पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   June Sales 2026: Which Carmaker Led Market, Who Faced Challenges?

Report: ऑटो बाजार में कैसा रहा जून महीना? जानें किस कंपनी ने मारी बाजी और किसके लिए रही चुनौती, देखें आंकड़े

Wed, 01 Jul 2026 02:17 PM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Wed, 01 Jul 2026 02:17 PM IST
सार

Car Sales: भारतीय ऑटो बाजार के लिए जून 2026 का महीना एकदम शानदार साबित हुआ। मजबूत घरेलू मांग और निर्यात में आई भारी तेजी के चलते देश के दिग्गज वाहन निर्माताओं ने बिक्री के जबरदस्त आंकड़े दर्ज किए। आइए जानते हैं किस कंपनी की कितनी गाड़ियां बिकीं।
 

विज्ञापन
June Sales 2026: Which Carmaker Led Market, Who Faced Challenges?
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

June Auto Sales 2026: मजबूत घरेलू मांग और बढ़ते निर्यात के दम पर कई बड़ी ऑटो कंपनियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मारुति सुजुकी, महिंद्रा, ह्यूंदै और स्कोडा जैसी कंपनियों ने जून में बेहतर बिक्री दर्ज की, हालांकि कुछ कंपनियों को सप्लाई चेन जैसी चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


किस वाहन का रहा दबदबा?
  • देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने एक बार भी बाजी मारी है। जून 2026 में कंपनी ने कुल 2,00,390 यूनिट की बिक्री दर्ज की।
  • इसमें 1,50,150 यूनिट घरेलू बिक्री, 7,472 यूनिट अन्य OEMs को सप्लाई और 42,768 यूनिट का निर्यात शामिल रहा।
  • वहीं घरेलू पैसेंजर कार सेगमेंट में कंपनी ने 75,231 यूनिट की बिक्री की, जो बाजार में उसकी मजबूत पकड़ को दिखाता है।

महिंद्रा ने एसयूवी और कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में मारी बाजी
  • महिंद्रा एंड महिंद्रा ने जून 2026 में कुल 1,06,207 वाहनों की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल की तुलना में 37 प्रतिशत अधिक है।
  • कंपनी ने घरेलू बाजार में 60,393 एसयूवी की बिक्री दर्ज की है, जिसमें 28 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई। वहीं कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में 26,076 यूनिट की बिक्री हुई, जो 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।
  • विज्ञापन
  • सबसे बड़ी छलांग तो कंपनी के निर्यात में देखने को मिली, जहां 5,918 यूनिट के साथ 125 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
  • महिंद्रा के ऑटोमोटिव डिवीजन के सीईओ नलिनीकांत गोल्लागुंटा ने कहा कि एसयूवी और एलसीवी दोनों ही सेगमेंट में मजबूत मांग कंपनी की लगातार बढ़ती स्थिति को दर्शाती है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

ह्यूंदै को किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा?
  • ह्यूंदै मोटर इंडिया ने जून 2026 में कुल 51,335 यूनिट की बिक्री दर्ज की। इसमें 39,635 यूनिट घरेलू बाजार और 11,700 यूनिट निर्यात शामिल हैं।
  • हालांकि इस दौरान कंपनी को एक सप्लायर की फैक्ट्री में आग लगने की वजह से करीब 13,900 यूनिट का प्रोडक्शन लॉस झेलना पड़ा। इसके बावजूद कंपनी ने वैकल्पिक सप्लाई की व्यवस्था कर उत्पादन को 22 जून से सामान्य कर दिया।
  • कंपनी के एमडी और सीईटो तरुण गर्ग ने कहा कि जून का उत्पादन घाटा वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में पूरा कर लिया जाएगा।

स्कोडा ऑटो इंडिया ने बनाया नया हाफ-ईयर रिकॉर्ड
  • इन सबके अलावा स्कोडा ऑटो इंडिया ने 2026 की पहली छमाही में 38,894 यूनिट की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 7.5 प्रतिशत अधिक है। यह भारत में कंपनी का अब तक का सबसे बेहतर हाफ-ईयर प्रदर्शन रहा।
  • स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर आशीष गुप्ता ने कहा कि ग्राहकों का बढ़ता भरोसा और नए मॉडल्स की मजबूत मांग इस उपलब्धि की सबसे बड़ी वजह मानी जा रही है।
  • उन्होंने कहा कि नई कूशाक, अपडेटेड कोडियाक, नई कोडियाक आरएस, किलाक और स्लाविया को ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिससे कंपनी की बिक्री लगातार मजबूत बनी हुई है।

एक नजर में देखें सभी आंकड़े...
 
मॉडल कुल बिक्री (यूनिट्स में) घरेलू बाजार की बिक्री कुल निर्यात
मारुति सुजुकी 2,00,390 1,50,150 42,768
महिंद्रा एंड महिंद्रा 1,06,207 86,469 (SUV + LCV) 5,918
 ह्यूंदै इंडिया 51,335 39,635 11,700
स्कोडा इंडिया 38,894 (छमाही आंकड़ा) - -


जून 2026 ऑटो सेल्स का सबसे बड़ा ट्रेंड क्या रहा ?
  • एक्सपर्ट्स कहते हैं कि भारतीय ऑटो बाजार में एसयूवी सेगमेंट, घरेलू मांग और निर्यात तीनों ने कुल मिलाकर कंपनियों को नई रफ्तार दी है। जहां एक ओर मारुति ने कुल बिक्री में अपनी बढ़त कायम की, वहीं दूसरी ओर महिंद्रा ने एसयूवी और एक्सपोर्ट में दमदार प्रदर्शन कर अपनी जगह बनाई।
  • आग की दुर्घटना की वजह से ह्यूंदै को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ा, इसके बावजूद कंपनी ने अपनी जगह बरकरार रखी और स्कोडा ने भी अपनी अब तक की सबसे सफल पहली छमाही दर्ज कर नई उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed