरी के साथ एसवन एयर 165 किलोमीटर की रेंज देगा। एसवन एयर के तीनों वैरिएंट की टॉप स्पीड 85 किलोमीटर होगी।
ओला की ओर से एसवन स्कूटर में भी दो विकल्प मिलेंगे। इसके दोKWH वाले वैरिएंट में 91 किलोमीटर की रेंज मिलेगी जबकि तीनKWH की बैटरी के साथ एसवन 141 किलोमीटर की रेंज देगा वहीं इसकी टॉप स्पीड में फर्क मिलेगा। दोKWH वाले वैरिएंट की टॉप स्पीड 90 किलोमीटर और तीनKWH वाले वैरिएंट की टॉप स्पीड 95 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।
कंपनी ने एसवन प्रो की कीमत में बदलाव किया है। अब यह स्कूटर 129999 लाख रुपये की कीमत में मिलेगा। जबकि इससे पहले इसकी कीमत 1.39 लाख रुपये थी। इसमें पहले की तरह चारKWH की बैटरी मिलती रहेगी जिसकी रेंज 181 किलोमीटर की होगी। वहीं इसमें 8.5 किलोवॉट की मोटर मिलेगी जिसकी टॉप स्पीड 116 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।