सब्सक्राइब करें

Automobile Update: ऑटोमोबाइल जगत के लिए कैसा रहा फरवरी का आखिरी हफ्ता, जानें कितने वाहन हुए पेश

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sun, 05 Mar 2023 10:53 AM IST
सार

ऑटो जगत के लिए फरवरी का आखिरी हफ्ता काफी खास रहा। इस बीच कई नई कारें लॉन्च हुईं तो कई नई कारों की जानकारी सामने आईं। बीते हफ्ते क्या खास रहा। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Know how the last week 26 february to 4 march 2023 was for the automobile world
महिंद्रा थार - फोटो : Mahindra

फरवरी का आखिरी हफ्ता ऑटोमोबाइल जगत के लिए काफी कुछ नया लेकर आया। इस दौरान कई नई कारों को भी पेश किया गया। इसके अलावा कुछ कंपनियों ने भविष्य की तैयारियों की जानकारी को साझा किया। हम इस खबर में आपको 26 फरवरी से चार मार्च के बीच ऑटोमोबाइल जगत की कुछ जानकारियों को साझा कर रहे हैं।

Trending Videos

ह्यूंदै लाएगी नई एसयूवी

Know how the last week 26 february to 4 march 2023 was for the automobile world
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै की ओर से भारतीय कार बाजार में नई एसयूवी को लाने की तैयारी हो रही है। इसका नाम भी एआई3 रखा जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें सनरूफ, एलईडी डीआरएल, प्रोजेक्टर एच शेप हैडलैंप, अलॉय व्हील्स जैसे कई फीचर्स दिए जा सकते हैं। वहीं इंटीरियर में डिजिटल एमआईडी, स्टेयरिंग पर कंट्रोल्स और सेफ्टी के लिए कई फीचर्स मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से इसे सब फोर मीटर सेगमेंट में लाया जाएगा। इस सेगमेंट में भारतीय बाजार में टाटा पंच, सिट्रॉएन सी3, रेनो काइगर, निसान मैग्नाइट जैसी एसयूवी मिलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिट्रॉएन लाई इलेक्ट्रिक ईसी3

Know how the last week 26 february to 4 march 2023 was for the automobile world
For Reference Only - फोटो : citroen india
सिट्रॉएन की ओर से ईसी3 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। यह सिट्रॉएन की ओर से लॉन्च की किया गया पहला इलेक्ट्रिक उत्पाद है। सिट्रॉएन ईसी3 में कंपनी की ओर से 29.2KWH की बैटरी दी गई है और 3.3 किलोवॉट ऑनबोर्ड चार्जर का उपयोग किया गया है। घर में चार्जर से इस बैटरी को चार्ज करने में अधिकतम 10 घंटे के आस-पास लगते हैं और डीसी फास्ट चार्जर के जरिए इसे 10 से 80 फीसदी चार्ज करने में सिर्फ 57 मिनट का समय लगता है। एक बार फुल चार्ज होने के बाद ईसी3 को एआरएआई एमआईडीसी आई सर्टिफाइड रेंज 320 किलोमीटर की मिलती है। हालांकि इसे डीसी चार्जर के जरिए 100 फीसदी चार्ज किया जा सकता है। लाइव वैरिएंट की दिल्ली में शुरूआती एक्स शोरुम कीमत 11.50 लाख रुपये रखी गई है। फील वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 12.13 लाख रुपये रखी गई है। दो वैरिएंट के अलावा इनके वाइब पैक को भी पेश किया गया है। फील वाइब पैक वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 12.28 लाख रुपये और फील ड्यूल टोन वाइब पैक वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत को 12.43 लाख रुपये तय किया गया है।

अपडेट हुई अल्काजार

Know how the last week 26 february to 4 march 2023 was for the automobile world
Hyundai Alcazar - फोटो : Hyundai
अल्काजार में अब नया 1.5 टी-जीडीआई पेट्रोल इंजन दिया गया है जो आरडीई और ई-20 के साथ आएगा। नए इंजन से इसे 160 पीएस और 253NM का अधिकतम टॉर्क मिलेगा। नई अल्काजार में नया ग्रिल और पडल लैंप लोगो भी दिया गया है। इसमें अब आइडल स्टॉप एंड गो जैसे फीचर के साथ साइड एयरबैग, कर्टेन एयरबैग को भी ऑफर किया जा रहा है। नई अल्काजार को 25 हजार रुपये में ऑनलाइन या डीलर के पास बुक करवाया जा सकता है। अल्काजार छह और सात सीटों का विकल्प दिया जाता है।
विज्ञापन

होंडा लाएगी नई बाइक

Know how the last week 26 february to 4 march 2023 was for the automobile world
For Reference Only - फोटो : honda 2 wheelers
होंडा की ओर से कंफर्म किया गया है कि जल्द ही नई बाइक को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने बताया है कि 15 मार्च को नई बाइक को लॉन्च किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से बाइक को 100 सीसी सेगमेंट में पेश किया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि बाइक में जो 100 सीसी का इंजन दिया जाएगा जिससे बाइक को आठ हॉर्स पावर और आठ न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। बाइक को एक लीटर पेट्रोल में करीब 60 से 70 किलोमीटर के बीच चलाया जा सकेगा। इसे चार गियर ट्रांसमिशन के साथ लाया जा सकता है। इसकी कीमत भी करीब 60 से 65 हजार रुपये के बीच हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed