ह्यूंदै बेयोन: मारुति फ्रोंक्स और टोयोटा टैसर को टक्कर देने आ रही है ह्यूंदै की नई एसयूवी, जानें क्या होगा खास
Hyundai Bayon India: ह्यूंदै भारत में अपनी नई Bayon-बेस्ड क्रॉसओवर एसयूवी लाने की तैयारी कर रही है। इसे हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया। यह नई एसयूवी मारुति फ्रोंक्स, टोयोटा टैसर और किआ सिरोस जैसी गाड़ियों को टक्कर दे सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह मॉडल ह्यूंदै वैन्यू और ह्यूंदै क्रेटा के बीच पोजिशन किया जाएगा। नई क्रॉसओवर में ह्यूंदै की लेटेस्ट डिजाइन लैंग्वेज, ADAS, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और पेट्रोल-टर्बो पेट्रोल इंजन विकल्प मिल सकते हैं। ह्यूंदै इस सेगमेंट में प्रीमियम फीचर्स और एसयूवी स्टाइलिंग के जरिए नए ग्राहकों को आकर्षित करना चाहती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इस समय एसयूवी सेगमेंट का बोलबाला है। अब कंपनियां ग्राहकों की जरूरत को समझते हुए कॉम्पैक्ट और मिड-साइज एसयूवी के बीच के खाली स्पेस को भरने की तैयारी कर रही हैं। इसी कड़ी में ह्यूंदै अपनी ग्लोबल कार 'बयोन' (Bayon) पर आधारित एक नया क्रॉसओवर भारत में उतारने की योजना बना रही है। यह नई कार बाजार में सीधे तौर पर मारुति फ्रोंक्स, टोयोटा टैसर और किआ सिरोस जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी।
वेन्यू और क्रेटा के बीच का 'नया खिलाड़ी'
फिलहाल ह्यूंदै के पास कॉम्पैक्ट सेगमेंट में 'वेन्यू' और मिड-साइज में 'क्रेटा' जैसे पॉपुलर मॉडल हैं। लेकिन इन दोनों के बीच बजट और साइज का जो अंतर है, उसे यह नई बयोन-बेस्ड कार भरेगी। जिस तरह किआ ने सोनेट और सेल्टोस के बीच 'सायरस' को जगह दी है, ह्यूंदै भी उसी रणनीति पर काम कर रही है।
कैसा होगा लुक और डिजाइन?
हाल ही में टेस्टिंग के दौरान लीक हुई कार की तस्वीरें से साफ पता चलता है कि इसका स्टांस काफी ऊंचा और मजबूत होने वाला है। साथ ही, इसमें ह्यूंदै की ग्लोबल इलेक्ट्रिक कारों से प्रेरित स्पोर्टी अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे। बात करें इसके ओवरऑल लुक की तो कार में मिलने वाले रूफ रेल्स, बॉक्सी डिजाइन और एक दमदार बोनट लाइन इसे सड़क पर बेहद मस्कुलर और आकर्षक लुक देंगे।
फीचर्स की होगी भरमार
ह्यूंदै हमेशा से अपनी कारों में सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स देने के लिए जानी जाती है, इसलिए इस नई एसयूवी में भी आपको बेहतरीन और आधुनिक तकनीक देखने को मिलेगी। फीचर्स की बात करें तो इसमें बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के साथ सुरक्षा के लिए एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) भी दिया जाएगा। इसके अलावा, कार में वायरलेस चार्जिंग, एम्बिएंट लाइटिंग, प्रीमियम साउंड सिस्टम, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट्स जैसे फीचर्स की पूरी भरमार होगी।
इंजन और पावर
माना जा रहा है कि ह्यूंदै इस नई कार में अपनी पॉपुलर एसयूवी 'वेन्यू' और 'क्रेटा' वाले इंजन विकल्प का इस्तेमाल कर सकती है। इसमें ग्राहकों को 1.2-लीटर नेचुरल एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर टर्बो डीजल इंजन का विकल्प मिल सकता है। इसके अलावा चर्चा यह भी है कि कंपनी इसमें एक हाइब्रिड इंजन का ऑप्शन भी दे सकती है। हालांकि इस पर अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। वहीं ड्राइविंग को स्मूद और सुविधाजनक बनाने के लिए इस गाड़ी में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ही गियरबॉक्स के विकल्प दिए जाएंगे।
किसके लिए है यह कार?
यह उन ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित होगी जो वेन्यू से कुछ ज्यादा प्रीमियम चाहते हैं। लेकिन उनका बजट क्रेटा जितना ज्यादा नहीं है। ह्यूंदै का भारतीय बाजार का अनुभव और इसकी फीचर-लोड रणनीति इसे मारुति फ्रोंक्स का एक कड़ा प्रतिद्वंदी बना सकती है।