{"_id":"69bb7cffc3855c32b008e040","slug":"transport-minister-pankaj-kumar-singh-announces-new-ev-policy-direct-benefit-transfer-for-thousands-buyers-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"EV Subsidy update: दिल्ली सरकार ने भेजी रुकी हुई ईवी सब्सिडी, अब नई पॉलिसी में मिलेगी ज्यादा छूट; जानें डिटेल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
EV Subsidy update: दिल्ली सरकार ने भेजी रुकी हुई ईवी सब्सिडी, अब नई पॉलिसी में मिलेगी ज्यादा छूट; जानें डिटेल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Thu, 19 Mar 2026 10:05 AM IST
विज्ञापन
सार
Delhi EV Subsidy Status 2026: दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहन खरीदारों को बड़ी राहत देते हुए लंबित सब्सिडी बांटने का काम शुरू कर दिया है। परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने साफ किया है कि अब पैसा सीधे आधार-लिंक्ड बैंक खातों में ट्रांसफर (डीबीटी) किया जा रहा है। इसके साथ ही, राजधानी में प्रदूषण कम करने के लिए एक नई और ज्यादा प्रभावी ईवी पॉलिसी भी जल्द दस्तक देने वाली है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : adobe stock
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। लंबे समय से अटकी हुई ईवी सब्सिडी अब धीरे-धीरे लोगों के खातों में पहुंचने लगी है। परिवहन विभाग ने उन 3,948 सत्यापित लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि भेज दी है, जिनकी कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी थी।
कुल वितरित राशि: अब तक लगभग 7.95 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं।
आधार सीडिंग का फायदा: कुल 22,733 दावों में से 12,877 खरीदारों ने आधार सीडिंग पूरी कर ली है, जिससे वे 24.04 करोड़ रुपये की कुल सब्सिडी के हकदार बन गए हैं।
पारदर्शिता पर जोर: इसके साथ ही सरकार भ्रष्टाचार और देरी को खत्म करने पर भी जोर दे रही है। इसके लिए सरकार ने अब PFMS (पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम) प्लेटफॉर्म का सहारा लिया है, जिससे पैसा सीधा मालिक के खाते में जाएगा।
न्यू ईवी पॉलिसी और पोर्टल अपग्रेड
परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली सरकार केवल रुकी हुई सब्सिडी ही नहीं दे रही, बल्कि भविष्य के लिए एक मजबूत इकोसिस्टम तैयार कर रही है।
पोर्टल का अपग्रेड: दिल्ली ईवी इंसेंटिव पोर्टल को पूरी तरह से आधुनिक और सुव्यवस्थित किया जा रहा है। नए खरीदारों को आवेदन में कोई परेशानी न हो इसलिए इसे जल्द ही नए फीचर्स के साथ लॉन्च किया जाएगा।
न्यू ईवी पॉलिसी: सरकार एक नई ईवी पॉलिसी लाने की तैयारी में है। यह नीति न केवल वित्तीय सब्सिडी देगी, बल्कि चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य प्रोत्साहनों के माध्यम से दिल्ली को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का ग्लोबल हब बनाएगी।
फिलहाल जिन खरीदारों का सत्यापन होना अभी बाकी है, उन्हें प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे किसी का पैसा सिस्टम में न फंसे।
प्रदूषण के खिलाफ जीरो टॉलरेंस
इसी दौरान परिवहन मंत्री ने पिछली व्यवस्थाओं पर निशाना साधते हुए कहा कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और प्रदूषण नियंत्रण को पहले वह प्राथमिकता नहीं मिली जो मिलनी चाहिए थी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वर्तमान सरकार पारदर्शी और समय को देखते हुए काम कर रही है। दिल्ली को सस्टेनेबल मोबिलिटी यानी की सतत मोबिलिटी में अग्रणी बनाना सरकार का मुख्य लक्ष्य है।
EV खरीदारों के लिए जरूरी सलाह:
अगर आपकी भी सब्सिडी अभी तक नहीं आई तो इसके लिए आप सबसे पहले जांचे कि आपका आधार कार्ड आपके बैंक अकाउंट से लिंक्ड हो।
परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह के अनुसार, जल्द आने वाली नई नीति में ये बदलाव हो सकते हैं:
1. ज्यादा आकर्षक सब्सिडी
नई पॉलिसी में खरीदारों के लिए और बेहतर इंसेंटिव की तरह साबित हो सकता है। इसके लिए संभव है कि 2-व्हीलर और 3-व्हीलर EV पर ज्यादा फोकस हो।
2. चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार
नई ईवी पॉलिसी से पब्लिक चार्जिंग स्टेशन बढ़ेंगे और रेजिडेंशियल और कमर्शियल चार्जिंग को भी बढ़ावा मिलेगा।
3. बेहतर डिजिटल सिस्टम
ईवी इंसेंटिव पोर्टल अपग्रेड हो रहा है, इससे आवेदन और ट्रैकिंग आसान दोनों आसान हो सकेगी।
4. प्रदूषण कम करने पर फोकस
दिल्ली में बढ़ते एयर पॉल्यूशन को कम करने के लिए सरकार लगातार ईवी को बढ़ावा दे रही है। हालांकि हालिया एक रिपोर्ट के अनुसार काफी हद तक एक्यूआई में सुधार देखा गया है।
Trending Videos

- पीएफएमएस प्लेटफॉर्म पर आपका डाटा अपडेटेड हो।
- पोर्टल फिर से शुरू होते ही अपने आवेदन की स्टेटस जांचते रहें।
परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह के अनुसार, जल्द आने वाली नई नीति में ये बदलाव हो सकते हैं:
1. ज्यादा आकर्षक सब्सिडी
नई पॉलिसी में खरीदारों के लिए और बेहतर इंसेंटिव की तरह साबित हो सकता है। इसके लिए संभव है कि 2-व्हीलर और 3-व्हीलर EV पर ज्यादा फोकस हो।
2. चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार
नई ईवी पॉलिसी से पब्लिक चार्जिंग स्टेशन बढ़ेंगे और रेजिडेंशियल और कमर्शियल चार्जिंग को भी बढ़ावा मिलेगा।
3. बेहतर डिजिटल सिस्टम
ईवी इंसेंटिव पोर्टल अपग्रेड हो रहा है, इससे आवेदन और ट्रैकिंग आसान दोनों आसान हो सकेगी।
4. प्रदूषण कम करने पर फोकस
दिल्ली में बढ़ते एयर पॉल्यूशन को कम करने के लिए सरकार लगातार ईवी को बढ़ावा दे रही है। हालांकि हालिया एक रिपोर्ट के अनुसार काफी हद तक एक्यूआई में सुधार देखा गया है।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन