इटालियन कार मेकर लैम्बॉर्गिनी की ओर से भारतीय बाजार में नई सुपर एसयूवी उरुस को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से सुपर एसयूवी को कब लॉन्च किया जाएगा और इसमें क्या खूबियां होंगी।
जल्द होगी लॉन्च
2 of 7
For Reference Only
- फोटो : lamborghini
लैम्बॉर्गिनी की ओर से भारत में उरुस एस को लॉन्च करने की तैयारी हो रही है। कंपनी की ओर से इस सुपर एसयूवी को 13 अप्रैल को लॉन्च किया जा सकता है। इसमें कई खास फीचर्स को दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें - Air Pollution: बढ़ते प्रदूषण के बीच कैसे चलाएं कार, अपनाएं ये तीन टिप्स नहीं होगी परेशानी
कैसा होगा डिजाइन
3 of 7
For Reference Only
- फोटो : lamborghini
डिजाइन के मामले में उरुस परफॉर्मेंते और उरुस एस ज्यादा अलग नहीं होंगी। लेकिन पुरानी उरुस के मुकाबले में बेहतर होगी। इसके व्हील के डिजाइन अलग होंगे और इसमें कार्बन फाइबर का उपयोग भी किया जाएगा। परफॉर्मेंते के मुकाबले उरुस एस में कम ग्रिपी टायर मिलेंगे और इसका वजन भी 47 किलो तक ज्यादा होगा।
यह भी पढ़ें - Credit Score: क्या होता है क्रेडिट स्कोर, कार खरीदने में क्यों होता है जरूरी, समझें पूरा गणित
कितना दमदार इंजन
4 of 7
For Reference Only
- फोटो : lamborghini
लैम्बॉर्गिनी की उरुस एस में कंपनी की ओर से 3996 सीसी का आठ सिलेंडर ट्विन टर्बो चार्ज्ड इंजन दिया जाता है। जिससे 656 बीएचपी की पावर और 850 न्यूटन मीटर का टॉर्क हासिल होता है। एसयूवी को जीरो से 100 किलोमीटर की रफ्तार हासिल करने में सिर्फ 3.5 सेकेंड का समय लगता है। इसकी टॉप स्पीड भी 305 किलोमीटर प्रति घंटा तक जाती है। इसमें फोर व्हील ड्राइव के साथ लिमिटेड स्लिप सेंट्रल डिफरेंशियल ट्रांसमिशन दिया जाता है।
यह भी पढ़ें - Car Resale: कार बेचने की कर रहे हैं तैयारी, जानें इन पांच तरीकों से मिलेगी ज्यादा कीमत
सुरक्षित भी है उरुस एस
5 of 7
For Reference Only
- फोटो : lamborghini
कंपनी की ओर से इस दमदार इंजन वाली सुपर एसयूवी में कई सेफ्टी फीचर्स को ऑफर किया जाता है। इसमें ड्राइवर को ADAS के तीन विकल्प मिलते हैं जिनमें अर्बन रोड, हाइवे और फुल ADAS के विकल्प शामिल हैं। इसके साथ ही एसयूवी में एंटी थेफ्ट अलार्म नोटिफिकेशन, वॉलेट अलर्ट, कफ्यू अलर्ट, स्पीड अलर्ट, जियोफैंसिंग अलर्ट, प्राइवेट अमरजेंसी कॉल, ऑनलाइन रोड असिस्टेंस, स्टोलन व्हीकल लोकेटर, लैम्बॉर्गिनी कनेक्ट व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स आते हैं।
यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल