{"_id":"63fed35968445155d2052bf6","slug":"hyundai-verna-honda-city-toyota-innova-maruti-jimny-and-fronx-can-launch-in-march-2023-2023-03-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"New Launch: मारुति से ह्यूंदै तक इन कंपनियों की कारें मार्च में हो सकती हैं लॉन्च, जानें पूरी डिटेल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
New Launch: मारुति से ह्यूंदै तक इन कंपनियों की कारें मार्च में हो सकती हैं लॉन्च, जानें पूरी डिटेल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Wed, 01 Mar 2023 12:58 PM IST
सार
देश में लगातार नए वाहनों को लॉन्च किया जा रहा है। इसी क्रम में कुछ ऐसी कारें हैं, जिन्हें मार्च महीने में लॉन्च किया जा सकता है। ये कौन सी कारें हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
ऑटोमोबाइल कंपनियों की ओर से लगातार बिक्री में इजाफा करने के लिए मौजूदा कारों को अपडेट किया जा रहा है और कुछ कारों के फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किए जा रहे हैं। हम इस खबर में आपको ऐसी पांच कारों की जानकारी दे रहे हैं, जिन्हें मार्च महीने में लॉन्च किया जा सकता है।
Trending Videos
होंडा सिटी
2 of 6
होंडा सिटी
- फोटो : honda cars
जापानी कार कंपनी होंडा की ओर से भारतीय बाजार में मिड साइज सेडान कार सिटी के फेसलिफ्ट वर्जन को मार्च महीने में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी फेसलिफ्ट वर्जन में कई नए फीचर्स को जोड़ सकती है। सिटी के सभी वैरिएंट्स में ADAS जैसे सेफ्टी फीचर को दिया जा सकता है। इसके अलावा इसके इंटीरियर और एक्सटीरियर में भी हल्के बदलाव किए जा सकते हैं।
साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै की ओर से भी मार्च महीने में प्रीमियम मिड साइज सेडान कार वर्ना का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। कंपनी 21 मार्च को नई वर्ना को भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। कंपनी की ओर से नई वर्ना में ADAS जैसे सेफ्टी फीचर के साथ कई और फीचर्स भी ऑफर किए जा सकते हैं। इसके साथ ही इस सेडान कार के मौजूदा वर्जन के मुकाबले इसका लुक बिल्कुल अलग होगा। कंपनी की ओर से कुछ समय पहले कार की झलक दिखाई गई थी, जिसमें यह मौजूदा वर्जन से काफी अलग दिखाई दे रही थी।
जापानी कार कंपनी टोयोटा की ओर से इनोवा क्रिस्टा 2023 को भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी मार्च महीने में ही इसे लॉन्च कर सकती है। एमपीवी सेगमेंट में आने वाली इनोवा क्रिस्टा को पिछले साल कंपनी ने बंद कर दिया था। लेकिन अब नए साल में एक बार फिर इसके लिए बुकिंग ली जा रही है और उम्मीद की जा रही है कि पहले से बेहतर क्रिस्टा को अगले महीने लॉन्च किया जाएगा।
ऑटो एक्सपो 2023 में पेश की गई मारुति की एसयूवी जिम्नी को भी मार्च महीने में लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे भी मार्च में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने 12 जनवरी को ऑटो एक्सपो में इस एसयूवी को पेश किया था। तभी से इसके लिए बुकिंग भी शुरू कर दी गई थीं। बुकिंग शुरू होने के बाद से ही इसे बेहतरीन रिस्पांस मिल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।