{"_id":"63888cc7f7c86a4a486b6f66","slug":"know-how-much-scorpio-n-xuv700-and-other-suv-sold-in-november-2022","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahindra SUV Sales: नवंबर में महिंद्रा का कैसा रहा हाल, जानें कंपनी ने कितनी बेचीं स्कॉर्पियो एन और XUV700","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Mahindra SUV Sales: नवंबर में महिंद्रा का कैसा रहा हाल, जानें कंपनी ने कितनी बेचीं स्कॉर्पियो एन और XUV700
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Thu, 01 Dec 2022 04:56 PM IST
सार
महिंद्रा ने भी नवंबर 2022 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बड़ी संख्या में एसयूवी बेची हैं। कंपनी ने पिछले साल के मुकाबले भी इस बार बेहतर प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
1 of 6
महिंद्रा स्कॉर्पियो एन
- फोटो : Mahindra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश की सबसे ज्यादा एसयूवी ऑफर करने वाली कंपनी महिंद्रा के लिए नवंबर 2022 का महीना काफी शानदार रहा। कंपनी ने इस दौरान जमकर गाडि़यां बेची। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर भी कंपनी ने पिछले साल के मुकाबले इस साल नवंबर महीने में बेहतर ग्रोथ दर्ज की है।
कैसा रहा नवंबर 2022
2 of 6
महिंद्रा थार
- फोटो : Mahindra
महिंद्रा के लिए नवंबर 2022 का महीना काफी शानदार रहा। कंपनी ने इस दौरान बंपर सेल की है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक नवंबर महीने में कंपनी ने कुल 30392 यूनिट्स की बिक्री की है। इसमें एसयूवी और अन्य वाहन शामिल हैं।
नवंबर 2022 में कंपनी ने कुल 30392 यूनिट्स की बिक्री की है। इनमें यूटिलिटी व्हीकल्स की कुल 30238 यूनिट्स और अन्य वाहनों की 154 यूनिट बिक्री हुई। वहीं 3122 यूनिट्स का एक्सपोर्ट भी किया गया है। कमर्शियल वाहनों की भी इस दौरान जमकर बिक्री हुई।
ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी के प्रदर्शन की बात करें तो इस साल नवंबर महीने में कंपनी ने कुल 30392 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान कंपनी ने कुल 19458 यूनिट्स की बिक्री की थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की स्कॉर्पियो एन की सबसे ज्यादा डिमांड भारतीय बाजार में है। इस एसयूवी के लिए करीब दो साल की वेटिंग चल रही है। इसके अलावा कंपनी की एक्सयूवी 700, थार जैसी एसयूवी की भी बाजार में काफी डिमांड है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।