{"_id":"63ad86f2e1db761fc84ee67f","slug":"more-then-sixteen-thousand-people-died-due-to-not-wearing-seat-belt-in-car","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Seat Belt: सीट बेल्ट नहीं लगाने पर गई 16 हजार से ज्यादा लोगों की जान, आप भी हो जाएं सावधान","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Seat Belt: सीट बेल्ट नहीं लगाने पर गई 16 हजार से ज्यादा लोगों की जान, आप भी हो जाएं सावधान
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Thu, 29 Dec 2022 06:01 PM IST
सार
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से हाल में एक रिपोर्ट जारी की गई है। इस रिपोर्ट में हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है। साल 2021 में सीट बेल्ट ना लगाने पर 16 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
1 of 6
कार में सीट बेल्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
आपने कई बार ऐसे लोगों को कार चलाते हुए देखा होगा जो सफर के दौरान सीट बेल्ट नहीं लगाते हैं। लेकिन ऐसे ही लोग हादसा होने पर घातक चोट का शिकार होते हैं। सरकार की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक सीट बेल्ट ना लगाकर कार चलाने वालों के साथ हुए हादसों में 16 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
Trending Videos
कितने लोगों की हुई मौत
2 of 6
सड़क हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2021 के दौरान जितने भी सड़क हादसे हुए उनमें सीट बेल्ट ना लगाने वालों की संख्या काफी ज्यादा है। सिर्फ एक साल में सीट बेल्ट ना लगाकर कार में सफर करने वालों में से 16397 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 8438 ड्राइवर और 7959 यात्री थे।
कार में यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीट बेल्ट दी जाती हैं। जब भी कार चलाएं सीट बेल्ट जरूर लगाएं। कार में हमेशा सीट बेल्ट लगाने पर हादसे के समय एयरबैग खुलने पर आप सुरक्षित रहते हैं। लेकिन ना लगाने पर कुछ कारों में एयरबैग नहीं खुलते जिससे आपकी सुरक्षा को खतरा हो सकता है।
सायरस मिस्त्री की कार हुई क्षतिग्रस्त
- फोटो : सोशल मीडिया
सीट बेल्ट ना लगाकर सफर करने वालों में देश के मशहूर उद्योगपति साइरस मिस्त्री भी शामिल थे। साल 2022 के सितंबर महीने की चार तारीख को हुई एक सड़क दुर्घटना की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई थी कि कार में पीछे बैठे होने के बाद भी सीट बेल्ट ना लगाने पर साइरस मिस्त्री की मौत हो गई थी।
इंटरनेशनल रोड फेडरेशन के पदाधिकारी केके कपिला ने भी सीट बेल्ट को लेकर चिंता जाहिर कर चुके हैं। उन्होंने बताया था कि जब तक लोग पीछे की सीट पर बेल्ट पहनना शुरू नहीं करते तब तक सरकार की ओर से लोगों को जागरूक करना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो छह एयरबैग का प्रावधान उल्टा हो जाएगा, जिससे अधिक घातक दुर्घटनाएं हो सकती हैं। एक दुर्घटना में, सीट बेल्ट प्राथमिक संयम उपकरण होते हैं जबकि एयरबैग पूरक समर्थन देते हैं। कई वैश्विक अध्ययनों से पता चला है कि अगर बिना सीट बेल्ट के एयरबैग तैनात किया जाता है, तो इससे गंभीर चोट लग सकती है और यहां तक कि मौत भी हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।