{"_id":"6401f574b6bd4839f00b80a7","slug":"how-to-buy-right-car-insurance-policy-tips-for-best-insurance-policy-2023-03-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Car Insurance: कार के लिए बेहद जरूरी है इंश्योरेंस, इस तरह खरीदे सही पॉलिसी, नहीं तो होगी परेशानी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Insurance: कार के लिए बेहद जरूरी है इंश्योरेंस, इस तरह खरीदे सही पॉलिसी, नहीं तो होगी परेशानी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sat, 04 Mar 2023 11:51 AM IST
सार
कार के लिए जितनी जरूरी देखभाल होती है उतनी ही जरूरी इंश्योरेंस पॉलिसी होती है। अगर गलत पॉलिसी ले ली जाए तो जरूरत के समय परेशानी होती है। किस बातों को ध्यान में रखकर सही पॉलिसी ली जा सकती है। आइए जानते हैं।
आमतौर पर कॉम्प्रिहेंसिव और थर्ड पार्टी इंश्योरेंस पॉलिसी ही कार के लिए होती है। लेकिन जब भी पॉलिसी को खरीदा या रिन्यू किया जाए तो कुछ बातों का ध्यान रखना काफी जरूरी हो जाता है। हम इस खबर में आपको ऐसे ही कुछ टिप्स दे रहे हैं, जिनको ध्यान में रखकर आप अपनी कार के लिए सही और कम कीमत में पॉलिसी को खरीद सकते हैं।
Trending Videos
एक से ज्यादा कंपनियों से लें कोट
2 of 6
Car insurance
- फोटो : अमर उजाला
अगर आप अपनी कार की इंश्योरेंस पॉलिसी को रिन्यू करवाना चाहते हैं या फिर नई कार के लिए पॉलिसी ले रहे हैं तो किसी भी कंपनी की पॉलिसी को खरीदने से पहले आप एक से ज्यादा कंपनियों से पॉलिसी कोटेशन ले सकते हैं। इसके लिए किसी भी थर्ड पार्टी एप की मदद भी ली जा सकती है।
हर बार पॉलिसी को रिन्यू करवाते समय इस बात का ध्यान रखें कि सिर्फ एक ही कंपनी से पॉलिसी को रिन्यू करवाने से पहले दूसरे विकल्पों को देखने से आप अच्छी डील कम कीमत में ले सकते हैं। कई बार कार की वेल्यू और प्रीमियम में फर्क आ जाता है।
किसी भी पॉलिसी को फाइनल करने से पहले उसके टर्म और कंडीशन को जरूर पढ़ना चाहिए। हमेशा उसी कंपनी की पॉलिसी को चुनना चाहिए, जो आपकी सभी जरूरतों को पूरा कर रही हो।
सीएसआर का मतलब क्लेम सेटलमेंट रेशो होता है। किसी भी कंपनी की पॉलिसी को फाइनल करने से पहले आपको यह भी चेक करना चाहिए कि वह कंपनी एक साल में कितने क्लेम सेटल कर चुकी है। जो कंपनी एक साल में ज्यादा से ज्यादा सीएसआर सेटल कर चुकी हो उसकी पॉलिसी को लेना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।