फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Automobile Update: ऑटोमोबाइल जगत के लिए कैसा रहा जून का बीता हफ्ता, जानें कितने वाहन हुए पेश

Mon, 19 Jun 2023 08:54 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Mon, 19 Jun 2023 08:54 AM IST
सार

ऑटो जगत के लिए जून का बीता हफ्ता काफी खास रहा। इस बीच कई नई कार और बाइक लॉन्च हुईं तो कई नई कारों और बाइक्स की जानकारी सामने आईं। बीते हफ्ते क्या खास रहा। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Know how the second week of 12 june to 17 june 2023 was for the automobile world
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : hyundai india

जून का बीता हफ्ता ऑटोमोबाइल जगत के लिए काफी कुछ नया लेकर आया। इस दौरान कई नए वाहनों को भी पेश किया गया। इसके अलावा कुछ कंपनियों ने भविष्य की तैयारियों की जानकारी को साझा किया। हम इस खबर में आपको 12 जून से 17 जून के बीच ऑटोमोबाइल जगत की कुछ जानकारियों को साझा कर रहे हैं।

Know how the second week of 12 june to 17 june 2023 was for the automobile world
Citroen C3 Aircross SUV - फोटो : Citroen India
सिट्रॉएन एक जुलाई से बढ़ाने जा रही इस कार की कीमत
सिट्रॉएन की ओर से एलान किया गया है कि भारतीय बाजार में पेश की जाने वाली हैचबैक कार सी3 की कीमतों में जल्द बढ़ोतरी की जाएगी। जानकारी के मुताबिक कंपनी एक जुलाई से हैचबैक कार की कीमतों में बढ़ोतरी कर देगी। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कार की कीमत में 17500 रुपये की बढ़ोतरी कर दी जाएगी। खास बात यह है कि कंपनी की ओर से इस हैचबैक कार की कीमत में तीसरी बार बढ़ोतरी की जा रही है। इससे पहले भी जनवरी और मार्च में इसकी कीमत में बढ़ोतरी की गई थी।
Know how the second week of 12 june to 17 june 2023 was for the automobile world
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : suzuki
सुजुकी कर रही है नई टूरिंग बाइक लाने की तैयारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया की ओर से भारतीय बाजार में नई एडवेंचर टूरिंग बाइक वी-स्टॉर्म 800डीई को लाया जा सकता है। इस बाइक को हाल में ही उत्तरी भारत की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। फिलहाल कंपनी की ओर से भारतीय बाजार में वी स्टॉर्म एसएक्स 250 और वी स्टॉर्म 650 एक्सटी जैसी बाइक्स को पेश किया जाता है। लेकिन जल्द ही वी र्स्टॉ 800 डीई को भी पेश किया जा सकता है। सुजुकी वी-स्टॉर्म 800डीई बाइक में कंपनी की ओर से 776 सीसी का पैरलल ट्विन इंजन दिया जाएगा। इस इंजन से बाइक को 83 बीएचपी और 78 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। ताकतवर इंजन के साथ ही बाइक में ऑफ रोडिंग के लिए 21 इंच का फ्रंट स्पोक व्हील और रियर में 17 इंच का स्पोक व्हील दिया जाता है। फिलहाल कंपनी की ओर से इस बाइक के लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बाइक को फेस्टिव सीजन के आस-पास लॉन्च किया जा सकता है। इस बाइक को कंपनी वी स्टॉर्म 650 एक्सटी के ऊपर पोजिशन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Know how the second week of 12 june to 17 june 2023 was for the automobile world
For Reference Only - फोटो : kia india
मई में रही इन सात सीटों वाली गाड़ियों की मांग
मारुति की ओर से अर्टिगा को सात सीटों के साथ पेश किया जाता है। मई 2023 में इस एमपीवी की देश में सबसे ज्यादा मांग रही। पिछले महीने मारुति ने इसकी कुल 10528 यूनिट्स की बिक्री की। हालांकि ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इसकी बिक्री में 14 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। मई 2022 के दौरान इसकी 12226 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। महिंद्रा की स्कॉर्पियो भी भारत में काफी ज्यादा पसंद की जाती है। कंपनी इसे भी सात सीटों के विकल्प के साथ ऑफर करती है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इस एसयूवी की मांग में भारी बढ़ोतरी हुई। जानकारी के मुताबिक साल 2022 के दौरान इस एसयूवी की कुल 4348 यूनिट्स की बिक्री हुई थी जबकि इस साल मई में इसकी कुल 9318 यूनिट्स की बिक्री हुई। आंकड़ों के मुताबिक इसकी बिक्री में 114 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। तीसरे पायदान पर भी महिंद्रा की एसयूवी रही। सात सीटर बोलेरो की मई 2023 में 8170 यूनिट्स की बिक्री हुई। पिछले साल के मुकाबले इस साल इसकी बिक्री में सात फीसदी की कमी दर्ज हुई। साल 2022 के दौरान महिंद्रा ने इसकी कुल 8767 यूनिट्स की बिक्री की थी। जापानी कार कंपनी टोयोटा भी सात सीटर एमपीवी इनोवा की बिक्री करती है। बेहतर इंजन और ज्यादा आराम के लिए भारतीयों को यह एमपीवी काफी पसंद आती है। पिछले महीने इसकी कुल 7776 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि साल 2022 के दौरान इसकी सिर्फ 2737 यूनिट्स की ही बिक्री हुई थी। किआ की ओर से भी सात सीटों वाली कैरेंस को भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता है। कैरेंस की पिछले महीने 6367 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
विज्ञापन
Know how the second week of 12 june to 17 june 2023 was for the automobile world
For Reference Only - फोटो : suzuki motorcycle
ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आते हैं ये पांच स्कूटर
टीवीएस जुपिटर 110 को ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 87938 रुपये है। सुजुकी एक्सेस में भी इस फीचर को दिया जाता है। इसकी कीमत 85550 रुपये एक्स शोरुम है। टीवीएस के एक और स्कूटर एनटॉर्क में भी इसकी सुविधा मिलती है। इसकी कीमत 84836 रुपये से शुरू होती है। हीरो जूम स्कूटर को भी इस फीचर के साथ 77199 रुपये में खरीदा जा सकता है। यामाहा फैसिनो स्कूटर में भी यह फीचर मिलता है। इसकी कीमत 89230 रुपये है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed