{"_id":"64268ae36d760700150f8d95","slug":"hyundai-motors-launch-stargazer-mpv-in-thailand-know-features-and-price-details-2023-03-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hyundai Stargazer: अर्टिगा-कैरेंस के मुकाबले ह्यूंदै लाई स्टारगेजर, जानें कैसे हैं फीचर्स और कितनी है कीमत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Hyundai Stargazer: अर्टिगा-कैरेंस के मुकाबले ह्यूंदै लाई स्टारगेजर, जानें कैसे हैं फीचर्स और कितनी है कीमत
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Fri, 31 Mar 2023 01:35 PM IST
सार
ह्यूंदै की ओर से नई एमपीवी स्टारगेजर को लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने इसे किस देश में लॉन्च किया है और इसमें क्या खूबियां दी गई हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै साउथ ईस्ट एशियाई देशों में लगातार अपनी पोर्टफोलियो को बेहतर कर रही है और लगातार नए उत्पाद लॉन्च कर रही है। इसी क्रम में कंपनी की ओर से नई एमपीवी स्टारगेजर को लॉन्च किया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि ह्यूंदै की नई एपीवी में क्या खूबियां दी गई हैं और इसकी क्या कीमत है।
Trending Videos
लॉन्च हुई स्टारगेजर
2 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
ह्यूंदै ने थाईलैंड में अपनी नई एमपीवी स्टारगेजर को लॉन्च कर दिया है। कंपनी की ओर से इसे छह और सात सीटों के विकल्प के साथ लॉन्च किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक थाईलैंड में लॉन्च के बाद अब इसे भारतीय बाजार में भी लाया जा सकता है।
ह्यूंदै स्टारगेजर एमपीवी में कंपनी की ओर से सिर्फ एक ही इंजन दिया गया है। इसमें 1.5 लीटर का नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन को एमपीआई तकनीक के साथ दिया है। इस इंजन से एमपीवी को 113 बीएचपी की पावर के साथ 144 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें आईवीटी ट्रांसमिशन दिया गया है।
ह्यूंदै स्टारगेजर में कंपनी की ओर से ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, स्टेयरिंग माउंटिड कंट्रोल्स, क्रूज कंट्रोल, एलईडी लाइट्स, 16 इंच के अलॉय व्हील, एंबिएंट लाइटिंग, वायरलेस चार्जर, ADAS जैसे फीचर्स मिलते हैं।
थाईलैंड के बाजार में इस एमपीवी को 7.69 लाख थाई बाट की कीमत पर पेश किया गया है। भारतीय मुद्रा में इसकी कीमत 18.45 लाख रुपये होती है। वहीं इसके टॉप वैरिएंट की कीमत भारतीय मुद्रा में करीब 21 लाख रुपये होती है और ड्यूल टोन विकल्प के साथ इसकी कीमत में करीब 50 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हो जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X