सब्सक्राइब करें

Automobile Update: ऑटोमोबाइल जगत के लिए कैसा रहा मई का आखिरी हफ्ता, जानें कितने वाहन हुए पेश

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sun, 28 May 2023 02:30 PM IST
सार

ऑटो जगत के लिए मई का आखिरी हफ्ता काफी खास रहा। इस बीच कई नई कार और बाइक लॉन्च हुईं तो कई नई कारों और बाइक्स की जानकारी सामने आईं। बीते हफ्ते क्या खास रहा। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Know how the last week of 22 may to 28 may 2023 was for the automobile world
Simple One Electric Scooter - फोटो : Simple Energy

मई का आखिरी हफ्ता ऑटोमोबाइल जगत के लिए काफी कुछ नया लेकर आया। इस दौरान कई नए वाहनों को भी पेश किया गया। इसके अलावा कुछ कंपनियों ने भविष्य की तैयारियों की जानकारी को साझा किया। हम इस खबर में आपको 22 मई से 28 मई के बीच ऑटोमोबाइल जगत की कुछ जानकारियों को साझा कर रहे हैं।

Trending Videos

इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना होगा महंगा

Know how the last week of 22 may to 28 may 2023 was for the automobile world
For Reference Only - फोटो : ola electric
देश में अब इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन खरीदना महंगा होने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक जून 2023 से देशभर में इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों को खरीदना काफी महंगा हो जाएगा। केंद्र सरकार की ओर से इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए फेम सब्सिडी दी जाती है। पहले फेम-1 और फिर फेम-2 सब्सिडी दी जा रही है। हर साल इसके लिए सरकार की ओर से अलग से बजट निर्धारित किया जाता है। लेकिन पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक केंद सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय की ओर से एक प्रस्ताव दिया गया था, जिसमें इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों के लिए दी जाने वाली सब्सिडी को 40 फीसदी की जगह 15 फीसदी करने की बात कही गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सुझाव को मान लिया गया है। जिसके बाद कंपनियों की ओर से दामों में बढ़ोतरी की जानकारी देना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्यूल सीएनजी सिलेंडर कार लॉन्च

Know how the last week of 22 may to 28 may 2023 was for the automobile world
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : tata motors
देश की पहली डबल सीएनजी सिलेंडर वाली कार को टाटा मोटर्स की ओर से लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी की ओर से प्रीमियम हैचबैक के तौर पर पेश की जाने वाली अल्ट्रोज को ड्यूल सीएनजी सिलेंडर के साथ पेश किया गया है। कार में सबसे बड़ी खूबी यही है कि इसमें सीएनजी के डबल सिलेंडर होने के बाद भी बूट स्पेस खत्म नहीं होता। इसके अलावा इसमें सिंगल एडवांस ईसीयू दी गई है। इस कार को सीधा सीएनजी में स्टार्ट किया जा सकता है। साथ ही इस कार में वायस असिस्ट सनरुफ, एयर प्यूरीफायर, वायरलैस चार्जर, 17.78 सेमी का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटो हैडलैंप, आईआरए कनेक्टिड कार तकनीक, प्रीमियम लैदरेट सीट्स, ड्यूल टोन अलॉय व्हील्स, रियर एसी वेंट्स, रियर सीट आर्मरेस्ट, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। कंपनी की ओर से अल्ट्रोज सीएनजी को कुल छह वैरिएंट्स में ऑफर किया गया है। इनमें एक्सई, एक्सएम प्लस, एक्सएम प्लस एस, एक्सजेड, एक्सजेड प्लस एस, एक्सजेड प्लस ओ एस वैरिएंट हैं। इनकी कीमत की शुरूआत 7.55 लाख रुपये से होती है और इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 10.55 लाख रुपये है।

अमृतसर से जामनगर के बीच बन रहा एक्सप्रेस-वे

Know how the last week of 22 may to 28 may 2023 was for the automobile world
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अमृतसर से जामनगर के बीच एक्सप्रेस-वे का जायजा लिया। एक्सप्रेस-वे की कुल लंबाई 1257 किलोमीटर है। इसका अधिकांश हिस्सा राजस्थान में है। एक्सप्रेस-वे के शुरू होने के बाद दोनों शहरों के बीच की दूरी 23 घंटे की जगह 12 घंटे में पूरी की जा सकेगी। एक्सप्रेस-वे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के बीच बनाया जा रहा है। एक्सप्रेस वे से देश के 13 बड़े शहर मोगा, भठिंडा, मंडी डबवाली, बीकानेर, जोधपुर, बाड़मेर जैसे शहर साथ में जुड़ जाएंगे। इस एक्सप्रेस-वे के शुरू होने के बाद सात बंदरगाह, नौ एयरपोर्ट और एक मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन

भारत में एंट्री पर टेस्ला के एलन मस्क ने कही बड़ी बात

Know how the last week of 22 may to 28 may 2023 was for the automobile world
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टेस्ला की भारतीय बाजार में जल्द एंट्री हो सकती है। कंपनी के सीईओ एलन मस्क की ओर से एक इंटरव्यू में कहा गया है कि कंपनी जल्द भारतीय बाजार में एंट्री कर सकती है। इंटरव्यू के दौरान जब मस्क से पूछा गया कि क्या टेस्ला भारत में नई फैक्ट्री के लिए इच्छुक है तो मस्क ने इसका जवाब जरूर में दिया। हाल में ही टेस्ला के कुछ अधिकारियों ने भारतीय बाजार में संभावनाएं तलाश करने के लिए दौरा किया था। इस दौरान अधिकारियों ने भारत सरकार के अधिकारियों से मुलाकात भी की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक टेस्ला के ही अधिकारियों ने भारत में मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट और आर एंड डी यूनिट लगाने की बात कही थी। भारत की ओर से ईवी बनाने वाली कंपनी टेस्ला को यह सुझाव दिया गया था कि अगर वह भारत में अपने वाहनों की बिक्री करना चाहती है तो उसे भारत में ही अपना मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट लगाना होगा। फिलहाल इस पर कंपनी और सरकार की ओर से कुछ आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टेस्ला की ओर से भारत में जल्द ही फैक्ट्री के लिए जगह फाइनल की जा सकती है। इसके साथ ही उम्मीद है कि इस साल के आखिर तक कंपनी की ओर से काम शुरू किया जा सकता है। जिसके बाद अगले साल या 2025 तक भारत में कंपनी की कारों को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए पेश किया जा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed