फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Luxury EV Battle, Two Premium Cars Set India Debut

Luxury Electric Cars: भारत आने वाली हैं ये नई लग्जरी इलेक्ट्रिक कारें; जानें कीमत, रेंज और किससे होगा मुकाबला

Wed, 05 Aug 2026 12:20 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Wed, 05 Aug 2026 12:20 PM IST
सार

Upcoming EV cars: अगर आप भी प्रीमियम गाड़ियों के शौकीन हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। भारतीय बाजार में दो नई लग्जरी इलेक्ट्रिक गाड़ी दस्तक देने की तैयारी में हैं। एक तरफ प्रीमियम एमपीवी है, तो दूसरी तरह फ्लेगशिप एसयूवी। आइए जानते हैं इन कारों के बारे में विस्तार से। 
 

विज्ञापन
Luxury EV Battle, Two Premium Cars Set India Debut
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

Upcoming Luxury Cars in India: आने वाले कुछ महीनों में लग्जरी सेगमेंट में कई प्रीमियम गाड़ियां शामिल होने वाली हैं। इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता बीवाईडी अपने प्रीमियम सब-ब्रैंड Denza को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जबकि Volvo भी अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV EX90 को भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी में है। ये दोनों गाड़ियां अलग-अलग ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं।
विज्ञापन


दिवाली 2026 तक भारत आ सकती है Denza D9
सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार, बीवाईडी अपने लग्जरी सब-ब्रैंड Denza की शुरुआत D9 एग्जीक्यूटिव एमपीसी से कर सकती है। कंपनी का लक्ष्य इस कार को दिवाली 2026 तक लॉन्च करने का है। अगर किसी वजह से देरी होती है, तो इसे फरवरी 2027 में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में पेश किया जा सकता है। कंपनी पहले साल भारत में डेंजा ब्रैंड के दो से तीन मॉडल लॉन्च करने की योजना बना रही है।
विज्ञापन


कितनी हो सकती है कीमत?
  • शुरुआत में डेंजा की गाड़ियों को CBU (Completely Built Unit) के रूप में भारत लाया जा सकता है। फिलहाल कंपनी का भारत में अपना मैन्युफैक्चरिंग प्लांट नहीं है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • डेंजा D9 की कीमत भारत में लगभग 80 लाख से एक करोड़ के बीच हो सकती है, जिससे यह लग्जरी MPV सेगमेंट में एक नया विकल्प बन सकती है।

किन कारों को दे सकती है टक्कर?
  • डेंजा D9 एक अल्ट्रा-लग्जरी 7-सीटर एग्जीक्यूटिव MPV होगी। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला एमजी एम9 ईवी, मर्सिडीज बेंज वी क्लास,टोयोटा वेलफायर, लेक्सस LM से हो सकता है। 
  • हालांकि टोयोटा वेलफायर की कीमत लगभग एक से डेढ करोड़ के बीच है, जबकि लेक्सस LM की कीमत दो से डाई करोड़ तक जाती है। ऐसे में डेंजा D9 अपेक्षाकृत कम कीमत में प्रीमियम विकल्प बन सकती है।

भारत में सिर्फ इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च होने की संभावना
  • ग्लोबल मार्केट में डेंजा D9 इलेक्ट्रिक (EV) और प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) दोनों विकल्पों में उपलब्ध है, लेकिन भारत में कंपनी केवल इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च कर सकती है।
  • इसकी सबसे बड़ी वजह टैक्स स्ट्रक्चर है। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों पर 5 प्रतिशत GST लगता है, जबकि हाइब्रिड मॉडल पर ज्यादा टैक्स देना पड़ता है।

अलग होंगे डेंजा के शोरूम
यह भी कहा जा रहा है कि बीवाईडी भारत में डेंजा ब्रैंड को अपनी मौजूदा कारों से अलग पहचान देने के लिए अलग प्रीमियम आउटलेट्स शुरू कर सकती है। डेंजा ग्राहकों के लिए अलग डीलरशिप और शोरूम नेटवर्क तैयार किया जा सकता है।

वॉल्वो EX90 भी जल्द करेगी एंट्री
  • लिस्ट में दूसरी कार वॉल्वो की है। कंपनी अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी EX90 को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह XC90 का इलेक्ट्रिक वर्जन है और लग्जरी 7-सीटर SUV सेगमेंट में उतारी जाएगी।
  • कुछ रिपोर्ट्स में इसके अगस्त या सितंबर 2026 के आसपास लॉन्च होने की बात कही जा रही है। हालांकि कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक डेट अभी तक सामने नहीं आई है।

कीमत और बैटरी विकल्प
  • वॉल्वो EX90 की भारत में कीमत करीब एक करोड़ से 1.5 करोड़ (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी 92 kWh और 106/111 kWh बैटरी पैक विकल्पों के साथ आ सकती है। इसके सिंगल-मोटर वेरिएंट में 333–338 hp, डुअल-मोटर वर्जन में 456–517 hp और परफॉर्मेंस मॉडल में 680 hp तक की पावर मिल सकती है। 
  • वहीं, इसका टॉर्क 480 Nm से 910 Nm तक हो सकता है। रेंज की बात करें तो वॉल्वो EX90 एक बार चार्ज करने पर 565 से 608 किलोमीटर तक चल सकती है। यह एसयूवी 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 4 से 6.6 सेकंड में पकड़ सकती है। इसमें 800V आर्किटेक्चर और फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, जिसकी मदद से बैटरी को 10 से 80 प्रतिशत तक लगभग 30 मिनट में चार्ज किया जा सकेगा।

संभावित फीचर्स क्या हैं?
  • फीचर्स की बात करें तो वॉल्वो  EX90 में 14.5-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, गूगल बिल्ट-इन, 25-स्पीकर ब्रांउजर एंड विलकिन्स साउंड सिस्टम, पैनोरामिक सनरूफ, 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एयर प्यूरीफायर, वेंटिलेटेड और हीटेड सीट्स तथा हेड-अप डिस्प्ले जैसे प्रीमियम फीचर्स मिल सकते हैं।
  • कहा जा रहा है कि सुरक्षा को लेकर भी कंपनी कोई समझौता नहीं करने वाली है। सेफ्टी के लिए इसमें लेवल-2 ADAS, LiDAR-सपोर्टेड सेफ्टी सिस्टम, 9 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम दिए जाएंगे। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला मर्सिडीज-बेंज EQS SUV, बीएमडब्ल्यू iX, Audi Q8 e-tron और Kia EV9 जैसी लग्जरी इलेक्ट्रिक SUVs से हो सकता है।

कौन-सी कार किसके लिए बेहतर?
अगर आप लग्जरी, आराम और प्रीमियम MPV अनुभव चाहते हैं, तो डेंजा D9 एक शानदार विकल्प साबित हो सकती है। वहीं, अगर आपकी प्राथमिकता लंबी रेंज, एडवांस सेफ्टी और दमदार परफॉर्मेंस है, तो Volvo EX90 आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed