सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Maharashtra HSRP Deadline Extended, RTO Set Block These Key Services Non-Compliant Vehicles

महाराष्ट्र के वाहन मालिकों को राहत: HSRP की बढ़ी डेडलाइन, पर चूके तो बंद हो जाएंगी ये सेवाएं, जानें नई तारीख

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Wed, 20 May 2026 01:46 PM IST
विज्ञापन
सार

High Security Registration Plate Maharashtra: महाराष्ट्र में HSRP को लेकर वाहन मालिकों को बड़ी राहत मिली है। राज्य परिवहन विभाग ने हाई-सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने की डेडलाइन एक बार फिर बढ़ा दी है। अब लाखों वाहन मालिकों को नई तारीख तक HSRP लगवाने का मौका मिलेगा। जानिए नई डेडलाइन क्या है, किन वाहनों पर यह नियम लागू होगा और देरी करने पर क्या कार्रवाई हो सकती है?
 

Maharashtra HSRP Deadline Extended, RTO Set Block These Key Services Non-Compliant Vehicles
महाराष्ट्र में HSRP की डेडलाइन 30 जून तक बढ़ी - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार

Maharashtra HSRP Extended Deadline 2026: महाराष्ट्र में एक अप्रैल 2019 से पहले रजिस्टर्ड वाहनों पर हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट्स (HSRP) लगवाने की डेडलाइन एक बार फिर बढ़ा दी गई है। अब वाहन मालिक 30 जून 2026 तक हाई-सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवा सकेंगे। परिवहन विभाग का कहना है कि इस तारीख के बाद एसएचआरपी वाले वाहनों पर फ्लाइंग स्क्वॉड कार्रवाई करेगा। हालांकि, समय सीमा से पहले अपॉइंटमेंट बुक कराने वालों को राहत मिल सकती है।



क्या है नया नियम?
महाराष्ट्र परिवहन आयुक्त राजेश नार्वेकर की ओर से जारी ताजा सर्कुलर के अनुसार अब एचएसआरपी लगवाने की अंतिम तारीख 30 जून 2026 तय की गई है। हालांकि विभाग ने स्पष्ट किया है कि एक जुलाई 2026 से बिना एसएचआरपी वाले वाहनों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू हो जाएगा। इसके लिए फ्लाइंग स्क्वाॅइड कार्रवाई करेंगे और नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना या अन्य कार्रवाई भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपॉइंटमेंट बुक कराने वालों को मिलेगी राहत
विभाग का कहना है कि जो वाहन मालिक 30 जून से पहले एसएसआरपी इंस्टॉलेशन के लिए अपॉइंटमेंट बुक कर लेते हैं, उन्हें राहत मिल सकती है। यानी की उन व्यक्तियों पर कोई कार्रवाई नहीं होगी, भले ही नंबर प्लेटी की फिटिंग बाद में हो। यह फैसला उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है जिन्हें स्लॉट या फिटमेंट में देरी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos


बिना HSRP कौन-कौन सी सेवाएं होंगी बंद?
विभाग पहले ही कई आरटीओ सेवाओं पर रोक लगा चुका है। अब नई सूची में और सेवाएं जोड़ दी गई हैं। जैसे कि वाहन स्वामित्व हस्तांतरण (Ownership Transfer), हाइपोथिकेशन अपडेट, री-रजिस्ट्रेशन, वाहन मॉडिफिकेशन औ परमिट रिन्यूअल। हालांकि फिलहाल फिटनेस सर्टिफिकेट रिन्यूअल को इस प्रतिबंध से बाहर रखा गया है।

नागपुर क्षेत्र में कैसा है हाल? जानिए आंकड़े
इसमें नागपुर का काम सबसे बेहतर रहा है। राज्य के अन्य हिस्सों की तुलना में नागपुर क्षेत्र में एचएसआरपी को लेकर लोगों ने बेहतर जागरूकता दिखाई है, लेकिन फिर भी अभी बड़ी संख्या में वाहनों पर प्लेट लगना बाकी है। 18 मई तक के आधिकारिक आंकड़े की बात करें तो, MH49 (नागपुर पूर्व) में कुल 2,48,065 ऑर्डर मिले, जिनमें से 2,47,713 अपॉइंटमेंट बुक हुईं और अब तक 2,26,043 वाहनों पर सफलतापूर्वक HSRP फिट की जा चुकी है। MH31 (नागपुर अर्बन) में 2,34,031 ऑर्डर दर्ज किए गए, 2,33,718 अपॉइंटमेंट बुक की गईं और 2,10,661 वाहनों पर प्लेट लगाई जा चुकी है। वहीं, MH40 (नागपुर ग्रामीण) में कुल 2,89,806 ऑर्डर मिले, जिनमें से अब तक 2,60,827 वाहनों पर सफलतापूर्वक फिटिंग पूरी हो चुकी है।

HSRP क्यों जरूरी है ?
हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट्स में कई एडवांस सुरक्षा फीचर्स दिए जाते हैं, जैसे लेजर-एंग्रेव्ड यूनिक कोड, क्रोमियम आधारित होलोग्राम और नॉन-रिमूवेबल लॉक। इन फीचर्स की वजह से नंबर प्लेट की नकली कॉपी बनाना या उसे आसानी से हटाना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में सरकार का उद्देश्य HSRP के जरिए वाहन चोरी, फर्जी नंबर प्लेट के इस्तेमाल और अपराध में उपयोग होने वाले वाहनों पर नियंत्रण पाना या रोक लगाना है।

विभाग ने क्या दिए निर्देश?
राज्य के सभी आरटीओ कार्यालयों को स्थानीय मीडिया, ट्रांसपोर्ट यूनियनों और वाहन डीलर्स के साथ मिलकर जागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा वाहन मालिक तय समय से पहले HSRP लगवा सकें।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed