सब्सक्राइब करें

Mahindra Electric: दुनिया की सबसे तेज इलेक्ट्रिक कार के साथ महिंद्रा ने पेश की दो शानदार SUV, जानें खूबियां

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sat, 11 Feb 2023 12:26 PM IST
सार

महिंद्रा भी इलेक्ट्रिक कारों की ओर से फोकस कर रही है। इसी क्रम में कंपनी ने देश में तीन इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लेकर आई है। कंपनी की ओर से किन गाड़ियों को शोकेस किया गया है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
mahindra showcased worlds fastest electric car pininfarina battista and two electric suv BE 05 and xuv e9
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

देश की सबसे बड़ी एसयूवी बनाने वाली कंपनी महिंद्रा की ओर से भी अब जल्द कई इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लाने की तैयारी की जा रही है। कंपनी ने हाल में ही भारत में तीन इलेक्ट्रिक गाड़ियों को शोकेस किया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से किन तीन शानदार इलेक्ट्रिक गाड़ियों को भारत लाया गया है और इनकी क्या खूबियां हैं।

Trending Videos

महिंद्रा लाई ये इलेक्ट्रिक गाड़ियां

mahindra showcased worlds fastest electric car pininfarina battista and two electric suv BE 05 and xuv e9
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

स्वदेशी एसयूवी बनाने वाली कंपनी महिंद्रा की ओर से दो नई इलेक्ट्रिक एसयूवी और एक हाइपर कार को पेश किया गया है। कंपनी ने एक्सयूवी.ई9 और बीई.05 एसयूवी को भारत में पेश किया है। इनके अलावा महिंद्रा के स्वामित्व वाली इटालियन लग्जरी कार कंपनी पिनिनफेरिना की ओर से बटिस्टा हाइपर कार को पेश किया गया।

यह भी पढ़ें - PDI Checking: नई कार की डिलीवरी लेने से पहले शोरूम पर जरूर करें ये काम, नहीं तो बाद में होगी बड़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसी है एक्सयूवी.ई9

mahindra showcased worlds fastest electric car pininfarina battista and two electric suv BE 05 and xuv e9
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

महिंद्रा की ओर से पेश की गई एक्सयूवी.ई9 इलेक्ट्रिक एसयूवी है। इसका डिजाइन कूपे की तरह रखा गया है और यह पूरी तरह से इलेक्ट्रिक एसयूवी है। कंपनी के मौजूदा पोर्टफोलियो में ऐसी कोई एसयूवी नहीं है जिसका डिजाइन इसकी तरह हो लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे एक्सयूवी 700 का इलेक्ट्रिक वर्जन बताया जा रहा है। सामने से एसयूवी पर महिंद्रा का नया ट्विन पीक लोगो दिया गया है। इसके साथ ही एलईडी डीआरएल और हेडलाइट्स दी गई हैं और इसमें ग्लॉस ब्लैक क्लैडिंग का भी उपयोग किया गया है।

यह भी पढ़ें - Car Suspension: कार का सस्पेंशन कभी नहीं होगा खराब, जानें फिट रखने का सही तरीका

महिंद्रा ने पेश की बीई.05

mahindra showcased worlds fastest electric car pininfarina battista and two electric suv BE 05 and xuv e9
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

महिंद्रा की ओर से दूसरी इलेक्ट्रिक एसयूवी बीई.05 को भी पेश किया गया है। कंपनी इसे रैली एसयूवी के तौर पर पेश कर रही है। इसमें ऑल टैरेन टायर्स दिए गए हैं जिससे यह एसयूवी किसी भी तरह की सड़क पर चलने में सक्षम है। इसके बंपर में राउंड एलईडी हेडलाइट्स दी गई हैं और उसके ऊपर पतली एलईडी डीआरएल दी गई हैं। आगे की ओर से देखने में इसका लुक काफी अग्रेसिव लग रहा है और इसमें नीचे स्किड प्लेट भी दी गई हैं। एक्सयूवी.ई9 की तरह इसमें भी ग्लॉस ब्लैक क्लैडिंग का उपयोग किया गया है। रूफ पर कैरियर लगाया गया है जिसमें अतिरिक्त टायर के साथ सामान रखा जा सकता है और ज्यादा रोशनी के लिए कैरियर पर भी एलईडी लाइट्स लगाई गई हैं।

यह भी पढ़ें - Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम

विज्ञापन

इलेक्ट्रिक हाइपर कार भी हुई पेश

mahindra showcased worlds fastest electric car pininfarina battista and two electric suv BE 05 and xuv e9
Pininfarina battista

महिंद्रा के स्वामित्व वाली कंपनी पिनिनफेरिना की ओर से बटिस्टा हाइपर कार को भी भारत में पेश किया गया है। यह हाइपर कार पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कार है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे जीरो से 100 किलोमीटर की रफ्तार हासिल करने में सिर्फ 1.86 सेकेंड का समय लगता है। वहीं यह कार जीरो से 200 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड तक जाने में सिर्फ 4.75 सेकेंड का समय लेती है और 12 सेकेंड में यह 300 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर पहुंच जाती है। इसकी टॉप स्पीड 350 किलोमीटर प्रति घंटा तक है। आईसीई वाली कई बेहतरीन स्पोर्ट्स कार भी पांच सेकेंड तक जीरो से 100 किलोमीटर तक जा पाती हैं। महिंद्रा की बटिस्टा इलेक्ट्रिक हाइपर कार की यह खूबी ही इसे दुनिया की सबसे तेज लीगल स्ट्रीट कार बनाती है। इसके पहले यह रिकॉर्ड रिमैक नेवेरा के नाम था जो 1.95 सेकेंड में जीरो से 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ सकती है।

यह भी पढ़ें - High Beam Light: हाई बीम पर चलाते हैं कार तो हो जाएं सतर्क, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed