{"_id":"69d7626aa181adad7a02a115","slug":"tvs-emerges-ev-leaderfy26-ola-electric-sales-plunge-by-52-market-penetration-hits-6-5-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"FADA: कौन आगे और कौन पीछे? इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री में आया भारी उछाल, जानें FY26 के चौंकाने वाले आंकड़े","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
FADA: कौन आगे और कौन पीछे? इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री में आया भारी उछाल, जानें FY26 के चौंकाने वाले आंकड़े
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:56 PM IST
विज्ञापन
सार
Electric two-wheeler sales FY26: भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) के ताजा आंकड़ों ने एक बार फिर सबको चौंका दिया है। जानिए ऑटो सेक्टर में इस बार कौन सी टू-व्हीलर की रही सबसे ज्यादा मांग...
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन
विस्तार
FADA EV retail sales data: भारतीय सड़कों पर इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। वित्त वर्ष 2025-26 में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट ने 21.81% की सालाना बढ़त दर्ज की है। लेकिन इस बार इस दौड़ में टीवीएस मोटर सबसे आगे निकल गई है, वहीं कुछ दिग्गज कंपनियों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है।
फाडा (फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एशोशिएसंश) की ओर से जारी लेटेस्ट डाटा के अनुसार, वित्तीय वर्ष 26 में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की कुल बिक्री 14,01,818 यूनिट रही, जो पिछले साल के मुकाबले काफी अधिक है। बाजार में ईवी की हिस्सेदारी भी बढ़कर 6.5% हो गई है। टीवीएस मोटर ने 43% की ग्रोथ के साथ नंबर 1 का स्थान हासिल किया है, जबकि ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री में आधे से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है।
कौन आगे, कौन पीछे?
टीवीएस मोटर: हासिल किया पहला स्थान
टीवीएस मोटर कंपनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3,41,513 यूनिट्स की बिक्री की। पिछले साल (FY25) कंपनी ने 2,37,929 यूनिट्स बेची थीं। जबकि 43.54% की इस जबरदस्त बढ़त ने टीवीएस को मार्केट लीडर बना दिया है।
ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric): बड़ी गिरावट
इस साल का सबसे बड़ा झटका ओला इलेक्ट्रिक को लगा है। कंपनी की बिक्री 3,44,300 यूनिट (FY25) से गिरकर 1,64,295 यूनिट (FY26) रह गई है। यह 52.28% की भारी गिरावट है, जिसने कंपनी को टॉप पोजीशन से नीचे धकेल दिया है।
एथर और बजाज की मजबूत पकड़
एथर एनर्जी : एथर ने सबको हैरान करते हुए 82.34% की शानदार ग्रोथ दर्ज की और 2,39,178 यूनिट्स बेचीं।
बजाज ऑटो: चेतक के भरोसे बजाज ने भी 25.17% की बढ़त के साथ 2,89,349 यूनिट्स की बिक्री की।
हीरो मोटोकॉर्प की रॉकेट रफ्तार
हीरो मोटोकॉर्प के विडा ब्रांड ने सबसे तेज रिकवरी दिखाई है। कंपनी की बिक्री में 196.13% का उछाल आया है। कंपनी ने FY26 में 1,44,330 यूनिट्स की रिटेल सेल्स की।
ओवरऑल मार्केट का हाल
भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की स्वीकार्यता बढ़ रही है। पिछले साल जहां मार्केट पेनेट्रेशन 6.1% था, वह अब बढ़कर 6.5% हो गया है। ग्रीव्स और बीगॉस जैसी कंपनियों ने भी सुधार दिखाया है, हालांकि रिवोल्ट जैसी कुछ कंपनियों की बिक्री में गिरावट देखी गई।
Trending Videos

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन