फ्रेंच कार कंपनी रेनो की ओर से मार्च महीने में भी कारों पर तगड़े ऑफर दिए जा रहे हैं। इन ऑफर्स का फायदा 31 मार्च 2023 तक उठाया जा सकता है। डिस्काउंट ऑफर में कंपनी की ओर से कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बोनस जैसे कई ऑफर दिए जा रहे हैं। हम इस खबर में बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से पूरे पोर्टफोलियो पर कितना डिस्काउंट दिया जा रहा है।
{"_id":"64034101181e23bf930e189b","slug":"buy-renault-car-in-the-march-2023-company-is-giving-a-huge-discount-of-rs-62-000-2023-03-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Discount on Renault Cars: मार्च में खरीदें रेनो की कार, मिल रहा 62 हजार रुपये का तगड़ा डिस्काउंट","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Discount on Renault Cars: मार्च में खरीदें रेनो की कार, मिल रहा 62 हजार रुपये का तगड़ा डिस्काउंट
Sat, 04 Mar 2023 06:37 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sat, 04 Mar 2023 06:37 PM IST
सार
फ्रेंच कार निर्माता रेनो भारत में मार्च महीने में अपनी कारों पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। कंपनी अपनी तीनों कारों पर 31 मार्च 2023 तक तगड़े डिस्काउंट की पेशकश की है।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : renault india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेनो क्विड
For Reference Only
- फोटो : renault india
रेनो की छोटी हैचबैक और भारत में काफी पसंद की जाने वाली कार क्विड पर मार्च 2023 में अधिकतम 57 हजार रुपये के ऑफर मिल रहे हैं। कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक साल 2022 के दौरान बनी क्विड पर कंपनी 57 हजार रुपये के ऑफर्स दे रही है। इनमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन पर अलग-अलग कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। मैनुअल ट्रांसमिशन वाली क्विड पर कंपनी 20 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट दे रही है। जबकि ऑटोमैटिक क्विड को खरीदने पर 25 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। कॉर्पोरेट डिस्काउंट के लिए 12 हजार रुपये और एक्सचेंज बेनिफिट के तौर पर 20 हजार रुपये का फायदा उठाया जा सकता है। रेनो क्विड की एक्स शोरूम कीमत की शुरूआत 4.70 लाख रुपये से होती है।
क्विड के बीएस-6 के दूसरे चरण वाले वैरिएंट्स पर कंपनी मार्च महीने में 37 हजार रुपये का अधिकतम ऑफर दे रही है। इसमें खास वैरिएंट्स पर कैश बेनिफिट के तौर पर पांच हजार रुपये, सभी वैरिएंट्स पर एक्सचेंज बोनस के तौर पर 20 हजार रुपये और कुछ वैरिएंट्स पर 12 हजार रुपये का कॉर्पोरेट बेनिफिट्स मिल रहा है। इसके अलावा पांच हजार रुपये का अतिरिक्त ऑफर ग्रामीण इलाकों के ग्राहकों को दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र

ट्राइबर पर कितना डिस्काउंट
For Reference Only
- फोटो : renault india
रेनो की ओर से सबसे कम कीमत वाली सात सीटर कारों में से एक ट्राइबर भी भारतीय बाजार में ऑफर की जाती है। सात सीटर एमपीवी ट्राइबर की एक्स शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है। कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक साल 2022 के दौरान बनी ट्राइबर पर कंपनी 62 हजार रुपये के ऑफर्स दे रही है। इनमें कुछ वैरिएंट्स पर 25 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। कॉर्पोरेट डिस्काउंट के लिए 12 हजार रुपये और एक्सचेंज बेनिफिट के तौर पर 25 हजार रुपये का फायदा उठाया जा सकता है।
ट्राइबर के बीएस-6 के दूसरे चरण वाले वैरिएंट्स पर कंपनी मार्च महीने में 47 हजार रुपये का अधिकतम ऑफर दे रही है। इसमें खास वैरिएंट्स पर कैश बेनिफिट के तौर पर 10 हजार रुपये, एक्सचेंज बोनस के तौर पर 25 हजार रुपये और कुछ वैरिएंट्स पर 12 हजार रुपये का कॉर्पोरेट बेनिफिट्स मिल रहा है। इसके अलावा पांच हजार रुपये का अतिरिक्त ऑफर ग्रामीण इलाकों के ग्राहकों को दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें - Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम

रेनो काइगर
For Reference Only
- फोटो : renault india
रेनो की इकलौती कॉम्पैक्ट एसयूवी काइगर पर कंपनी की ओर से मार्च महीने में अधिकतम 62 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह डिस्काउंट साल बीएस-6 के पहले चरण के नियमों के तहत बनी यूनिट्स पर दिया जा रहा है। कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक बीएस-6 के पहले चरण के नियमों के तहत बनी काइबर के कुछ वैरिएंट्स पर 25 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। कुछ वैरिएंट्स पर कॉर्पोरेट डिस्काउंट के लिए 12 हजार रुपये और आरएक्सई को छोड़कर अन्य वैरिएंट्स पर एक्सचेंज बेनिफिट के तौर पर 25 हजार रुपये का फायदा उठाया जा सकता है।
ट्राइबर के बीएस-6 के दूसरे चरण वाले वैरिएंट्स पर कंपनी मार्च महीने में 54 हजार रुपये का अधिकतम ऑफर दे रही है। इसमें खास वैरिएंट्स पर कैश बेनिफिट के तौर पर 10 हजार रुपये, कुछ वैरिएंट्स पर एक्सचेंज बोनस के तौर पर 25 हजार रुपये और कुछ वैरिएंट्स पर 12 हजार रुपये का कॉर्पोरेट बेनिफिट्स मिल रहा है। इसके अलावा पांच हजार रुपये का अतिरिक्त ऑफर ग्रामीण इलाकों के ग्राहकों को दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें - High Beam Light: हाई बीम पर चलाते हैं कार तो हो जाएं सतर्क, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान