सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

MG Comet EV: देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार फिर करेगी धमाल, कल होगी सभी वैरिएंट्स की कीमतों की घोषणा

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Thu, 04 May 2023 06:10 PM IST
सार

एमजी की ओर से हाल में ही देश की सबसे इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च किया गया है। कंपनी अब इसके अन्य वैरिएंट्स की कीमतों की जानकारी कल देगी। कार में क्या फीचर्स मिलते हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
mg comet ev all variants price to be announced tomorrow, know features range intorductry price
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : mg india

ब्रिटिश कार कंपनी एमजी मोटर्स की ओर से देश की सबसे सस्ती कार को हाल में ही लॉन्च किया गया है। अब कार के सभी वैरिएंट्स की कीमतों की जानकारी को कल साझा किया जाएगा। हम इस खबर में आपको कार की शुरूआती कीमत और फीचर्स के साथ इसकी रेंज की जानकारी दे रहे हैं।

Trending Videos

कल मिलेगी जानकारी

mg comet ev all variants price to be announced tomorrow, know features range intorductry price
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
एमजी मोटर्स की ओर से बताया गया है कि कंपनी पांच मई को देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार के सभी वैरिएंट्स की कीमतों को सार्वजनिक करेगी। 25 अप्रैल को कंपनी ने कॉमेट ईवी को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। तब इसका सिर्फ एक ही वैरिएंट पेश किया गया था।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे हैं फीचर्स

mg comet ev all variants price to be announced tomorrow, know features range intorductry price
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
एमजी की नई कॉमेट इलेक्ट्रिक कार में कई खास फीचर्स को दिया गया है। कार के एक्सटीरियर में कनेक्टिड एलईडी डीआरएल, एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी टेल लाइट्स दी गई हैं। इसके साथ ही इंटीरियर में एपल आईपॉड से प्रेरित स्टेयरिंग बटंस, 10.25 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, ट्विटर, स्पीकर, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, ड्यूल कलर्ड इंटीरियर, एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा

कितनी है सुरक्षित

mg comet ev all variants price to be announced tomorrow, know features range intorductry price
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कार में सुरक्षा का भी काफी ध्यान रखा गया है। इसमें एयरबैग्स, टीपीएमएस, एबीएस, ईबीडी जैसे फीचर्स को दिया गया है। इसके साथ ही इसमें रिवर्स पार्किंग कैमरा, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज, थ्री पाइंट सीटबेल्ट को भी दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी
विज्ञापन

कितनी मिलेगी रेंज

mg comet ev all variants price to be announced tomorrow, know features range intorductry price
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कंपनी की ओर से कार में 17.3 Kwh की मोटर दी गई है। जिसे चार्ज करने में करीब सात घंटे का समय लगता है। कंपनी के मुताबिक इसे फुल चार्ज करने के बाद 230 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Magnite vs Kiger: छह लाख से सस्ती बेस्ट SUV कौन-सी, काइगर-मैग्नाइट में कौन ज्यादा बेहतर?
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed