{"_id":"634bd2bde8fab65fce4bb1a7","slug":"new-toll-policy-is-coming-soon-toll-will-be-reduced-on-national-highway-and-expressway","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"New Toll Policy: जल्द आने वाली है नई टोल पॉलिसी, नेशनल हाइवे और एक्सप्रेसवे पर कम हो जाएगा टोल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
New Toll Policy: जल्द आने वाली है नई टोल पॉलिसी, नेशनल हाइवे और एक्सप्रेसवे पर कम हो जाएगा टोल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sun, 16 Oct 2022 03:21 PM IST
सार
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय जल्द ही नई टोल पॉलिसी ला सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पॉलिसी के लागू होने के बाद नेशनल हाइवे और एक्सप्रेस वे पर टोल की दरें कम हो सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
भारत में टोल टैक्स बूथ
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
केंद्र सरकार जल्द ही नेशनल हाइवे और एक्सप्रेस वे पर कार चलाने पर नई टोल पॉलिसी ला सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पॉलिसी लागू होने के बाद हाइवे पर टोल टैक्स की दरें कम हो सकती है। हालांकि इसका लाभ किस तरह से दिया जाएगा। इसकी जानकारी हम इस खबर में आपको दे रहे हैं।
Trending Videos
किसे मिलेगा फायदा
2 of 5
टोल टैक्स बूथ
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर आप छोटी कार का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए जल्द ही खुशखबरी आ सकती है। सरकार नई टोल टैक्स पॉलिसी में छोटे वाहनों पर टोल की दरें कम कर सकती है। दरअसल, छोटे वाहनों से टोल रोड पर कम टूट-फूट होती है। इसलिए इसका फायदा छोटी कारों को हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन का साइज और दूरी से तय होगा टोल
3 of 5
टोल टैक्स बूथ
- फोटो : सोशल मीडिया
नई नीति के तहत दो बातों पर गौर किया जाएगा। वाहन जितना छोटा होता है वो सड़क पर उतना कम दबाव डालता है। वहीं वाहन जितना बड़ा होता है सड़क पर दबाव डालने की उसकी क्षमता उतनी ज्यादा होती है। इसके अलावा पॉलिसी में नया जीपीएस आधारित टोल सिस्टम शामिल किया जा सकता है। जिसके तहत किस तरह का वाहन नेशनल हाइवे या एक्सप्रेस वे पर कितने किलोमीटर का उपयोग करता है इस हिसाब से टोल टैक्स वसूला जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार ने आईआईटी बीएचयू से अनुरोध किया है कि वो नेशनल हाइवे और एक्सप्रेस वे पर चलने वाले वाहनों के लिए पैसेंजर कार यूनिट (पीसीयू) की गणना करें। इसमें आकलन किया जाएगा कि किसी कार से सड़क पर कितना लोड पड़ता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू नहीं किया गया है लेकिन जल्द ही इसपर काम शुरू हो सकता है।
भारत में नेशनल हाइवे और एक्सप्रेस वे पर कुछ दूरी के बाद टोल टैक्स लगता है। मौजूदा नियम के मुताबिक टोल की दरें पहले से दूरी के हिसाब से तय होती हैं। अगर कोई वाहन ज्यादा दूरी तय करता है। उसपर जो टोल लगाया जाता है वही टोल कम दूरी तय करने वाले वाहन पर भी लगता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।