सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Honda Launches Premium Bike Range India with E-Clutch Technology

Honda: बार-बार क्लच दबाने का झंझट खत्म, आ गईं होंडा की E-Clutch तकनीक वाली दमदार बाइक्स, जानें कीमत और फीचर्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Fri, 12 Jun 2026 04:56 PM IST
विज्ञापन
सार

Honda premium motorcycle: भारतीय बाजार में प्रीमियम स्पोर्ट्स और एडवेंचर बाइक्स का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी को देखते हुए अब होंडा ने अपने ग्राहकों के लिए ई-क्लच तकनीक वाली शानदार बाइक्स लॉन्च कर दी है। इस तकनीक के आने के बाद भारी ट्रैफिक में भी बार-बार क्लच दबाने का झंझट हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा। जानिए इस जबरदस्त बाइक्स के बारे में विस्तार से...
 

Honda Launches Premium Bike Range India with  E-Clutch Technology
होंडा CB750 हॉर्नेट ई-क्लच बाइक - फोटो : honda
विज्ञापन

विस्तार

Honda CB750 Hornet E-clutch specs features: भारतीय प्रीमियम मोटरसाइकिल बाजार में होंडा ने बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने अपनी 2026 प्रीमियम बाइक रेंज लॉन्च करते हुए पहली बार ई-क्लच तकनीक को ग्राहकों के लिए पेश कर दिया है। नई CB750 Hornet और XL750 Transalp के जरिए होंडा हाई-कैपेसिटी मोटरसाइकिल सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहती है। खास बात यह है कि यह तकनीक शहर की ट्रैफिक वाली सड़कों से लेकर लंबी टूरिंग तक राइडिंग को ज्यादा आसान और आरामदायक बनाने के लिए डिजाइन की गई है। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के सीईओ Tsutsumu Otani (त्सुत्सुमु ओटानी) के अनुसार, यह तकनीक कंपनी की एडवांस इंजीनियरिंग और भारतीय ग्राहकों को बेहतर वैल्यू देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।


2026-CB750-expanding-gallery-02
विज्ञापन
विज्ञापन


CB750 Hornet: स्ट्रीट राइडिंग के शौकीनों के लिए खास 
नई होंडा CB750 Hornet को खासकर स्ट्रीट राइडिंग के शौकीनों के लिए पेश किया गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 10.49 लाख रखी गई है। बाइक में अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क्स, ड्यूल फ्रंट डिस्क ब्रेक और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी से लैस TFT डिस्प्ले दी गई है। इसका स्पोर्टी डिजाइन और दमदार इंजन इसे परफॉर्मेंस पसंद करने वाले राइडर्स के लिए खास बनाता है।
विज्ञापन


2026-CB750-expanding-gallery-03

XL750 Transalp: एडवेंचर टूरिंग का नया विकल्प
होंडा XL750 Transalp की कीमत लगभग 13.20 लाख (एक्स-शोरूम) तय की गई है। यह बाइक खास तौर पर एडवेंचर और टूरिंग पसंद करने वालों के लिए तैयार की गई है। इसमें लॉन्ग-ट्रैवल सस्पेंशन, ग्रेवल मोड सहित कई राइडिंग मोड्स और ड्यूल-LED हेडलैंप सेटअप दिया गया है, जो इसे अलग-अलग तरह के रास्तों पर बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम बनाता है।

2026-CB750-expanding-gallery-04

दोनों बाइक्स में मिलेगा दमदार 755cc इंजन
CB750 हाॅर्नेट और XL750 Transalp दोनों में 755cc पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है। यह इंजन 67.5 kW की पावर और 75 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यही इंजन नई ई-क्लच तकनीक के साथ मिलकर राइडिंग अनुभव को और बेहतर बनाता है।

2026-CB750-expanding-gallery-05

होंडा की प्रीमियम लाइन-अप को भी मिला अपडेट
इसी के साथ कंपनी ने अपनी अन्य प्रीमियम मोटरसाइकिलों को भी अपडेट किया है। 

गोल्ड विंग में नया रंग विकल्प
इस सुपर-लग्जरी क्रूजर बाइक को अब एक बेहद  नए कलर गन मेटल ब्लैक मेटैलिक (Gun Metal Black Metallic) में उतारा गया है। इस बाइक में कार जैसा 1833cc का छह-सिलेंडर इंजन और ड्यूल-क्लच ट्रांसमिशन (DCT) मिलता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत  44.30 रुपये लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

फायरब्लेड SP बनी फ्लैगशिप सुपरस्पोर्ट बाइक
रेसिंग का शौक रखने वालों के लिए यह फ्लैगशिप सुपरस्पोर्ट मॉडल ग्रैंड प्रिक्स रेड (Grand Prix Red) कलर में मौजूद है। इसमें 1000cc का इनलाइन-फोर इंजन मिलता है जो 160 kW की पावर देता है। बेहतर कंट्रोल के लिए इसमें इलेक्ट्रॉनिक सस्पेंशन और ब्रेंबो ब्रेक्स दिए गए हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 33.50 लाख है।  है।

2026-CB750-expanding-gallery-07
एक नजर में देखें कलर और कीमत
 
मॉडल कलर कीमत (एक्स-शोरूम)
CB750 हॉर्नेट ई-क्लच ग्रेफाइट ब्लैक 10.49 लाख
XL750 ट्रांसएल्प ई-क्लच रॉस व्हाइट, पर्ल डीप मड ग्रे 13.20 लाख
गोल्ड विंग गन मेटल ब्लैक मेटैलिक 44.30 लाख
CBR1000RR-R फायरब्लेड SP ग्रैंड प्रिक्स रेड 33.50 लाख
 

कब से शुरू होगी बिक्री
होंडा की नई 2026 प्रीमियम मोटरसाइकिल रेंज की बुकिंग देशभर के BigWing डीलरशिप नेटवर्क पर शुरू हो चुकी है। E-Clutch तकनीक के साथ आने वाली ये मोटरसाइकिलें उन ग्राहकों को आकर्षित कर सकती हैं जो हाई-परफॉर्मेंस के साथ ज्यादा आरामदायक राइडिंग अनुभव चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed