सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

New EV In India: खरीदनी है इलेक्ट्रिक कार तो करें इंतजार, इस महीने लॉन्च हो सकती हैं ये ईवी

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Wed, 05 Oct 2022 12:08 PM IST
सार

भारतीय कार बाजार में इन दिनों काफी हलचल है। कार निर्माता लगातार कारों को बाजार में उतार रही हैं। ऐसे में कुछ और कार कंपनियां अपनी कारों को भारतीय बाजार में पेश कर सकती हैं। कौन सी कारें इस महीने लॉन्च हो सकती हैं, आइए जानते हैं।
 

विज्ञापन
If you want to buy an electric car then wait, this EV can be launched this month BYD Atto Hyundai Mustang
byd atto3 - फोटो : सोशल मीडिया
भारत में लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या में इजाफा हो रहा है। ग्राहकों की पसंद पहचानकर वाहन निर्माता भी इलेक्ट्रिक वाहनों के नए मॉडल पेश कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस महीने में कुछ इलेक्ट्रिक कारों को भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है। हम इस खबर में आपको ऐसी ही कारों की जानकारी दे रहे हैं।
Trending Videos

बीवाईडी Atto 3 

If you want to buy an electric car then wait, this EV can be launched this month BYD Atto Hyundai Mustang
byd atto3 - फोटो : सोशल मीडिया
दीवाली से पहले चीन की वाहन निर्माता बीवाईडी भी भारत में इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च कर सकती है। कंपनी Atto 3 को 11 अक्तूबर को भारत में पेश करेगी। कंपनी ने इसकी घोषणा पहले ही कर दी थी। नई BYD Atto 3 इलेक्ट्रिक एसयूवी की डिलीवरी 2023 की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है। भारतीय बाजार में कंपनी की ये दूसरी कार होगी। इससे पहले कंपनी की ओर से BYD e6 MPV पेश की जा चुकी है। BYD Atto 3 इलेक्ट्रिक एसयूवी में 49.92 kWh BYD ब्लेड बैटरी पैक दिया जा सकता है। इसको एक बार फुल चार्ज करने पर (WLTP साइकिल के अनुसार) 345 किमी की रेंज मिल सकती है। कंपनी इस एसयूवी के एक एक्सटेंडेड रेंज वर्जन की भी पेशकश कर सकती है जिसमें 60.49 kWh की बड़ी बैटरी मिलती है और यह सिंगल चार्ज में 420 किमी की रेंज देने का वादा करती है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 30 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

हुंडई भी ला रही नई ईवी

If you want to buy an electric car then wait, this EV can be launched this month BYD Atto Hyundai Mustang
हुंडई आयोनिक 5 - फोटो : सोशल मीडिया
कोरियन कार कंपनी हुंडई भी इस महीने भारत में आयोनिक-5 को लॉन्च कर सकती है। जानकारी के मुताबिक इस कार को 14 अक्तूबर को लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी इस ईवी में दो पावरट्रेन का ऑप्शन दे सकती है। इसमें पहला वैरिएंट 2WD का होगा और दूसरा वैरिएंट ऑल व्हील ड्राइव का होगा। 2wd वैरिएंट में रियर एक्सल माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर होगी जिससे 217 बीएचपी और 350 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट होगा। जबकि दूसरे वैरिएंट में 305 बीएचपी और 605 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट होगा। इसकी कीमत 50 लाख रुपये एक्स शोरूम तक हो सकती है।

यह भी पढ़ें - Mahindra XUV400: बुक करवाने से पहले जरूर लें ये जानकारी, इलेक्ट्रिक कार में नहीं मिलेंगे ये खास फीचर्स

 

फोर्ड मस्टैंग 

If you want to buy an electric car then wait, this EV can be launched this month BYD Atto Hyundai Mustang
फोर्ड मस्टैंग इलेक्ट्रिक - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी कंपनी फोर्ड भी अपनी ईवी को 15 अक्तूबर को लॉन्च कर सकती है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 70 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है। ग्लोबल लेवल पर इस कार में 88 KWH की बैटरी का उपयोग किया जाता है। ये कार 621 किलोमीटर की रेंज देती है जिसे 800 किलोमीटर तक पहुंचाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Flying Bike: अब बाइक भी उड़ान भरने के लिए तैयार, जानें कितनी होगी कीमत और तमाम खास फीचर्स
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed