फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   MonsooTop Must Have Accessories Safe Spotless Driving Rain

बारिश में धुंधले कांच और कीचड़ से हैं परेशान?: सफर आसान और सुरक्षित बनाएंगी ये कार एक्सेसरीज, देखें लिस्ट

Mon, 27 Jul 2026 09:00 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Mon, 27 Jul 2026 09:00 AM IST
सार

Best monsoon car accessories: क्या ड्राइविंग करते समय धुंधली विंडशील्ड, केबिन में पानी का टपकना या कीचड़ जमा होना आपकी भी परेशानी बढ़ा देता है? भारी बारिश में न सिर्फ गाड़ी गंदी होती है, बल्कि विजिबिलिटी कम होने से दुर्घटना का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में कुछ खास और सस्ती कार एक्सेसरीज आपके सफर को बेहद सुरक्षित और आरामदायक बना सकती हैं। आइए जानते हैं उन कार एक्सेसरीज के बारे में, जो इस बारिश आपकी कार को चमका कर रखेंगी और पानी की एक बूंद भी शीशे पर नहीं टिकने देंगी।
 

विज्ञापन
MonsooTop Must Have Accessories Safe Spotless Driving Rain
कार की कुछ एक्सेसरीज - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

Rain Car Accessories: भारी बारिश के दौरान विंडशील्ड पर पानी की बूंदें जमना, शीशों पर धुंध (फॉग) छाना और कार के अंदर कीचड़ या पानी का फैलना आम समस्याएं हैं। इससे न केवल गाड़ी की चमक फीकी पड़ती है, बल्कि विजिबिलिटी खराब होने के कारण हादसे का जोखिम भी बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आप बारिश के मौसम में अपनी गाड़ी को चमकदार बनाए रखना चाहते हैं और सुरक्षित ड्राइविंग का अनुभव लेना चाहते हैं, तो ये बजट-फ्रेंडली और बेहद काम की कार एक्सेसरीज आपके पास जरूर होनी चाहिए।
विज्ञापन


1. हाई-प्रेशर वाटर स्प्रे से रखें कार साफ
बारिश के दौरान कार पर कीचड़ और गंदगी जल्दी जम जाती है। ऐसे में हाई-प्रेशर वाटर स्प्रे की मदद से कार की बाहरी सतह को आसानी से साफ किया जा सकता है। तेज प्रेशर की वजह से जमी हुई गंदगी भी जल्दी निकल जाती है।
विज्ञापन


2. कार वाइपर डिटर्जेंट टैबलेट
अगर आप चाहते हैं कि बारिश में विंडशील्ड साफ दिखाई दे, तो वाइपर वॉटर टैंक में डिटर्जेंट टैबलेट का इस्तेमाल करें। इससे शीशे पर जमी गंदगी और धूल आसानी से हटती है और विजिबिलिटी बेहतर बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


3. वाटर रिपेलेंट (रेन रिपेलेंट)
रेन रिपेलेंट विंडशील्ड पर एक खास परत बना देता है, जिससे पानी की बूंदें शीशे पर टिकती नहीं हैं। हल्की बारिश में कई बार वाइपर चलाने की जरूरत भी नहीं पड़ती और सामने का दृश्य साफ दिखाई देता है।

4. एंटी-रेन वाटरप्रूफ फिल्म
यह फिल्म कार के शीशों पर पानी को टिकने नहीं देती। खासतौर पर साइड और रियर ग्लास पर यह विजिबिलिटी बेहतर बनाए रखने में मदद करती है। इसका इस्तेमाल हेलमेट के वाइजर पर भी किया जा सकता है।

5. एंटी-फॉग स्प्रे
बारिश के मौसम में कार के अंदर और बाहर के तापमान में अंतर होने से शीशों पर धुंध जम जाती है। एंटी-फॉग स्प्रे विंडशील्ड और विंडो पर फॉग बनने से रोकता है, जिससे ड्राइविंग के दौरान साफ दृश्य मिलता है।


अन्य उपयोगी एक्सेसरीज 
इन सभी एक्सेसरीज के अलावा, अपनी कार में एंटी रेन वॉटरप्रूफ फिल्म ओआरवीएम या कांच के लिए, वायरलेस डोर वार्निंग लाइट, वॉटरप्रूफ कार सीट कवर व रबर फ्लोर मैट, टॉर्च या इमरजेंसी किट और एक पोर्टेबल एयर पंप (टायर इन्फ्लेटर) जरूर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed