सब्सक्राइब करें

Nissan SUV: मार्च में निसान की एसयूवी खरीदने पर बचाएं हजारों रुपये, कंपनी दे रही बंपर डिस्काउंट

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Fri, 03 Mar 2023 07:33 PM IST
सार

वित्त वर्ष के आखिरी महीने में निसान की ओर से हजारों रुपये का डिस्काउंट और ऑफर्स दिए जा रहे हैं। कंपनी की ओर से किस एसयूवी पर क्या ऑफर दिया जा रहा है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
nissan india offers upto rs 90000 offers on magnite suv in march 2023, nissan magnite discount details
निसान मैग्नाइट - फोटो : nissan india

जापानी कार कंपनी निसान की ओर से भारतीय ग्राहकों को मार्च 2023 में भी काफी आकर्षक ऑफर्स दिए जा रहे हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से ग्राहकों को मार्च महीने में क्या ऑफर मिल रहा है।

Trending Videos

किस एसयूवी पर मिल रहा डिस्काउंट

nissan india offers upto rs 90000 offers on magnite suv in march 2023, nissan magnite discount details
निसान मैग्नाइट - फोटो : nissan india
निसान की ओर से मार्च 2023 में मैग्नाइट एसयूवी खरीदने पर हजारों रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। निसान की मैग्नाइट को कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। कंपनी साल 2022 के दौरान बने वाहनों के साथ ही 2023 में बीएस-6 के पहले चरण और दूसरे चरण के वाहनों पर अलग-अलग डिस्काउंट दे रही है।

यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन

साल 2022 की एसयूवी खरीदने पर बड़े ऑफर

nissan india offers upto rs 90000 offers on magnite suv in march 2023, nissan magnite discount details
For Reference Only - फोटो : nissan india
निसान की ओर से मैग्नाइट एसयूवी पर अधिकतम 90100 रुपये का आकर्षक ऑफर दिया जा रहा है। इनमें वह एसयूवी हैं, जिन्हें साल 2022 के दौरान बनाया गया था। एक्सई वैरिएंट को छोड़कर कंपनी पीएमपी 3 साल गोल्ड पर 12100, एक्सचेंज बोनस के तौर पर 20 हजार रुपये, कैश और एक्सेसरीज पर 20 हजार रुपये, कॉर्पोरेट और पीओआई पर 15 हजार रुपये, लॉयल्टी बोनस पर 10 हजार रुपये, ऑनलाइन बुकिंग बोनस के तौर पर दो हजार रुपये और स्पेशल फाइनेंस ऑफर में 6.99 प्रतिशत जैसे ऑफर्स मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  CNG: कार में बाहर से सीएनजी लगवाना कितना नुकसानदेह, सिर्फ पांच पॉइंट्स में जानें हर बात

2023 में बनी बीएस-6 पहले चरण की एसयूवी पर कितनी छूट

nissan india offers upto rs 90000 offers on magnite suv in march 2023, nissan magnite discount details
For Reference Only - फोटो : nissan india
साल 2023 में ही बनाई गई मैग्नाइट पर कंपनी की ओर से 71950 रुपये का डिस्काउंट और ऑफर्स दिए जा रहे हैं। यह एसयूवी बीएस-6 के पहले चरण के नियमों का पालन करते हुए बनाई गई हैं। इसमें पीएमपी दो साल गोल्ड पर 6950 रुपये, एक्सचेंज बोनस के तौर पर 20 हजार रुपये, कैश और एक्सेसरीज पर 12 हजार रुपये, कॉर्पोरेट और पीओआई पर 10 हजार रुपये, लॉयल्टी बोनस पर 10 हजार रुपये, ऑनलाइन बुकिंग बोनस के तौर पर दो हजार रुपये और स्पेशल फाइनेंस ऑफर में 6.99 प्रतिशत जैसे ऑफर्स मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी
विज्ञापन

बीएस-6 के दूसरे चरण वाली मैग्नाइट पर कितना डिस्काउंट

nissan india offers upto rs 90000 offers on magnite suv in march 2023, nissan magnite discount details
For Reference Only - फोटो : nissan india
कंपनी की ओर से सबसे कम डिस्काउंट बीएस-6 के दूसरे चरण के नियमों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई यूनिट्स पर 39950 रुपये का अधिकतम डिस्काउंट और ऑफर्स मिल रहे हैं। इसमें पीएमपी दो साल गोल्ड पर 6950 रुपये, एक्सचेंज बोनस के तौर पर 10 हजार रुपये, कॉर्पोरेट और पीओआई के तौर पर पांच हजार रुपये, लायल्टी बोनस के तौर पर पांच हजार रुपये, स्पेशल फाइनेंस ऑफर के तहत 6.99 प्रतिशत पर फाइनेंस और ऑनलाइन बुकिंग बोनस के तौर पर दो हजार रुपये के डिस्काउंट और ऑफर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - Magnite vs Kiger: छह लाख से सस्ती बेस्ट SUV कौन-सी, काइगर-मैग्नाइट में कौन ज्यादा बेहतर?
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed