{"_id":"69d722428360393ef40d324e","slug":"tired-of-traffic-jams-follow-smart-driving-tips-save-time-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Driving Tips: भारी ट्रैफिक और जाम से हैं परेशान? अपनाएं ये स्मार्ट तरीके, समय भी बचेगा और गाड़ी भी रहेगी फिट","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Driving Tips: भारी ट्रैफिक और जाम से हैं परेशान? अपनाएं ये स्मार्ट तरीके, समय भी बचेगा और गाड़ी भी रहेगी फिट
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Thu, 09 Apr 2026 09:21 AM IST
विज्ञापन
सार
Tips to avoid traffic in India: बड़े शहरों की सबसे बड़ी सिरदर्दी है ट्रैफिक जाम। घंटों सड़क पर फंसे रहने से न केवल समय बर्बाद होता है, बल्कि मानसिक तनाव और गाड़ी की सेहत भी बिगड़ती है। लेकिन, ड्राइविंग के कुछ स्मार्ट तरीके और तकनीक का सही तालमेल आपको इस झंझट से राहत दिला सकता है। जानिए कैसे...
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : freepik
विज्ञापन
विस्तार
Safe driving tips for heavy traffic: महानगरों में ट्रैफिक अब सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है, लेकिन सही प्लानिंग और ड्राइविंग स्किल्स के जरिए आप इस चुनौती को आसान बना सकते हैं। जीपीएस के इस्तेमाल से लेकर क्लच-ब्रेक के सही तालमेल तक, ये टिप्स आपकी डेली ड्राइविंग को बदल देंगे।
ट्रैफिक जाम से बचने के लिए सबसे जरूरी है स्मार्ट नेविगेशन और धैर्य। यात्रा शुरू करने से पहले मैप्स के जरिए वैकल्पिक रास्ता चुनना, जाम में क्रॉलिंग (धीरे चलना) की तकनीक अपनाना और क्लच-ब्रेक का सही इस्तेमाल करना न केवल आपका समय बचाता है, बल्कि वाहन के इंजन को भी सुरक्षित रखता है।
GPS: निकलने से पहले करें स्मार्ट तैयारी
आजकल गूगल मैप्स जैसे एप्स लाइव ट्रैफिक अपडेट देते हैं। घर से निकलने से पहले अपना रूट चेक करें। अगर मुख्य मार्ग पर लाल (भारी जाम) दिख रहा है, तो एप की ओर सुझाया गया वैकल्पिक रास्ता चुनें। यह 2-4 किमी लंबा हो सकता है, लेकिन जाम में फंसने से बेहतर है।
क्लच और ब्रेक: गाड़ी की बढ़ेगी उम्र
बम्पर-टू-बम्पर ट्रैफिक में लोग अक्सर हाफ क्लच पर गाड़ी चलाते हैं, जिससे क्लच प्लेट जल्दी घिस जाती है। इसके लिए सही तरीका है कि क्लच को पूरी तरह दबाएं और गियर बदलें। इसका फायदा ये होगा कि इससे गियरबॉक्स पर दबाव कम पड़ता है और भविष्य में भारी मेंटेनेंस खर्च से बचत होती है।
क्रॉलिंग: बार-बार ब्रेक लगाने से बचें
जाम में लोग अक्सर तेजी से आगे बढ़कर अचानक ब्रेक मारते हैं। इसकी बजाय गाड़ी को पहले गियर में धीरे-धीरे रेंगने दें। इससे एक्सीलेटर और ब्रेक का इस्तेमाल कम होगा, जिससे पैरों की थकान कम होगी और ईंधन यानी की माइलेज से भी बचत होगी।
सेफ्टी फीचर्स का सही उपयोग
जाम के दौरान भी इंडिकेटर्स और रियर व्यू मिरर (Side Mirrors) का इस्तेमाल करना न भूलें। लेन बदलते समय इंडिकेटर देना और पीछे की गाड़ियों पर नजर रखना आपको हादसों से बचाता है। इसलिए इमरजेंसी की स्थिति में ही हैजर्ड लाइट्स का प्रयोग करें।
फोन से रहें दूर
जाम में खाली बैठे लोग अक्सर फोन चलाने लगते हैं, जिससे ध्यान भटकता है और छोटी टक्कर होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए हमेशा सड़क, पैदल यात्रियों और सिग्नल्स पर नजर रखें।
Trending Videos

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन