{"_id":"6437b78a7e1e8acf780e2d28","slug":"maruti-suzuki-mpv-ertiga-and-hatchback-ignis-price-hike-in-april-2023-know-new-price-2023-04-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maruti Price Hike: मारुति सुजुकी ने अब इस हैचबैक और एमपीवी को किया महंगा, जानें क्या है नई कीमत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Maruti Price Hike: मारुति सुजुकी ने अब इस हैचबैक और एमपीवी को किया महंगा, जानें क्या है नई कीमत
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Thu, 13 Apr 2023 02:28 PM IST
सार
मारुति सुजुकी की ओर से अब दो गाड़ियों की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। यह गाड़ियां किस सेगमेंट में आती हैं और अब इनकी नई कीमत क्या है। आइए जानते हैं।
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी की ओर से अब दो और गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से किस सेगमेंट की गाड़ियों की कीमत बढ़ाई गई है और अब इनकी नई कीमत क्या होगी।
Trending Videos
इनकी बढ़ी कीमत
2 of 7
For Reference Only
- फोटो : maruti suzuki
मारुति सुजुकी ओर से अब एमपीवी सेगमेंट की अर्टिगा और हैचबैक सेगमेंट की इग्निस की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। इसके पहले कंपनी ने छह मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी की थी।
कंपनी की ओर से अर्टिगा की कीमतों में 15 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। मारुति ने अर्टिगा के पेट्रोल और सीएनजी दोनों ही वैरिएंट्स की कीमत बढ़ाई हैं। जबकि इग्निस की कीमत में दो हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
कंपनी की ओर से कीमतों में बढ़ोतरी करने के बाद अब अर्टिगा की नई कीमत की शुरूआत 8.64 लाख रुपये से होती है। वहीं इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 13.08 लाख रुपये हो गई है। हैचबैक इग्निस की कीमत में बढ़ोतरी के बाद अब नई कीमत 5.84 लाख रुपये से शुरू होती है।
कुछ दिन पहले कंपनी की ओर से छह मॉडल्स के दामों में बढ़ोतरी की गई है। इनमें स्विफ्ट, सेलेरियो और वैगनआर जैसी लोकप्रिय हैचबैक के साथ-साथ डिजायर, सियाज और एक्सएल6 शामिल हैं। इनकी कीमत में भी 15 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। वहीं न्यूनतम बढ़ोतरी 1500 रुपये की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।