सब्सक्राइब करें

पढ़ें, नई फेसलिफ्ट Toyota Innova Crysta के हर वैरियंट में मिलते हैं ये फीचर्स, जानें कीमतों के बारे में

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 26 Nov 2020 02:56 PM IST
विज्ञापन
Know New facelift 2020 Toyota Innova Crysta variants features and prices
Toyota Innova Crysta Facelift 2020 - फोटो : toyota

हाल ही में टोयोटा ने नई फेसलिफ्ट इनोवा क्रिस्टा पेश की है। नई एमपीवी को कंपनी ने 6 पेट्रोल और 12 डीजल कुल 18 वैरियंट्स में लॉन्च किया है। वहीं नई क्रिस्टा की एक्स-शोरूम कीमत 16.26 लाख रुपये से लेकर 24.33 लाख रुपये तक है। कंपनी ने नई एमपीवी की बुकिंग और डिलीवरी भी शुरू कर दी है। मौजूदा मॉडल के मुकाबले नई क्रिस्टा 60 से 70 हजार रुपये तक महंगी है। पहली पीढ़ी की इनोवा को कंपनी ने 2005 में लॉन्च किया था और कंपनी अभी तक 8.8 लाख यूनिट्स की बिक्री कर चुकी है। आइए जानते हैं क्रिस्टा के हर वैरियंट में क्या है खास...

Trending Videos
Know New facelift 2020 Toyota Innova Crysta variants features and prices
Toyota Innova Crysta Facelift 2020 Interior - फोटो : Toyota

टोयोटा इनोवा क्रिस्टा GX बेस वैरियंट

यह इनोवा का बेस वैरियंट है, जो डीजल और पेट्रोल में 7-8 सीटर ऑप्शन के साथ आता है। इसमें फ्रंट और रिअर एयरकंडीशनर, एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, अलॉय व्हील्स, वेलकम लाइट्स, डॉट टाइम मल्टी इनफॉरमेशन डिस्प्ले, 2-पावर आउटलेट्स, टिल्ट-टेलीस्कोपिक एडजस्टमेंट स्टीरयरिंग के अलावा सेफ्टी इक्विपमेंट्स जैसे रिअर पार्किंग सेंसर्स, 3 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, ब्रेक असिस्ट, स्टैबिलिटी कंट्रोल और हिल-स्टार्ट असिस्ट का फीचर मिलेगा।

एक्स-शोरूम कीमत-

  • GX MT 7-Seater (पेट्रोल) - 16.26 लाख रुपये
  • GX MT 8-Seater (पेट्रोल) - 16.31 लाख रुपये
  • GX MT 7-Seater (डीजल) – 18.07 लाख रुपये
  • GX MT 8-Seater (डीजल) - 18.12 लाख रुपये
 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Know New facelift 2020 Toyota Innova Crysta variants features and prices
Toyota Innova Crysta Facelift 2020 Seats - फोटो : Toyota

टोयोटा इनोवा क्रिस्टा GX (ऑटोमैटिक)

इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का फीचर मिलेगा। इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ सिक्वेंशल शिफ्ट का फीचर मिलेगा। वहीं इसमें बाकी फीचर GX मैनुअल वाले मिलेंगे। चूंकि यह ऑटोमैटिक के साथ आती है, तो इसमें क्रूज कंट्रोल का फीचर भी मिलेगा।       

एक्स-शोरूम कीमत-

  • GX AT 7-Seater (पेट्रोल) - 17.62 लाख रुपये
  • GX AT 8-Seater (पेट्रोल) - 17.67 लाख रुपये
  • GX AT 7-Seater (डीजल) – 19.38 लाख रुपये
  • GX AT 8-Seater (डीजल) - 19.73 लाख रुपये
 
 
Know New facelift 2020 Toyota Innova Crysta variants features and prices
Toyota Innova Crysta Facelift 2020 Rear - फोटो : Toyota

टोयोटा इनोवा क्रिस्टा 2.4 G

टोयोटा भी भी बीएस6 इंजन के साथ 2.4 लीटर डीजल इंजन का फीचर दे रही है। मैनुअल ट्रांसमिशन वाले बेस वैरियंट को छोड़ कर कंपनी बाकी सभी वैरियंट्स में क्रूज कंट्रोल ऑफर कर रही है। लंबे सफर में इसका बेहद फायदा मिलता है। अगर आप हाईवे पर ज्यादा चलते हैं तो आपको डीजल इंजन वाला वैरियंट खरीदना चाहिए।

एक्स-शोरूम कीमत-

  • G MT 7-Seater (डीजल) – 16.64 लाख रुपये
  • G MT 8-Seater (डीजल) - 16.69 लाख रुपये
 
 
विज्ञापन
Know New facelift 2020 Toyota Innova Crysta variants features and prices
Toyota Innova Crysta Facelift 2020 Airbags - फोटो : Toyota

टोयोटा इनोवा क्रिस्टा VX

अगर आप वेल्यू फॉर मनी वैरियंट खरीदना चाहते हैं तो इस वैरियंट को चुन सकते हैं। इसमें रोजमर्रा के सभी फीचर मिलेंगे। इसमें कूल स्टार्ट के साथ ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, ऑटोमैटिक एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, टीएफटी मल्टी-इनफॉरमेशन डिस्प्ले, वॉयस रिक्गनाइजेशन, वुड इंसर्ट के साथ लेदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील, प्रीमिययम ब्लैक फैब्रिक, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, स्मार्ट एंट्री सिस्टम, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, सीट बैक टेबल, फ्रंट एंड रिअर पार्किंग सेंसर्स का फीचर मिलेगा। हालांकि इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का फीचर नहीं होगा।

एक्स-शोरूम कीमत-

  • VX MT 7-Seater (पेट्रोल) – 19.70 लाख रुपये
  • VX MT 7-Seater (डीजल) – 21.59 लाख रुपये
  • VX MT 8-Seater (डीजल) – 21.64 लाख रुपये
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed