सब्सक्राइब करें

Mahindra Thar: थार पर पड़ी महंगाई की मार, लॉन्च से दो महीने बाद ही हो गई महंगी, जानें नई कीमत

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Fri, 03 Mar 2023 05:58 PM IST
सार

महिंद्रा की ओर से थार एसयूवी की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से थार को कितना महंगा किया गया है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
mahindra thar price increased upto rs 50000 for rwd lx diesel variant, know new price and other details
Mahindra Thar - फोटो : Mahindra

भारतीय एसयूवी बनाने वाली कंपनी महिंद्रा की ओर से थार की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। कंपनी की ओर से नौ जनवरी 2023 को ही इसके रियर व्हील ड्राइव वैरिएंट को लॉन्च किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हम इस खबर में आपको बताने जा रहे हैं कि महिंद्रा की ओर से थार के रियर व्हील ड्राइव को कितना महंगा किया गया है।

Trending Videos

दो महीने में बढ़ी कीमत

mahindra thar price increased upto rs 50000 for rwd lx diesel variant, know new price and other details
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
नौ जनवरी 2023 को ही महिंद्रा की ओर से थार का रियर व्हील ड्राइव वैरिएंट लॉन्च किया गया था। जिसके बाद मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मार्च की शुरूआत में ही कंपनी की ओर से थार के रियर व्हील ड्राइव की कीमतों को बढ़ा दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम
विज्ञापन
विज्ञापन

किस वैरिएंट की बढ़ी कीमत

mahindra thar price increased upto rs 50000 for rwd lx diesel variant, know new price and other details
महिंद्रा थार - फोटो : Mahindra
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा थार के एलएक्स डीजल वैरिएंट की कीमतों को ही बढ़ाया है। कंपनी की ओर से इस कार की कीमत में 50 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ोतरी से पहले इसकी कीमत 10.99 लाख रुपये एक्स शोरुम थीं लेकिन अब इसकी नई कीमत 11.49 लाख रुपये हो गई है। हालांकि अभी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी कीमत 10.99 लाख रुपये ही दिखाई दे रही हैं।

यह भी पढ़ें - High Beam Light: हाई बीम पर चलाते हैं कार तो हो जाएं सतर्क, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

क्यों बढ़ी कीमत

mahindra thar price increased upto rs 50000 for rwd lx diesel variant, know new price and other details
महिंद्रा थार - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने इस कार के रियर व्हील ड्राइव वर्जन को 9.99 लाख रुपये की शुरूआती कीमत के साथ लॉन्च किया था। यह कीमत इंट्रोडक्ट्री कीमत थी जिसे पहली 10 हजार एसयूवी के लिए रखा गया था। लेकिन कंपनी को इस वैरिएंट के लिए बंपर बुकिंग्स मिलीं और 10 हजार यूनिट्स के बाद कीमतों को बढ़ा दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Mahindra Thar: महिंद्रा ने शुरू की इस सस्ती एसयूवी की डिलीवरी, लंबे इंतजार के बाद भी खरीदने को तैयार ग्राहक
विज्ञापन

कितनी है वेटिंग

mahindra thar price increased upto rs 50000 for rwd lx diesel variant, know new price and other details
महिंद्रा थार - फोटो : Mahindra
रिपोर्ट्स के मुताबिक थार के रियर व्हील ड्राइव डीजल वैरिएंट पर करीब 1.5 साल का वेटिंग पीरियड चल रहा है। वहीं इसके फोर व्हील ड्राइव और पेट्रोल वाले रियर व्हील ड्राइव वैरिएंट को एक महीने में खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Base Variant Car: क्या फायदे का सौदा है कार का बेस वैरिएंट खरीदना, कीमत और फीचर्स में होता है फर्क
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed