सेडान कारों को लग्जरी और आराम के साथ ही अब सुरक्षा के लिए भी पसंद किया जाता है। देश में कई निर्माताओं की ओर से सेडान कारों को ऑफर किया जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कम कीमत वाली मिड साइज सेडान कारों में कितनी सुरक्षा मिलती है।
Sedan Cars: भारत में मिलने वाली इन मिड साइज सेडान कारों में मिलती है कितनी सुरक्षा, जानें डिटेल
सेडान कारों में सुरक्षा को लेकर कंपनियों की ओर से कई फीचर्स ऑफर किए जाते हैं। देश में मिलने वाली किस मिड साइज सेडान कार में कितनी सुरक्षा मिलती है। आइए जानते हैं।
स्कोडा स्लाविया
स्कोडा की ओर से स्लाविया को भारतीय बाजार में मिड साइज सेडान के तौर पर ऑफर किया जाता है। ग्लोबल एनसीएपी की ओर से किए गए क्रैश टेस्ट में इस सेडान कार को सेफ्टी के मामले में पूरे फाइव स्टार मिलते हैं। यह कार व्यस्कों के साथ ही बच्चों के लिए सेफ्टी के मामले में पांच अंक हासिल करती है।
यह भी पढ़ें - HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा
फॉक्सवैगन वर्टुस
फॉक्सवैगन की ओर से भी इस सेगमेंट में वर्टुस को मिड साइज सेडान के तौर पर ऑफर किया जाता है। इस कार को भी ग्लोबल एनसीएपी की ओर से क्रैश टेस्ट में पूरे पांच अंक मिलते हैं। व्यस्कों और बच्चों की सुरक्षा के मामले में कई तरह के टेस्ट के बाद इस कार को पूरे अंक मिले हैं।
यह भी पढ़ें - Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ
ह्यूंदै वर्ना
ह्यूंदै की ओर से वर्ना को भी इस सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। हाल में ही ग्लोबल एनसीएपी की ओर से इस कार का क्रैश टेस्ट किया गया है। जिसमें इस कार को सुरक्षा के लिए पूरे पांच अंक मिले हैं। जिसके बाद यह कंपनी की ओर से ऑफर की जाने वाली सबसे सुरक्षित कारों में से एक हो गई है।
यह भी पढ़ें - Jimny Vs Thar: इंजन में छोटी होने के बाद भी थार से इन पांच मामलों में बेहतर है जिम्नी, जानें पूरी डिटेल
होंडा सिटी
होंडा की ओर से मिड साइज सेडान के तौर पर सिटी को ऑफर किया जाता है। आसियान एनसीएपी की ओर से क्रैश टेस्ट में इस कार को सेफ्टी के लिए पूरे पांच अंक मिल चुके हैं। इस कार को कंपनी की ओर से पेट्रोल के अलावा हाइब्रिड विकल्प के तौर पर भी ऑफर किया जाता है।
यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी