{"_id":"69bf9a7a9d44a8563f0aef7f","slug":"long-term-comprehensive-car-insurance-save-money-avoid-annual-renewal-hassles-reasons-why-you-should-choose-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Insurance: हर साल रिन्यूअल का टेंशन खत्म; लॉन्ग-टर्म पॉलिसी चुनकर ऐसे बचाएं हजारों रुपये, जानें पूरी डिटेल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Insurance: हर साल रिन्यूअल का टेंशन खत्म; लॉन्ग-टर्म पॉलिसी चुनकर ऐसे बचाएं हजारों रुपये, जानें पूरी डिटेल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Sun, 22 Mar 2026 03:18 PM IST
विज्ञापन
सार
Long-term car insurance benefits: नई कार खरीदना जितना दिलचस्प होता है, उसके पेपरवर्क और हर साल इंश्योरेंस रिन्यू कराने की जिम्मेदारी उतनी ही थकाऊ लगती है। अक्सर लोग व्यस्तता की वजह से रिन्यूअल की तारीख भूल जाते हैं, जिससे न केवल भारी जुर्माना भरना पड़ता है बल्कि एक्सीडेंट की स्थिति में तेब भी ढीली हो जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लॉन्ग-टर्म-कम्प्रिहेंसिव कार इंश्योरेंस आपकी इन सभी समस्याओं का समाधान हो सकता है। यह न सिर्फ आपको तीन साल तक की फुर्सत देता है, बल्कि बढ़ती महंगाई के बीच आपके प्रीमियम को भी लॉक कर देता है। आइए जानते हैं कि यह पॉलिसी आपकी कार और जेब के लिए क्यों जरूरी है?
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : freepik
विज्ञापन
विस्तार
लॉन्ग-टर्म कम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस एक मल्टी-ईयर पॉलिसी है। आमतौर पर यह तीन साल के लिए होता है, जिसमें आपको थर्ड-पार्टी लायबिलिटी के साथ-साथ खुद की कार के नुकसान का कवर भी मिलता है।
1. प्रीमियम में भारी बचत
इंश्योरेंस कंपनियां हर साल प्रीमियम की दरें बढ़ाती हैं। लॉन्ग-टर्म पॉलिसी का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपका प्रीमियम तीन साल के लिए लॉक हो जाता है। यानी भविष्य में कीमतें कितनी भी बढ़ें, आपको एक्स्ट्रा पैसे नहीं देने होंगे।
2. रिन्यूअल की झंझट से आजादी
सालाना रिन्यूअल भूल जाने की वजह से पॉलिसी लैप्स होने का डर बना रहता है। लॉन्ग-टर्म प्लान लेने के बाद आप कई वर्षों तक कानूनी रूप से सुरक्षित रहते हैं और आपको हर साल चेक या ऑनलाइन पेमेंट की भागदौड़ नहीं करनी पड़ती।
3. नो क्लेम बोनस का लाभ
अगर आप पॉलिसी अवधि के दौरान कोई क्लेम नहीं करते हैं, तो आपका नो क्लेम बोनस (एनसीबी) सुरक्षित रहता है। चूंकि पॉलिसी लंबे समय तक सक्रिय रहती है, इसलिए बोनस संचय (Accumulation) में कोई रुकावट नहीं आती, जो भविष्य में प्रीमियम कम करने में मदद करता है।
4. जीरो डेप्रिसिएशन और अन्य एड-ऑन
आप अपनी लंबी अवधि की पॉलिसी में जीरो डेप्रिसिएशन, इंजन प्रोटेक्शन और रोडसाइड असिस्टेंस जैसे एड-ऑन जोड़ सकते हैं। यह नई कार मालिकों के लिए वरदान है क्योंकि शुरुआती वर्षों में कार की वैल्यू सबसे ज्यादा होती है।
5. बेहतर वित्तीय प्लानिंग
एक बार में प्रीमियम का भुगतान करने से आप अपने सालाना बजट को बेहतर तरीके से मैनेज कर पाते हैं। आपको हर साल इंश्योरेंस के लिए अलग से पैसे बचाने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे वित्तीय तनाव कम होता है।
किसे खरीदना चाहिए यह प्लान?
Trending Videos

- नए कार मालिक: जो अपनी गाड़ी को कम से कम 3-5 साल तक रखने का इरादा रखते हैं। उनके लिए यह एक बढ़िया विकल्प बन सकता है।
- भुलक्कड़ लोग: जो अक्सर रिन्यूअल की डेडलाइन मिस कर देते हैं। उन्हें वर्षों तक फुर्सत मिल सकती है।
- बचत पसंद लोग: जो सालाना प्रीमियम वृद्धि से बचना चाहते हैं। वो भी इसे ले सकते हैं।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन