सब्सक्राइब करें

Automobile Update: ऑटोमोबाइल जगत के लिए कैसा रहा अगस्त का आखिरी हफ्ता, जानें कितने वाहन हुए पेश

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sun, 03 Sep 2023 01:19 PM IST
सार

ऑटो जगत के लिए अगस्त का आखिरी हफ्ता काफी खास रहा। इस बीच कई नई कार और बाइक लॉन्च हुईं तो कई नई कारों और बाइक्स की जानकारी सामने आईं। बीते हफ्ते क्या खास रहा। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Know how the last week of august, 27 august to 03 september 2023 was for the automobile world
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

अगस्त का बीता हफ्ता ऑटोमोबाइल जगत के लिए काफी कुछ नया लेकर आया। इस दौरान कई नए वाहनों को भी पेश किया गया। इसके अलावा कुछ कंपनियों ने भविष्य की तैयारियों की जानकारी को साझा किया। हम इस खबर में आपको 27 अगस्त से तीन सितंबर के बीच ऑटोमोबाइल जगत की कुछ जानकारियों को साझा कर रहे हैं।

Trending Videos
Know how the last week of august, 27 august to 03 september 2023 was for the automobile world
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
चार सब कॉम्पैक्ट सेडान कारों पर है कितनी वेटिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति डिजायर पर सबसे ज्यादा वेटिंग चल रही है। जानकारी के मुताबिक इस कार पर अधिकतम छह से सात महीने का इंतजार करना पड़ सकता है। ह्यूंदै की ऑरा को भी ग्राहकों की ओर से काफी पसंद किया जाता है। इस कार पर भी अधिकतम तीन महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। तीसरे नंबर पर टाटा की टिगोर सेडान कार है, जिसे सीएनजी के साथ भी ऑफर किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार को खरीदने के लिए अधिकतम दो महीने की वेटिंग चल रही है। इस लिस्ट में आखिरी कार होंडा की अमेज है। जिसके लिए सिर्फ कुछ दिनों का इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Know how the last week of august, 27 august to 03 september 2023 was for the automobile world
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
कुबेर ग्रुप के मालिक की इस कार ने बचाई जान
रोल्स रॉयस की ओर से फैंटम कार को ऑफर किया जाता है। यह दुनिया की सबसे सुरक्षित लग्जरी कारों में से एक है। जिसमें कई सेफ्टी फीचर्स को दिया जाता है। इसमें आठ-नौ एयरबैग, फॉर्वर्ड कॉलिजन वॉर्निंग, ऑटोमैटिक अमरजेंसी ब्रेक, हाई बीम असिस्ट, चाइल्ड लॉक, ब्रेक असिस्ट, एबीएस, सीट बेल्ट वॉर्निंग जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। रोल्स रॉयस की फैंटम को 6749 सीसी के 12 सिलेंडर इंजन के साथ ऑफर किया जाता है। इस इंजन को ऑटोमैटिक और मैनुअल ट्रांसमिशन के विकल्प के साथ दिया जाता है। इस इंजन से कार को 563 बीएचपी की पावर और 900 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसकी टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा तक है। कार को जीरो से 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ने में सिर्फ 5.4 सेकेंड का समय लगता है। रोल्स रॉयस की ओर से फैंटम को 5982 एमएम लंबा बनाया जाता है। इसकी कुल चौड़ाई 2018 एमएम है। इसका व्हीलबेस 3772 एमएम है। इसकी ग्राउंड क्लियरेंस 164 एमएम है। फैंटम में पांच लोग आसानी से सफर कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोल्स रॉयस फैंटम की कीमत की शुरुआत 8.99 करोड़ रुपये से होती है और इसकी कीमत करीब 10.48 करोड़ रुपये तक जाती है। कंपनी की ओर से ग्राहक को यह सुविधा दी जाती है कि वह अपनी पसंद के इंटीरियर के साथ ही एक्सटीरियर में भी बदलाव करवा सकते हैं।
Know how the last week of august, 27 august to 03 september 2023 was for the automobile world
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
टोयोटा ने लॉन्च की रुमियन एमपीवी
टोयोटा की ओर से रुमियन एमपीवी को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक रुमियन को कुल छह वैरिएंट में लाया गया है। जिनमें से पांच पेट्रोल और एक वैरिएंट सीएनजी का है। कंपनी की ओर से रुमियन में 17.78 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, टोयोटा आई कनेक्ट, ड्यूल फ्रंट एयरबैग, फ्रंट सीट साइड एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, इंजन इमोबिलाइजर, ईएसपी, ड्यूल टोन इंटीरियर, वुडन फिनिश डैशबोर्ड जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। टोयोटा ने रुमियन में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं। जिससे यह मारुति अर्टिगा से अलग लगती है। इसमें एक अलग ग्रिल दी गई है जो इनोवा से प्रेरित है। इसके फ्रंट बम्पर भी अलग हैं और एयर डैम के लिए क्रोम सराउंड मिलता है। साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें सिर्फ एक ही बदलाव देखने को मिलता है, वह है अलॉय व्हील्स। इसके अलॉय व्हील्स को दो-टोन मशीनी फिनिश में तैयार किया गया है। कंपनी की ओर से टोयोटा रुमियन की एक्स शोरुम कीमत की शुरुआत 10.29 लाख रुपये से होती है। इसके टॉप वैरिएंट को 13.68 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत पर खरीदा जा सकता है। कंपनी के मुताबिक इसकी बुकिंग को शुरु कर दिया गया है। इसके लिए 11 हजार रुपये में ऑनलाइन या ऑफलाइन बुकिंग करवाई जा सकती है। एमपीवी की डिलीवरी की शुरुआत कंपनी की ओर से आठ सितंबर से की जाएगी।
विज्ञापन
Know how the last week of august, 27 august to 03 september 2023 was for the automobile world
Mercedes-AMG EQE Electric Car - फोटो : Mercedes Benz
सितंबर में भारत आ रहीं ये कारें
होंडा की ओर से चार सितंबर को भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर नई एसयूवी एलीवेट को लॉन्च किया जाएगा। वोल्वो भी चार सितंबर को भारतीय बाजार में नई ईवी सी40 रिचार्ज को लॉन्च करेगी। टाटा की ओर से नेक्सन एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन को 14 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। टाटा की ओर से 14 सितंबर को ही नेक्सन इलेक्ट्रिक के भी फेसलिफ्ट को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। मर्सिडीज की ओर से 15 सितंबर को ईक्यूई को लॉन्च किया जाएगा। यह कंपनी की तीसरी इलेक्ट्रिक कार होगी। सिट्रॉएन की ओर से भी सी3 एयरक्रॉस को सितंबर महीने में लॉन्च किया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed