फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Tata Sierra EV vs Mahindra BE6: Which EV Offers Better?

EV Comparison: टाटा सिएरा ईवी या महिंद्रा BE6? कीमत, रेंज और फीचर्स में कौन है ज्यादा बेहतर, देखें पूरी तुलना

Fri, 10 Jul 2026 08:00 AM IST
जागृति ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति Updated Fri, 10 Jul 2026 08:00 AM IST
सार

Electric SUV Comparison: हाल ही में टाटा ने अपनी सिएरा ईवी लॉन्च कर दी है, जिसकी सीधी टक्कर महिंद्रा BE6 से हो रही है। दोनों SUVs की कीमत लगभग समान है, लेकिन रेंज, पावर और फीचर्स में कौन आगे है? खरीदने से पहले आइए जानते हैं इनके बीच पूरी तुलना।
 

विज्ञापन
Tata Sierra EV vs Mahindra BE6: Which EV Offers Better?
टाटा सिएरा ईवी Vs महिंद्रा BE6 - फोटो : ev.tatamotors and mahindra

विस्तार

Tata Sierra EV vs Mahindra BE6: टाटा मोटर्स ने भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी टाटा सिएरा ईवी लॉन्च कर दी है। आपको बता दें यह कंपनी की सातवीं इलेक्ट्रिक कार है और सीधे महिंद्रा BE6 को चुनौती देती है। दोनों SUVs की शुरुआती कीमत लगभग समान है, लेकिन रेंज, पावर, फीचर्स और ड्राइविंग टेक्नोलॉजी में कई अहम अंतर हैं। अगर आप नई इलेक्ट्रिक एसयूवी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह तुलना आपके लिए काफी उपयोगी हो सकती है।

विज्ञापन


कीमत और वेरिएंट में कौन आगे?

  • टाटा सिएरा ईवी को पांच वेरिएंट Pure, Pure S, Adventure, Empowered और Empowered A में पेश किया गया है। इसमें 63 kWh और 75 kWh बैटरी पैक का विकल्प मिलता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 18.79 लाख रखी गई है।
  • विज्ञापन
  • वहीं महिंद्रा BE6 चार ट्रिम्स और कुल छह वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसमें 59 kWh और 79 kWh बैटरी पैक दिए गए हैं। इसकी शुरुआती कीमत करीब 18.90 लाख है, यानी बेस मॉडल Sierra EV से करीब 11 हजार महंगा है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन



फीचर्स में किसका केबिन ज्यादा प्रीमियम?

  • टाटा सिएरा ईवी में ट्रिपल स्क्रीन सेटअप, स्मार्ट एयर प्यूरीफायर, एम्बिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड और इलेक्ट्रिक पावर्ड फ्रंट सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और लेवल-2 ADAS जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।
  • दूसरी ओर महिंद्रा  BE6 में 12.3-इंच ड्यूल डिस्प्ले, ऑटो पार्क असिस्ट, हेड्स-अप डिस्प्ले, 7 एयरबैग, इलेक्ट्रिक टेलगेट, ड्यूल वायरलेस चार्जिंग पैड, वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक ग्लास रूफ और लेवल-2 ADAS जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं।



रेंज और पावर किसमें ज्यादा?

  • टाटा सिएरा ईवी में 63 kWh और 75 kWh बैटरी पैक के साथ अधिकतम 665 किलोमीटर (दावा) की रेंज मिलती है। यह 305 hp की पावर जनरेट करती है और AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) सिस्टम के साथ आती है, जिससे इसकी परफॉर्मेंस ज्यादा दमदार बनती है।
  • महिंद्रा BE6 में 59 kWh और 79 kWh बैटरी पैक का विकल्प मिलता है। कंपनी इसके लिए अधिकतम 683 किलोमीटर (दावा) की रेंज बताती है। यह 282 hp की पावर के साथ RWD (रियर-व्हील ड्राइव) सेटअप में आती है।

BE 6 - FIRESTORM ORANGE

कौन-सी SUV किस मामले में आगे?

  • अगर आपकी प्राथमिकता ज्यादा ड्राइविंग रेंज है, तो महिंद्रा BE6 हल्की बढ़त बनाती है। वहीं, ज्यादा पावर और AWD ड्राइविंग एक्सपीरियंस चाहने वालों के लिए टाटा सिएरा ईवी बेहतर विकल्प साबित हो सकती है।
  • फीचर्स के मामले में दोनों SUVs काफी प्रीमियम हैं। हालांकि महिंद्रा BE6 में हेड्स-अप डिस्प्ले, 7 एयरबैग और ऑटो पार्क असिस्ट जैसे कुछ अतिरिक्त फीचर्स मिलते हैं, जबकि सिएरा ईवी का ट्रिपल स्क्रीन सेटअप और AWD इसे अलग पहचान देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed