सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Honda Compact SUV: कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में होंडा ला सकती है दो नई एसयूवी, मिलेगी इन कंपनियों को टक्कर

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Thu, 06 Oct 2022 02:13 PM IST
सार

जापानी वाहन निर्माता होंडा भी कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में धमाल करने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी भारत में दो नई एसयूवी पेश कर सकती है। 
 

विज्ञापन
Honda may bring two new SUVs in the compact SUV segment, will compete with Maruti Hyundai Tata Mahindra
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
देश में लगातार एसयूवी को पसंद करने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। सभी वाहन निर्माताओं ने ग्राहकों की पसंद को जानकर कई एसयूवी बाजार में पेश की हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होंडा भी भारतीय बाजार में दो नई कॉम्पैक्ट एसयूवी पेश कर सकती है। इस खबर में हम इनकी खासियत और फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं।
Trending Videos

होंडा ला सकती है दो कॉम्पैक्ट एसयूवी

Honda may bring two new SUVs in the compact SUV segment, will compete with Maruti Hyundai Tata Mahindra
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जापानी कार कंपनी होंडा भारत में दो नई कॉम्पैक्ट एसयूवी पेश कर सकती है। इनमें से एक चार मीटर की हो सकती है तो दूसरी 4.2 मीटर लंबी हो सकती है। कंपनी इन्हें साल 2023 की दूसरी तिमाही में लॉन्च कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास प्लेटफॉर्म पर होंगी आधारित

Honda may bring two new SUVs in the compact SUV segment, will compete with Maruti Hyundai Tata Mahindra
होंडा की एसयूवी - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दोनों एसयूवी को कंपनी नए फिट हैचबैक प्लेटफॉर्म पर बना सकती है। इस प्लेटफॉर्म का उपयोग सेडान कार सिटी में भी किया जाता है।

यह भी पढ़ें - Cruise Control: कार में बड़े काम का फीचर होता है क्रूज कंट्रोल, जानें कैसे आसान करता है सफर

कैसा होगा इंजन

Honda may bring two new SUVs in the compact SUV segment, will compete with Maruti Hyundai Tata Mahindra
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक कंपनी 4.2 मीटर लंबी एसयूवी में 1.5 लीटर का चार सिलेंडर पेट्रोल इंजन दे सकती है। इस इंजन से एसयूवी को 98 बीएचपी की ताकत मिलेगी। पेट्रोल इंजन के साथ ही इनमें दो इलेक्ट्रिक मोटर भी दी जा सकती है जिससे कार की ताकत और बढ़ जाएगी। इलेक्ट्रिक मोटर के साथ ये एसयूवी 109 बीएचपी और 253 न्यूटन मीटर का टॉर्क दे सकती है। इस इंजन के साथ ड्राइविंग के लिए तीन मोड दिए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Car Batttery Tips: कार बैटरी की लाइफ बढ़ाना है बेहद आसान, इन पांच बातों का हमेशा रखें ध्यान
विज्ञापन

कॉम्पैक्ट एसयूवी के इंजन में होगी कितनी ताकत

Honda may bring two new SUVs in the compact SUV segment, will compete with Maruti Hyundai Tata Mahindra
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
कॉम्पैक्ट एसयूवी में भी कंपनी एक लीटर का तीन सिलेंडर वाला इंजन दे सकती है। इस इंजन से एसयूवी को 130 बीएचपी और 200 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसके साथ ही एसयूवी में सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और फ्रंट व्हील ड्राइव सिस्टम दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Toyota Avanza: टोयोटा ला रही नई सात सीटर एमपीवी, मिलेगी अर्टिगा, कैरेंस और ट्राइबर को चुनौती
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed