सब्सक्राइब करें

Honda Car Offers: फेस्टिव सीजन में नहीं खरीद पाए कार, नवंबर महीने में भी होंडा दे रही तगड़ा डिस्काउंट

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Thu, 03 Nov 2022 01:37 PM IST
सार

अगर आप भी फेस्टिव सीजन में कार नहीं खरीद पाए हैं, तो कोई बात नहीं। होंडा की ओर से नवंबर महीने में भी हजारों रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

विज्ञापन
Honda car offers up to rs 63000 benefits on selected cars in november WRV city amaze jazz
होंडा सिटी - फोटो : honda cars

जापानी कार कंपनी होंडा की ओर से फेस्टिव सीजन खत्म होने के बाद भी आकर्षक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। कंपनी की ओर से सभी कारों पर 30 नवंबर तक डिस्काउंट दिया जा रहा है। इनमें कई तरह के फायदे शामिल हैं। आइए जानते हैं कि होंडा की किस कार पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।

Trending Videos

होंडा अमेज

Honda car offers up to rs 63000 benefits on selected cars in november WRV city amaze jazz
होंडा अमेज - फोटो : honda cars
होंडा की सबसे सस्ती कॉम्पैक्ट सेडान अमेज पर कंपनी की ओर से 19896 हजार रुपये का अधिकतम डिस्काउंट दिया जा रहा है। ये डिस्काउंट अमेज के सभी पेट्रोल वैरिएंट पर मिल रहा है। इनमें कैश डिस्काउंट के तौर पर दस हजार रुपये या एफओसी एक्सेसरीज के लिए 11896 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। कस्टमर लॉयल्टी के लिए पांच हजार रुपये और कॉर्पोरेट डिस्कांउट के तौर पर तीन हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें - Magnite vs Kiger: छह लाख से सस्ती बेस्ट SUV कौन-सी, काइगर-मैग्नाइट में कौन ज्यादा बेहतर?
विज्ञापन
विज्ञापन

होंडा सिटी पांचवीं जनरेशन

Honda car offers up to rs 63000 benefits on selected cars in november WRV city amaze jazz
होंडा सिटी फिफ्थ जनरेशन - फोटो : honda cars
होंडा की ओर से लग्जरी सेडान कार की नई जनरेशन पर भी 59292 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया गया है। सिटी की फिफ्थ जनरेशन पर कंपनी की ओर से 30 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट या एफओसी एक्सेसरीज पर 32292 रुपये, कार एक्सचेंज करने पर 10 हजार रुपये, कस्टमर लॉयल्टी बोनस के लिए पांच हजार रुपये, कार एक्सचेंज बोनस के लिए सात हजार रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट और पांच हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें - Car Handbrake: लंबे समय तक खड़ी रखनी हो कार, तो कभी ना लगाएं हैंडब्रेक, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

होंडा सिटी फोर्थ जनरेशन

Honda car offers up to rs 63000 benefits on selected cars in november WRV city amaze jazz
होंडा सिटी - फोटो : honda cars
सिटी की फोर्थ जनरेशन पर कंपनी की ओर से पांच हजार रुपये का ही डिस्काउंट दिया जा रहा है। डिस्काउंट के तौर पर सिर्फ कस्टमर लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: जरूरत से ज्यादा धुआं फेंक रही है आपकी कार तो न हों परेशान, सिर्फ पांच पॉइंट में इसकी वजह
विज्ञापन

डब्ल्यूआर-वी पर है सबसे ज्यादा डिस्काउंट

Honda car offers up to rs 63000 benefits on selected cars in november WRV city amaze jazz
होंडा डब्ल्यूआरवी - फोटो : honda cars
होंडा की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी डब्ल्यूआर-वी पर सबसे ज्यादा 63144 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी की ओर से पेट्रोल के सभी वैरिएंट्स पर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। कैश डिस्काउंट के तौर पर 30 हजार रुपये या 36144 रुपये की एफओसी एक्सेसरीज, कार एक्सचेंज पर दस हजार रुपये, कार एक्सचेंज बोनस के लिए सात हजार रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट, कस्टमर लॉयल्टी बोनस पांच हजार रुपये और कॉर्पोरेट डिस्काउंट के लिए पांच हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -Electric Car And Bike: बिना खरीदे करें इलेक्ट्रिक कार और बाइक की सवारी, यह कंपनी दे रही शानदार ऑफर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed