{"_id":"6a72b2f1ca4819174d0955f6","slug":"tata-harrier-ev-vs-vinfast-vf7-which-premium-electric-suv-offers-better-value-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tata Harrier EV Vs VinFast VF7: रेंज, फीचर्स और कीमत में कौन-सी इलेक्ट्रिक SUV है बेहतर? देखें पूरी तुलना","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tata Harrier EV Vs VinFast VF7: रेंज, फीचर्स और कीमत में कौन-सी इलेक्ट्रिक SUV है बेहतर? देखें पूरी तुलना
Wed, 05 Aug 2026 09:20 AM IST
जागृति शुक्ला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Wed, 05 Aug 2026 09:20 AM IST
सार
Best Electric SUV: भारतीय बाजार में प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है। टाटा हैरियर ईवी और विन फास्ट VF7 दो ऐसे विकल्प हैं, जिनकी एक्स-शोरूम कीमत 20 लाख से 30 लाख रुपये के बीच है। दोनों ही एसयूवी दमदार बैटरी पैक, एडवांस फीचर्स और लेवल-2 ADAS तकनीक के साथ आती हैं। अगर आप नई इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां जानिए रेंज, कीमत, फीचर्स और परफॉर्मेंस के मामले में कौन-सी SUV आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है।
विज्ञापन
टाटा हैरियर ईवी बनाम विनफास्ट वीएफ7
- फोटो : ev.tatamotors and vinfastauto
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Electric SUV Comparison: ऑटोमोबाइल बाजार में प्रीमियम इलेक्ट्रिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। 20 लाख रुपये से 30 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत के बीचटाटा हैरियर ईवी और विन फास्ट VF7 दो बेहद आकर्षक प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी के रूप में मौजूद हैं। ये दोनों ही गाड़ियां एडवांस फीचर्स से लैस हैं और पावरफुल पावरट्रेन के साथ आती हैं। अगर आप इन दोनों में से किसी एक को चुनने में कंफ्यूज हैं, तो यहां रेंज, कीमत, स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के आधार पर अंदाजा लगा सकते हैं।
बैटरी, पावर और रेंज में कौन आगे?
कीमत में कितना अंतर?
हैरियर EV में क्या-क्या मिलता है?
सुरक्षा के मामले में कैसी है Harrier EV?
विनफास्ट VF7 के फीचर्स
विनफास्ट VF7 की सेफ्टी डिटेल
विनफास्ट VF7 में भी लेवल-2 ADAS तकनीक दी गई है। इसके अलावा 7 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ऑटो-होल्ड फीचर, एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं।
कौन-सी इलेक्ट्रिक SUV आपके लिए बेहतर?
विज्ञापन
बैटरी, पावर और रेंज में कौन आगे?
- टाटा हैरियर ईवी में 75kWh की बैटरी दी गई है, जबकि विनफास्ट VF7 में 70.8kWh का बैटरी पैक मिलता है।
- पावर की बात करें तो टाटा हैरियर ईवी 390hp की ताकत और 504Nm का टॉर्क पैदा करती है। वहीं, विनफास्ट VF7 में 349hp की पावर और 500Nm का टॉर्क मिलता है।
- रेंज के मामले में Tata Harrier EV आगे नजर आती है। कंपनी के मुताबिक, यह SUV IDC साइकिल पर 622 किलोमीटर तक की रेंज देती है, जबकि VinFast VF7 की दावा की गई रेंज 510 किलोमीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कीमत में कितना अंतर?
- टाटा हैरियर ईवी के टॉप वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 30.43 लाख रुपये है।
- दूसरी ओर, विनफास्ट VF7 की एक्स-शोरूम कीमत 26.79 लाख रुपये रखी गई है।
- ऐसे में विनफास्ट VF7 कीमत के मामले में थोड़ी किफायती साबित होती है, जबकि हैरियर EV ज्यादा रेंज और पावर ऑफर करती है।
हैरियर EV में क्या-क्या मिलता है?
- हैरियर EV के इंटीरियर में 14.53 इंच की सैमसंग निओ QLED सेंट्रल इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी गई है।
- इसके अलावा इसमें 12.3 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, Dolby Atmos 5.1 के साथ 10-स्पीकर JBL ऑडियो सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें
- पावर्ड ड्राइवर और को-ड्राइवर सीट और प्रीमियम केबिन डिजाइन जैसे फीचर्स मिलते हैं।
सुरक्षा के मामले में कैसी है Harrier EV?
- सुरक्षा के लिए हैरियर EV में लेवल-2 ADAS तकनीक दी गई है, जिसमें 20 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं। इनमें एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट और ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग शामिल हैं।
- इसके अलावा एसयूवी में 7 एयरबैग दिए गए हैं और इसे 5-स्टार Bharat NCAP रेटिंग मिली है।
विनफास्ट VF7 के फीचर्स
- विनफास्ट VF7 भी फीचर्स के मामले में किसी से कम नहीं है। इसमें एज-टू-एज पैनोरमिक ग्लास रूफ, फ्रंट सीट वेंटिलेशन, वीगन लेदर अपहोल्स्ट्री, डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 6-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, वायरलेस चार्जिंग पैड और कलर्ड हेड-अप डिस्प्ले मिलते हैं। इसके अलावा इसमें बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट और रियर एसी वेंट भी दिए गए हैं।
विनफास्ट VF7 की सेफ्टी डिटेल
विनफास्ट VF7 में भी लेवल-2 ADAS तकनीक दी गई है। इसके अलावा 7 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ऑटो-होल्ड फीचर, एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं।
कौन-सी इलेक्ट्रिक SUV आपके लिए बेहतर?
- अगर आप ज्यादा रेंज, ज्यादा पावर और बेहतर सेफ्टी रेटिंग चाहते हैं, तो टाटा हैरियर EV आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकती है।
- वहीं, अगर आपका फोकस प्रीमियम फीचर्स और कम कीमत पर है, तो विनफास्ट VF7 एक अच्छा विकल्प बन सकती है।
- आखिरकार, दोनों SUVs अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं और खरीदार अपने बजट और प्राथमिकताओं के हिसाब से इनमें से किसी एक को चुन सकते हैं।