Hindi News
›
Photo Gallery
›
Automobiles News
›
know how to take care your car on holi and how to avoid color stain on car, wax polish safe parking car cover
{"_id":"6405b743b90cce7341005ca1","slug":"know-how-to-take-care-your-car-on-holi-and-how-to-avoid-color-stain-on-car-wax-polish-safe-parking-car-cover-2023-03-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Holi 2023: होली पर कार को रखना है साफ, तो इन चार बातों का रखें ध्यान, नहीं होंगे परेशान","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Holi 2023: होली पर कार को रखना है साफ, तो इन चार बातों का रखें ध्यान, नहीं होंगे परेशान
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Mon, 06 Mar 2023 03:26 PM IST
सार
होली का त्योहार आ गया है। इस दौरान लोग रंगों के साथ खेलते हैं। कई रंगों में कैमिकल होते हैं, जो कार पर लग जाएं तो पेंट पर बुरा असर भी डालते हैं। रंगों के त्योहार पर अपनी कार को किस तरह सुरक्षित रखा जाए। आइए जानते हैं।
होली के त्योहार पर अक्सर लोग अपनी कार को भूल जाते हैं। घर के बाहर होने के कारण कई बार कार पर भी रंग लग जाता है। जिससे कई धब्बे पड़ जाते हैं और कई बार को कार पर होली के रंग ऐसे चढ़ते हैं कि काफी कोशिश के बाद भी नहीं जाते। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर आप भी अपनी कार को साफ रखना चाहते हैं तो किन बातों को ध्यान में रखकर कार को रंगों से सुरक्षित रख सकते हैं।
Trending Videos
सुरक्षित जगह पर करें पार्क
2 of 5
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
ज्यादातर लोग ऐसे घरों में रहते हैं, जहां पर कार को सुरक्षित तरीके से पार्क करना मुश्किल होता है। होली के हुड़दंग के पहले अगर आप अपनी कार को साफ रखना चाहते हैं तो फिर किसी अंडरग्राउंड पार्किंग या फिर कम्यूनिटी सेंटर आदि में सुरक्षित जगह पर कार को पार्क कर सकते हैं। इसके साथ ही कार पर कवर ढकने से भी रंगों से बचाया जा सकता है।
अगर आपको होली के दौरान कार उपयोग करनी है तो पहले कार के पेंट को साफ रखने के लिए उसपर वैक्सिंग या पॉलिश करवा सकते हैं। ऐसा करने से पहले कार को अच्छे से साफ कर लें और फिर वैक्स या पॉलिश करवाएं। ऐसा करने से भी कार को होली के रंगों से बचाया जा सकता है।
होली पर कार को चलाने से पहले कार के केबिन में भी प्लास्टिक, अखबार जैसी चीजों को बिछाना बेहतर रहता है। ऐसा करने से कार की सीट्स, गेट, आर्म रेस्ट, हेड रेस्ट, स्टेयरिंग व्हील, गियर लीवर आदि गंदे नहीं होते।
जब भी होली पर कार से कहीं जाएं तो कार के शीशे जरूर बंद रखें। कई बार कार चलाते हुए बाहर से रंग, पिचकारी का पानी जैसी चीजें अंदर आ सकती हैं। जिससे ड्राइवर का ध्यान बंटता है साथ ही कार भी गंदी होने का खतरा रहता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।