सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   India’s Two-Wheeler Market Starts 2026 With Record Sales Surge

Two-Wheeler: भारतीय टू-व्हीलर उद्योग की धमाकेदार शुरुआत, जनवरी 2026 की बिक्री में जबरदस्त उछाल

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुयश पांडेय Updated Wed, 04 Feb 2026 10:45 AM IST
विज्ञापन
सार

January Two-Wheeler Sales: साल 2026 की शुरुआत भारतीय टू-व्हीलर इंडस्ट्री के लिए बेहद शानदार रही है। जनवरी में बाइक, स्कूटर और इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। हीरो मोटोकॉर्प, होंडा, टीवीएस, बजाज ऑटो, रॉयल एनफील्ड और सुजुकी जैसी सभी प्रमुख कंपनियों ने दोहरे अंकों की ग्रोथ दर्ज की है। 

India’s Two-Wheeler Market Starts 2026 With Record Sales Surge
January Two-Wheeler Sales - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

भारत के टू-व्हीलर बाजार के लिए 2026 की शुरुआत धमाकेदार रही है। जनवरी के आंकड़ों से साफ है कि लोग जमकर बाइक, स्कूटर और इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीद रहे हैं। देश की बड़ी कंपनियों ने न केवल भारत में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री की है, बल्कि दूसरे देशों में भी भारी संख्या में गाड़ियां निर्यात की हैं। आइए जानते हैं जनवरी 2026 में प्रमुख कंपनियों का प्रदर्शन कैसे रहे।

Trending Videos

1. हीरो मोटोकॉर्प 

हीरो मोटोकॉर्प ने इस साल की शुरुआत जबरदस्त तरीके से की है और अपनी बिक्री में 26% की शानदार बढ़त दर्ज की है। कंपनी ने इस जनवरी कुल 5,57,871 गाड़ियां बेचीं, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 4,42,873 पर था। हीरो के लिए सबसे ज्यादा डिमांड मोटरसाइकिलों की रही, जहां कंपनी ने 4,95,889 बाइक बेचने में कामयाबी हासिल की। वहीं अगर सिर्फ भारतीय बाजार की बात करें तो यहां कंपनी ने 5,20,208 यूनिट्स की सेल की है। सिर्फ पेट्रोल ही नहीं, बल्कि इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी हीरो का 'विडा' ब्रांड काफी पसंद किया जा रहा है, जिसमें पिछले महीने के मुकाबले 21% की ग्रोथ देखी गई और कुल 13,000 नई गाड़ियां रजिस्टर हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

2. होंडा 

होंडा ने भी जनवरी 2026 में 29% की जबरदस्त ग्रोथ के साथ कमाल कर दिया है। कंपनी ने इस महीने कुल 5,74,411 गाड़ियां बेचीं, जिनमें से 5,19,579 गाड़ियां भारत के अंदर बिकीं और 54,832 गाड़ियां दूसरे देशों में भेजी गईं। होंडा की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस पूरे वित्तीय वर्ष (FY26) में कंपनी अब तक कुल 52,53,205 गाड़ियां बेचने का बड़ा आंकड़ा पार कर चुकी है।

3. टीवीएस मोटर 

टीवीएस मोटर के लिए भी यह महीना बहुत बढ़िया रहा और कंपनी की बिक्री में 28% का बड़ा उछाल आया है। टीवीएस ने कुल 4,94,195 गाड़ियां बेचीं, जिनमें मोटरसाइकिल और स्कूटर दोनों का ही जलवा रहा। कंपनी ने जहां 2,19,188 बाइक बेचीं, वहीं 2,22,926 स्कूटरों की बिक्री कर एक बड़ा आंकड़ा छुआ। सबसे ज्यादा चमक कंपनी की इलेक्ट्रिक गाड़ियों (ईवी) में दिखी, जहां 50% की भारी बढ़त के साथ कुल 37,756 इलेक्ट्रिक गाड़ियां बिकीं। साथ ही, टीवीएस का एक्सपोर्ट यानी निर्यात भी 21% बढ़ा है और कंपनी ने विदेशों में 1,22,343 गाड़ियां भेजी हैं।

4. बजाज ऑटो 

बजाज ऑटो के लिए भी जनवरी का महीना काफी शानदार रहा और कंपनी ने अपनी बिक्री में 24% की बढ़ोतरी दर्ज की है। इस दौरान बजाज ने कुल 4,06,295 गाड़ियां बेचीं। अगर भारतीय बाजार की बात करें तो यहां कंपनी ने 2,14,727 गाड़ियां बेचीं, लेकिन बजाज का असली दम इसके एक्सपोर्ट में दिखा। कंपनी का विदेशों में कारोबार काफी मजबूत रहा और इसने भारत से बाहर कुल 1,91,568 गाड़ियां भेजीं।

5. रॉयल एनफील्ड 

रॉयल एनफील्ड के लिए यह समय एक बड़ी कामयाबी वाला रहा है। कंपनी ने जनवरी में 1,04,322 गाड़ियां बेचकर शानदार प्रदर्शन किया है, जबकि पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 91,132 था। सबसे बड़ी बात यह है कि इस साल रॉयल एनफील्ड ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। इस वित्तीय वर्ष में कंपनी अब तक 10 लाख से ज्यादा गाड़ियां (10,25,420 यूनिट्स) बेच चुकी है। यह पिछले साल के मुकाबले 25% की जोरदार बढ़त है।

6. सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया 

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने भी अपनी रफ्तार बरकरार रखी है और इस महीने 15% की बढ़त दर्ज की है। सुजुकी ने कुल 1,25,786 गाड़ियां बेचीं, जिनमें से 1,00,296 गाड़ियां भारतीय बाजार में बिकीं। वहीं अगर एक्सपोर्ट की बात करें, तो कंपनी ने विदेशों में भी 25,490 गाड़ियां भेजी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed