{"_id":"69d7323fde719cf5160cf413","slug":"losing-power-common-reasons-why-your-car-losing-pickup-how-fix-instantly-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Tips: सुस्त हो गई है कार की रफ्तार? जानें पिकअप कम होने की असली वजहें और इसे ठीक करने के आसान तरीके","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Tips: सुस्त हो गई है कार की रफ्तार? जानें पिकअप कम होने की असली वजहें और इसे ठीक करने के आसान तरीके
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Thu, 09 Apr 2026 10:30 AM IST
विज्ञापन
सार
Car pickup problem solution: आपकी कार का इंजन शोर तो कर रहा है लेकिन रफ्तार नहीं पकड़ रहा? अगर एक्सीलेटर दबाने पर भी गाड़ी सुस्त महसूस होती है, तो यह लो पिकअप की समस्या हो सकती है। समय रहते इस पर ध्यान न देना न केवल आपके ड्राइविंग अनुभव को खराब कर सकता है, बल्कि इंजन को भी भारी नुकसान पहुंचा सकता है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : freepik
विज्ञापन
विस्तार
Why car is not picking up speed: नई कार जैसा पिकअप और स्मूथ ड्राइविंग हर कार लवर की चाहत होती है, लेकिन समय के साथ इंजन में आने वाली छोटी-छोटी कमियां गाड़ी की रफ्तार को सुस्त बना देती हैं। गंदा एयर फिल्टर हो या कमजोर क्लच प्लेट, पिकअप गिरने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। कार का पिकअप कम होने की मुख्य वजह इंजन को मिलने वाली हवा और ईंधन के संतुलन का बिगड़ना है। धूल से भरा एयर फिल्टर, गंदा फ्यूल इंजेक्टर, खराब स्पार्क प्लग और घिस चुकी क्लच प्लेट्स इसके प्रमुख जिम्मेदार हैं। नियमित सर्विसिंग और सेंसर्स की सफाई के जरिए गाड़ी को फिर से जबरदस्त रफ्तार दी जा सकती है।
क्यों कमजोर पड़ जाता है गाड़ी का पिकअप?
हवा की कमी: गंदा एयर फिल्टर
इंजन को पेट्रोल या डीजल जलाने के लिए साफ हवा की जरूरत होती है। जब एयर फिल्टर धूल और कचरे से भर जाता है, तो इंजन का दम घुटने लगता है। शहर के ट्रैफिक और धूल भरी सड़कों पर चलने वाली गाड़ियों में यह समस्या सबसे ज्यादा होती है। इसके लिए हर सर्विस पर एयर फिल्टर साफ कराएं या दस हजार या 15 हजार किमी पर बदल दें।
फ्यूल सिस्टम में रुकावट
फ्यूल फिल्टर का काम पेट्रोल या डीजल को छानकर इंजन तक भेजना है। अगर यह फिल्टर गंदा है या फ्यूल इंजेक्टर (इंजन में तेल छिड़कने वाला नोजल) जाम है, तो एक्सीलेटर दबाने पर भी इंजन को पर्याप्त ईंधन नहीं मिलता। इसके लिए फ्यूल इंजेक्टर की सफाई कराएं और अच्छे क्वालिटी का ईंधन ही इस्तेमाल करें।
थ्रॉटल बॉडी और सेंसर की खराबी
आजकल की गाड़ियां हाई-टेक सेंसर्स जैसे एमएएफ (मास एयर फ्लो) और ऑक्सीजन सेंसर पर चलती हैं। थ्रॉटल बॉडी पर गंदगी जमा होने से एक्सीलेटर का रिस्पॉन्स धीमा हो जाता है। वहीं, अगर सेंसर्स गलत जानकारी देते हैं, तो इंजन का परफॉर्मेंस गिर जाता है। इसके लिए समाधान है कि मैकेनिक से थ्रॉटल बॉडी क्लीन कराएं और सेंसर्स को स्कैन करवाएं।
स्पार्क प्लग और इग्निशन कॉइल
अगर गाड़ी का स्पार्क प्लग पुराना हो गया है या कमजोर है, तो वह ईंधन को सही से जला नहीं पाएगा। इससे मिसफायरिंग होती है और पिकअप अचानक गिर जाता है। इसके लिए स्पार्क प्लग की समय-समय पर जांच करें और खराब होने पर तुरंत बदलें।
क्लच प्लेट और ट्रांसमिशन की समस्या
कई बार इंजन पूरी ताकत लगाता है, लेकिन वह ताकत पहियों तक नहीं पहुंचती। मैनुअल कार में क्लच प्लेट घिस जाना और ऑटोमैटिक कार में ट्रांसमिशन फ्लूइड (गियर ऑयल) का कम होना इसकी मुख्य वजह है। इसके लिए अगर क्लच दबाने पर गाड़ी ज्यादा शोर करे लेकिन भागे नहीं, तो समझ जाएं कि क्लच प्लेट बदलने का समय आ गया है और समय पर क्लच बदलना ही समझदारी है।
Trending Videos

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन