फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Launched Motorbike Mode Apple CarPlay, Android Auto Smarter Navigation

अब बाइक राइडर्स को भी मिलेगा स्मार्ट नेविगेशन: कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो में आया मोटरबाइक मोड, कैसे बदलेगा सफर?

Fri, 10 Jul 2026 02:26 PM IST
जागृति ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति Updated Fri, 10 Jul 2026 02:26 PM IST
सार

Motorbike Mode: अब तक हाईवे पर सफर के दौरान बाइक राइडर्स को स्क्रीन पर वही नेविगेशन इंटरफेस इस्तेमाल करना पड़ता था, जो चार-पहिया वाहनों के लिए डिजाइन किया गया था, लेकिन अब यह बदलने वाला है। दिग्गज कंपनी ने नया Motorbike Mode लॉन्च किया है, जिसमें खास तौर पर मोटरसाइकिल राइडर्स के लिए कई उपयोगी फीचर्स जोड़े गए हैं। आइए जानते हैंआखिर ये नए फीचर्स क्या हैं और ये लंबी यात्रा को कितना आसान और सुरक्षित बना सकते हैं...
 

विज्ञापन
Launched Motorbike Mode Apple CarPlay, Android Auto Smarter Navigation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

Apple CarPlay for Motorcycles: सिजिक (Sygic) ने अपने एप के वर्जन 26.4 के साथ एपल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो के लिए नया और शानदार मोटरबाइक मोड पेश किया है। अब तक इन प्लेटफॉम्स्र् पर बाइक की स्क्रीन पर भी कार जैसा ही सामान्य इंटरफेस दिखाई देता था, लेकिन नए अपडेट के बाद इसे बाइक्स के हिसाब से तैयार किया गया इंटरफेस मिलेगा, जिसके लिए बाइक लवर्स काफी उत्साहित भी हैं।

विज्ञापन


यह नए फीचर्स क्या हैं?
मोटरबाइक मोड में कई ऐसे फीचर्स जोड़े गए हैं, जो खासतौर पर टू-व्हीलर्स के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं। इसमें ट्विस्टी यानी घुमावदार सड़को को प्राथमिकता देने वाली रूटिंग, रास्ते की ऊंचाई और टेरेन प्रोफाइल, डेस्टिनेशन का मौसम फॉरकास्ट, आसपास के पेट्रोल पंप और संभावित खतरों या दुर्घटनों की विजुअल चेतावनियां शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी का कहना है कि यह हाईवे चुनने की बजाय खूबसूरत और राइडिंग के लिए सड़को के सजेशंस भी दे सकता है।
विज्ञापन


किन बाइक्स पर मिलेगा फायदा?
यह फीचर उन बाइक्स पर काम करेगा, जिनमें फैक्ट्री-फिटेड एपल कारप्ले या एंड्रॉयड ऑटो का सपोर्ट मौजूद है। फिलहाल इसमें होंडा गोल्ड विंग, होंडा एफ्रीका ट्विन और कुछ हार्ले-डेविडसन टूरिंग के मॉडल शामिल हैं। खास बात यह है कि जिन राइडर्स ने अपनी पुरानी बाइक में आफ्टरमार्केट कारप्ले या एंड्रॉयड ऑटो डिस्प्ले लगवाया है, वह भी इस फीचर का उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राइडर्स के कितने काम का है यह फीचर? 
हालांकि यहां पर पेंच यह है कि देश में अभी भी बहुत कम ऐसी बाइक्स हैं, जो फैक्ट्री-फिटेड कारप्ले या एंड्रॉयड आटो के साथ आती हैं। इसलिए फिलहाल इसका सबसे ज्यादा फायदा प्रीमियम टूरिंग बाइक चलाने वाले राइडर्स को मिलेगा।
हालांकि आफ्टरमार्केट डिस्प्ले के बढ़ते इस्तेमाल के साथ यह फीचर ज्यादा लोगों तक पहुंच सकता है। खासकर पहाड़ी रास्तों, अनजान हाईवे और मानसून के दौरान बदलते मौसम में यह नेविगेशन सिस्टम अधिक उपयोगी साबित हो सकता है।

क्या इससे यात्रा आसान होगी?
हां...कंपनी का दावा है कि मोटरबाइक मोड में मिलने वाले वॉइस डायरेक्शन बाइक के स्पीकर या कनेक्टेड हेलमेट तक पहुंच सकते हैं। तेज रफ्तार में हवा के शोर के बीच यह फोन की आवाज की तुलना में अधिक स्पष्ट अनुभव देता है। साथ ही टेरेन डेटा, मौसम की जानकारी और खतरे की चेतावनियां लंबी दूरी की यात्रा को अधिक सुरक्षित बनाने में मदद कर सकती हैं। इसलिए ऐसा कहा जा रहा है कि इससे लंबी दूरी या टूरिंग के दौरान राइडर्स को आसानी हो सकती है।


ऑटो इंडस्ट्री पर क्या हो सकता है असर?
इस अपडेट से प्रीमियम टूरिंग मोटरसाइकिलों में फैक्ट्री-फिटेड Apple CarPlay और Android Auto जैसे कनेक्टेड फीचर्स की मांग बढ़ने की संभावना है। साथ ही आफ्टरमार्केट स्मार्ट डिस्प्ले बनाने वाली कंपनियों को भी इसका लाभ मिल सकता है। आने वाले समय में बाइक निर्माता बेहतर कनेक्टिविटी और स्मार्ट नेविगेशन को अपने नए मॉडलों में अधिक प्राथमिकता दे सकते हैं, जिससे राइडिंग अनुभव और बेहतर होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed