{"_id":"6437cd52aff62002b702ee48","slug":"lamborghini-launch-new-urus-s-in-india-know-features-engine-specification-and-price-details-2023-04-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lamborghini Urus S: 305KM की स्पीड से चलने वाली एसयूवी को लैम्बॉर्गिनी ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Lamborghini Urus S: 305KM की स्पीड से चलने वाली एसयूवी को लैम्बॉर्गिनी ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Thu, 13 Apr 2023 03:14 PM IST
सार
लैम्बॉर्गिनी की ओर से भारत में नई उरुस एस को लॉन्च किया गया है। कंपनी की यह सुपर एसयूवी में क्या खूबियां मिलती हैं। इसे किस कीमत पर लॉन्च किया गया है। आइए जानते हैं।
इटली की सुपरकार बनाने वाली कंपनी लैम्बॉर्गिनी की ओर से भारतीय बाजार में नई सुपर एसयूवी को लॉन्च किया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि इस सुपर एसयूवी में क्या खूबियां हैं। इसे किस कीमत पर लॉन्च किया गया है।
Trending Videos
भारत आई नई सुपर एसयूवी
2 of 7
For Reference Only
- फोटो : lamborghini
लैम्बॉर्गिनी की ओर से भारतीय बाजार में नई सुपर एसयूवी उरुस एस को लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी की ओर से इसे कई खूबियों के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही आरडीई नियमों के मुताबिक अपडेट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसा है डिजाइन
3 of 7
For Reference Only
- फोटो : lamborghini
डिजाइन के मामले में उरुस परफॉर्मेंते और उरुस एस ज्यादा अलग नहीं है। लेकिन पुरानी उरुस के मुकाबले में बेहतर डिजाइन के साथ आती है। उरुस एस को को पिछले मॉडल के रिप्लेसमेंट के तौर पर लाया गया है। पहले के मुकाबले यह ज्यादा स्पोर्टी लगती है। इसके साथ ही यह काफी लग्जरी के साथ भी आती है। इसमें 21 इंच के अलॉय व्हील्स को स्टैंडर्ड तौर पर दिया गया है। लेकिन ग्राहक अपनी पंसद के मुताबिक इसमें 22 या 23 इंच के अलॉय व्हील्स को भी चुन सकते हैं।
कितना दमदार इंजन
4 of 7
For Reference Only
- फोटो : lamborghini
लैम्बॉर्गिनी की उरुस एस में कंपनी की ओर से 3996 सीसी का आठ सिलेंडर ट्विन टर्बो चार्ज्ड इंजन दिया जाता है। जिससे 656.62 बीएचपी की पावर और 850 न्यूटन मीटर का टॉर्क हासिल होता है। एसयूवी को जीरो से 100 किलोमीटर की रफ्तार हासिल करने में सिर्फ 3.5 सेकेंड का समय लगता है। इसकी टॉप स्पीड भी 305 किलोमीटर प्रति घंटा तक जाती है। इसमें फोर व्हील ड्राइव के साथ लिमिटेड स्लिप सेंट्रल डिफरेंशियल ट्रांसमिशन दिया जाता है।
विज्ञापन
सेफ्टी में भी है दमदार
5 of 7
For Reference Only
- फोटो : lamborghini
कंपनी की ओर से इस दमदार इंजन वाली सुपर एसयूवी में कई सेफ्टी फीचर्स को ऑफर किया जाता है। इसमें ड्राइवर को ADAS के तीन विकल्प मिलते हैं जिनमें अर्बन रोड, हाइवे और फुल ADAS के विकल्प शामिल हैं। इसके साथ ही एसयूवी में एंटी थेफ्ट अलार्म नोटिफिकेशन, वॉलेट अलर्ट, कफ्यू अलर्ट, स्पीड अलर्ट, जियोफैंसिंग अलर्ट, प्राइवेट अमरजेंसी कॉल, ऑनलाइन रोड असिस्टेंस, स्टोलन व्हीकल लोकेटर, लैम्बॉर्गिनी कनेक्ट व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स आते हैं। सुपर एसयूवी में कुल आठ एयरबैग्स दिए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।